सलमान खान पर हमला करने मुंबई में घुसे थे लॉरेंस गैंग के शूटर, पुलिस ने प्लान पर फेरा पानी
Deeksha Nandini Mehra | Jun 01, 2024, 13:04 IST
salman khan news
रिपोर्ट्स के मुताबिक पकड़े गए चारों आरोपियों ने अभिनेता सलमान खान के फार्म हाउस से लेकर उनके शूटिंग करने वाली जगहों की रेकी की थी। शूटर्स को Ak- 47 सहित अन्य हथियारों से सलमान खान पर फायरिंग करने को कहा गया था।
Lawrence Gang 4 Shooters Arrested : बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान ( Salman Khan) पर एक बार फिर हमला करने की कोशिश को मुंबई पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi gang) के गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लॉरेंस गैंग के शूटर्स है जो पनवेल में अभिनेता सलमान खान की कार पर हमला करने की योजना बना रहे थे। इसकी जानकारी पकड़े गए आरोपियों के फोन में मिले वीडियो सन्देश के जरिए मिली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके लिए पाकिस्तानी हथियार सप्लायर से हथियार मंगवाने की योजना थी। गिरफ्तार किए गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चारों आरोपियों ने अभिनेता के फार्म हाउस और कई शूटिंग स्थलों की रेकी की थी। इन्हें सलमान खान पर Ak- 47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया था। पुलिस को ऐसे कई विडियोज आरोपियों के मोबाइल से बरामद हुए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए सभी शूटर्स की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपियों के फोन से कई वीडियो संदेश बरामद हुए। इनमें बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ( Salman Khan ) पर हमला करने और Ak- 47 सहित कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर की है और आगे की जांच जारी है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि अजय कश्यप पाकिस्तान में डोगा नामक एक व्यक्ति के संपर्क में था, जो एम-16, एके-47 और एके-92 खरीदने के लिए काम करता था।
गौरतलब है कि इसी साल 14 अप्रैल को सलमान के घर पर लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों ने फायरिंग की थी। सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने सलमान खान ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद में शूटरों से हुई पूछताछ में भी दोनों ने लॉरेंस गैंग से ही इस काम के लिए सुपारी मिलने की बात कबूल की थी।
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सलमान खान पर हमला | लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शूटर | Lawrence Gang Shooter Arrested | लॉरेंस गैंग के शूटर गिरफ्तार | salman khan news

पुलिस ने 17 से अधिक लोगों के खिलाफ FIR

14 अप्रैल को भी हुई थी फायरिंग
गौरतलब है कि इसी साल 14 अप्रैल को सलमान के घर पर लॉरेंस गैंग से जुड़े दो शूटरों ने फायरिंग की थी। सुबह-सुबह दो अनजान लोगों ने सलमान खान ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर तीन से चार राउंड हवाई फायरिंग की। दोनों शूटर बाइक से आये थे और फिर हवा में फायरिंग करके भाग गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई ने इस वारदात की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद में शूटरों से हुई पूछताछ में भी दोनों ने लॉरेंस गैंग से ही इस काम के लिए सुपारी मिलने की बात कबूल की थी।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
सलमान खान पर हमला | लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शूटर | Lawrence Gang Shooter Arrested | लॉरेंस गैंग के शूटर गिरफ्तार | salman khan news
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari