Top OTT Releases July 2025: इस जुलाई के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा हंगामा, ये रही लिस्ट
Kaushiki | Published:
july 2025 ott release
जुलाई में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जैसे 'मंडला मर्डर्स', 'स्पेशल ऑप्स 2', और 'नारिवेट्टा'। इनका आनंद ले कर आप अपने वीकेंड को खास बना सकते हैं।
जुलाई का महीना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक और धमाकेदार रिलीज का वादा लेकर आया है। आप बारिश के मौसम में घर पर आराम से बैठकर कुछ बेहतरीन सीरीज का मजा से ले सकते हैं।
तो अगर आप कुछ बेहतरीन सीरीज लेना चाहते हैं, तो यहां कुछ सीरीज और फिल्मों की लिस्ट दी गई है, जो इस महीने स्ट्रीम होंगी। इनकी रिलीज के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई लहर देखने को मिलेगी। जुलाई में रिलीज होने वाली ये मेजर फिल्मों और सीरीज आपके वीकेंड को खास बना सकती हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
OTT Releases | ott releases this weekend | OTT release this week | webseries on OTT platform | मनोरंजन न्यूज | OTT This Week movies and web series will release this week | latest web series
तो अगर आप कुछ बेहतरीन सीरीज लेना चाहते हैं, तो यहां कुछ सीरीज और फिल्मों की लिस्ट दी गई है, जो इस महीने स्ट्रीम होंगी। इनकी रिलीज के साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक नई लहर देखने को मिलेगी। जुलाई में रिलीज होने वाली ये मेजर फिल्मों और सीरीज आपके वीकेंड को खास बना सकती हैं।
मंडला मर्डर्स (Mandla Murders)
- रिलीज डेट: 25 जुलाई 2025
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
- क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘मंडला मर्डर्स’ की कहानी एक डिटेक्टिव, रिया थॉमस के इर्द-गिर्द घूमती है। रिया को अपराध की दुनिया में धकेला जाता है और उसकी तलाश अपराधियों तक जाती है। वाणी कपूर, वैभव राज गुप्ता और सुरवीन चावला जैसे प्रमुख कलाकार इस शो में नजर आएंगे।
स्पेशल ऑप्स 2 (Special Ops 2)
- रिलीज डेट: 11 जुलाई 2025
- प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
- स्पाई-थ्रिलर सीरीज का नया सीजन स्पेशल ऑप्स 2 है, जिसमें केके मेनन फिर से रॉ एजेंट हिम्मत सिंह के रूप में दिखेंगे। इस बार कहानी साइबर वॉर और डेटा चोरी के इर्द-गिर्द घूमेगी।
सरजमीन (Sarjameen)
- रिलीज डेट: 25 जुलाई 2025
- प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
- यह फिल्म पृथ्वीराज सुकुमारन और काजोल के साथ एक मजबूत कहानी पेश करती है। विजय मेनन, एक सेना अधिकारी, की कहानी के इर्द-गिर्द यह फिल्म घूमती है, जिसमें एक भटके हुए युवक की यात्रा को भी दिखाया गया है।
आप जैसा कोई (Aap Jaisa Koi)
- रिलीज डेट: 11 जुलाई 2025
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
- आर माधवन और फातिमा सना शेख की स्टारिंग फिल्म ‘आप जैसा कोई’ एक रोमांटिक ड्रामा है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। फिल्म की कहानी युवा जोड़े की चुनौतीपूर्ण यात्रा को दिखाती है।
जियाम (Ji-Yaam)
- रिलीज डेट: 9 जुलाई 2025
- प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
- कोरियाई ड्रामा ‘जियाम’ एक बेहतरीन थ्रिलर फिल्म है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के शौकीनों के लिए यह फिल्म एक बेहतरीन विकल्प है।
नारिवेट्टा (Narivetta)
- रिलीज डेट: 11 जुलाई 2025
- प्लेटफॉर्म: सोनी लिव
- साउथ सिनेमा के सुपरस्टार टोविनो थॉमस की ‘नारिवेट्टा’ एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो 2003 के मुथंगा हादसे पर आधारित है। यह फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर है और सोनी लिव पर स्ट्रीम होगी।
मूनवॉक (Moonwalk)
- रिलीज डेट: 8 जुलाई 2025
- प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
- ‘मूनवॉक’ एक रियल इवेंट्स बेस्ड फिल्म है, जिसमें ब्रेक डांसिंग सीखने वाले युवाओं की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म 8 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
OTT Releases | ott releases this weekend | OTT release this week | webseries on OTT platform | मनोरंजन न्यूज | OTT This Week movies and web series will release this week | latest web series
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari