Mirzapur Movie Collection: बॉर्डर 2 और धुरंधर 2 के बाद तीसरी बड़ी ओपनर बनी मूवी

Kaushiki | Updated:
Share
Mirzapur Movie Collection:
Mirzapur Movie Collection:

'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है। यह इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

Mirzapur Movie Collection: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तहलका मचाने वाली वेब सीरीज 'मिर्जापुर' अब बड़े पर्दे पर आ चुकी है। दर्शकों को इस फिल्म की रिलीज का काफी लंबे समय से इंतजार था। 4 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी के मौके पर फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो गई है। बड़े पर्दे पर कालीन भैया और मुन्ना भैया को देखना काफी रोमांचक है।

फिल्म ने रिलीज होते ही सिनेमाघरों में अपना जबरदस्त भौकाल दिखा दिया है। इसके डायलॉग्स और एक्शन सीन्स पर थिएटर्स में सीटियां बज रही हैं। क्राइम और ड्रामा से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को बांधकर रख रही है। पहले ही दिन फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं। आइए जानें 'मिर्जापुर: द मूवी' के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का पूरा हाल।

1bf40570-678
1bf40570-678


पहले ही दिन तोड़े दो बड़े रिकॉर्ड्स

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। फिल्म ने पहले ही दिन 2 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं। सेंसर बोर्ड से फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला था। 'A' सर्टिफिकेट का मतलब है कि इसे सिर्फ 18 साल से ऊपर के लोग देख सकते हैं।

वयस्कों के लिए बनी होने के बावजूद दर्शकों में भारी क्रेज दिखा है। सिनेमाघरों के बाहर फैंस की लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं। फिल्म को क्रिटिक्स से भी काफी अच्छे रिव्यूज और रेटिंग्स मिली हैं।

38784b0e-e29
38784b0e-e29


साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग

गुरमीत सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई की है। Sacnilk के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक फिल्म ने 25.15 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी बेल्ट में फिल्म ने 25.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं तेलुगु भाषा में फिल्म ने 0.15 लाख रुपये का बिजनेस किया है।

यह इस साल की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। इस लिस्ट में 30 करोड़ के साथ बॉर्डर 2 दूसरे नंबर पर है। जबकि 102 करोड़ की कमाई के साथ धुरंधर 2 पहले नंबर पर काबिज है।

Mirzapur The Movie Twitter Reaction: 'मिर्जापुर' फिल्म देख कोई बोला जबरदस्त  तो किसी ने कहा भयानक आपदा, पढ़ें पब्लिक रिव्यू | Mirzapur The Movie Twitter  Reaction In Hindi Divyenndu ...
Mirzapur The Movie Twitter Reaction: 'मिर्जापुर' फिल्म देख कोई बोला जबरदस्त तो किसी ने कहा भयानक आपदा, पढ़ें पब्लिक रिव्यू | Mirzapur The Movie Twitter Reaction In Hindi Divyenndu ...


A सर्टिफिकेट फिल्मों में चौथा स्थान

A सर्टिफिकेट वाली हिंदी फिल्मों की ओपनिंग में मिर्जापुर चौथे नंबर पर आ गई है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर 102 करोड़ के साथ धुरंधर 2 का नाम है। दूसरे स्थान पर 63.80 करोड़ रुपये कमाकर 'एनिमल' फिल्म मौजूद है। तीसरे नंबर पर 28.60 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ 'धुरंधर' फिल्म है।

'मिर्जापुर: द मूवी' 24.75 करोड़ के नेट कलेक्शन के साथ चौथे नंबर पर है। इसने 'कबीर सिंह' और 'सत्यमेव जयते' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म का क्रेज वीकेंड पर और ज्यादा बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

Mirzapur The Movie ने पहले दिन मचाया 'भौकाल', ओपनिंग डे पर ही मुन्ना भैया  के सामने बिछ गया बॉक्स ऑफिस - mirzapur the movie box office collection  pankaj tripathi ali fazal film
Mirzapur The Movie ने पहले दिन मचाया 'भौकाल', ओपनिंग डे पर ही मुन्ना भैया के सामने बिछ गया बॉक्स ऑफिस - mirzapur the movie box office collection pankaj tripathi ali fazal film


वेब सीरीज से लेकर बड़े पर्दे तक का सफर

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने साल 2018 में 'मिर्जापुर' वेब सीरीज की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2020 और 2024 में अगले सीजन रिलीज हुए थे। सीरीज के सभी कैरेक्टर्स घर-घर में काफी मशहूर हो चुके थे।

दर्शकों के इसी प्यार को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म बनाने का फैसला लिया। फिल्म की कहानी पहले सीजन के समय के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें दर्शकों को कई नए ट्विस्ट और सस्पेंस देखने को मिल रहे हैं। क्लाइमेक्स की तारीफ हर तरफ काफी जोर-शोर से हो रही है।

स्टार कास्ट और प्रोडक्शन

मिर्जापुर सीरीज में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु मेन रोल में नजर आ रहे हैं। दिव्येंदु के मुन्ना भैया वाले रोल को थिएटर्स में खूब रिस्पॉन्स मिल रहा है। विक्रांत मैसी वाले 'बबलू पंडित' के रोल में इस बार जीतेंद्र कुमार दिखे हैं।

इनके अलावा रवि किशन, अभिषेक बनर्जी और रसिका दुगल ने भी काम किया है। फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। पुनीत कृष्णा ने इस थ्रिलर फिल्म की कहानी को लिखा है। मिर्जापुर 3

ये खबरें भी पढ़ें....

Upcoming September Movies: सितंबर में आ रही हैं ये 14 धमाकेदार फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

Chhath Puja Special Vvan: बॉलीवुड फिल्म में दिखेगा बिहार की आस्था का रंग

Janmashtami Movies: रामानंद सागर के श्री कृष्णा से राधाकृष्ण तक, देखें ये फिल्में

सितंबर में नेटफ्लिक्स पर रहेगा एंटरटेनमेंट का डोज, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में

Tags:
  • मिर्जापुर सीरीज
  • फिल्म
  • मिर्जापुर 3
निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं

By Sanjay Gupta

निगम नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को जमानत, कोर्ट ने कहा- सभी महिलाएं हैं, कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज

By Sanjay Gupta

स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन के टेंडर में बिल्डर मालपानी को झटका, हाईकोर्ट से याचिका खारिज
CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती

By Umeshwari Baghel

CG Top News : संविधान विशेषज्ञ कनक तिवारी का निधन, NHM कर्मचारियों को राहत, बिजली कंपनियों में 1501 पदों पर भर्ती
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !

By Atul Dwivedi

अस्पतालों में गंभीर मरीजों के लिए डॉक्टर नहीं, सागर में शराबियों के हेल्थ चेकअप की चिंता !
Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी

By

Rajasthan Top News: राजस्थान में 37 उप जिला प्रमुख पद पर चुनाव संपन्न, कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन, 25 पदों पर मारी बाजी
अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग

By Jageshwar Prasad

अजमेर में दरगाहके बाद अब ढाई दिन के झोपड़े पर याचिका, शिव पूजा और संस्कृत पाठशाला शुरू करने की मांग
भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता

By Sumit Kumar

भाजपा कार्यालय में हंगामा करने वाली सोनम दांगी की उम्मीदवारी अमान्य, आवेदन के वक्त अधूरी थी योग्यता