Mothers Day Special: इस मदर्स डे अपनी मां के साथ जरूर देखें ये 5 इंस्पिरेशनल फिल्में

Kaushiki | May 10, 2025, 17:18 IST
Share
mothers day 2025 special
mothers day 2025 special

मातृ दिवस 2025 पर मां के साथ इन 5 प्रेरणादायक फिल्मों को देखें, जो मां-बेटी के रिश्ते की विभिन्न भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती हैं। ये फिल्में न केवल मनोरंजन करेंगी, बल्कि आपके रिश्ते को भी और गहरा बनाएं।

मां के साथ समय बिताना सबसे खास तोहफा होता है। 11 मई 2025 को जब पूरा देश मातृ दिवस मना रहा होगा, तब क्यों न आप भी अपनी मां के साथ एक अच्छी फिल्म देखें?

ऐसी फिल्में जो मां-बेटी के प्यार, त्याग और साथ को खूबसूरती से दिखाती हैं। कुछ फिल्में आपको हंसी देंगी, तो कुछ आपके दिल को छू जाएंगी।

ये पल न केवल मनोरंजन देंगे, बल्कि मां के साथ आपके रिश्ते को भी और गहरा बना देंगे। इस मातृ दिवस पर मां को तोहफा दीजिए साथ बिताए गए कुछ यादगार और प्यार भरे पलों का। आइए जानें उन यादगार फिल्मों को...

ये खबर भी पढ़ें... Met Gala 2025 में ईशा अंबानी का शाही हार बना चर्चा का विषय

English Vinglish (इंग्लिश विंग्लिश, 2012)

मेन करैक्टर: श्रीदेवी
थीम: सेल्फ-एस्टीम, मां-बेटी का रिश्ता

इस फिल्म में श्रीदेवी ने 'शशि' का किरदार निभाया था। 'शशि' का किरदार उस भारतीय मां की कहानी है, जो घर-परिवार संभालते हुए भी अपनी पहचान के लिए संघर्ष करती है। खासकर उसकी बेटी ने अंग्रेजी न आने पर अपनी मां का मजाक उड़ाया। लेकिन वह चुप नहीं बैठती।

वह सीखती है, खुद को साबित करती है और सबका दिल जीत लेती है। यह फिल्म एक मां की सेल्फ-डिस्कवरी और रेस्पेक्ट की अमेजिंग ट्रिप है।

Khoobsurat (खूबसूरत, 2014)

मेन करैक्टर: सोनम कपूर, किरण खेर, रत्ना पाठक शाह
थीम: फैमिली टाइस, ह्यूमर और कल्चर क्लैश

यह फिल्म एक राजघराने और एक बिंदास लड़की की टकराहट को दिखाती है, जिसमें मांओं की दो पीढ़ियों की झलक मिलती है। एक ओर है खुले दिल से बोलने वाली पंजाबी मां (किरण खेर), तो दूसरी ओर है अनुशासित रॉयल मदर (रत्ना पाठक शाह)।

फिल्म में बहुत सारी हंसी, भावनाएं और रिश्तों की परतें हैं, जो इसे मां के साथ देखने के लिए परफेक्ट बनाती हैं।

ये खबर भी पढ़ें... फिल्म भूल चूक माफ अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें क्यों बदला रिलीज का प्लान

Nil Battey Sannata (नील बटे सन्नाटा, 2015)

मेन करैक्टर: स्वरा भास्कर
थीम: एजुकेशन, स्ट्रगल, सैक्रिफाइस और मदरहुड

चंदा एक गरीब सिंगल मां है जो झाड़ू-पोंछा कर अपनी बेटी की पढ़ाई का खर्च उठाती है। जब बेटी को पढ़ाई में दिलचस्पी नहीं होती, तो चंदा खुद स्कूल में दाखिला ले लेती है।

यह फिल्म सिखाती है कि मां सिर्फ त्याग नहीं करती, बल्कि प्रेरणा भी देती है। हर परिस्थिति में वह अपने बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए लड़ती है।

ये खबर भी पढ़ें... सितारे जमीन पर का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, जानें फिल्म की रिलीज डेट

Tribhanga (त्रिभंग, 2021)

मेन करैक्टर: काजोल, तन्वी आजमी, मिथिला पालकर
थीम: पीढ़ियों का संघर्ष, फोर्गीवेनेस्स और सेल्फ-एक्सेप्टेन्स

यह फिल्म तीन पीढ़ियों की महिलाओं की कहानी है - मां, बेटी और नातिन। यह दिखाता है कि परफेक्ट मां नहीं होती और न ही परफेक्ट बेटी।

रिश्तों में गलती, दूरी और अफसोस हो सकते हैं, लेकिन संवाद, क्षमा और समझ से उन्हें सुधारा जा सकता है। यह एक संवेदनशील और गहन फिल्म है, जो मां के साथ गहराई से जुड़ने का मौका देती है।

Darlings (डार्लिंग्स, 2022)

मेन करैक्टर: आलिया भट्ट, शेफाली शाह
थीम: एम्पावरमेंट, डार्क ह्यूमर

अगर आपकी मां को थोड़ा बोल्ड और हटके सिनेमा पसंद है, तो Darlings जरूर देखें। यह कहानी है एक मां-बेटी की जो घरेलू हिंसा का सामना करती हैं, लेकिन डरने की बजाय दांव खेलती हैं। फिल्म में गहरी बातें भी हैं और चुटीला ह्यूमर भी और एकदम अलग लेकिन दमदार।

इन फिल्मों में मातृत्व की अलग-अलग भावनाएं हैं - त्याग, संघर्ष, आत्मसम्मान और कभी-कभी हल्की-फुल्की हंसी। ये फिल्में न केवल मनोरंजन करेंगी, बल्कि मां के प्रति आपका सम्मान और प्रेम भी गहराएंगी।

ये खबर भी पढ़ें...नायक फिल्म के अनिल कपूर बने CM विष्णु देव साय, इस तरह कर रहे काम

मनोरंजन न्यूज | Bollywood Movies | Bollywood News | Mother's Day Special | Mother's Day | bollywood mothers day | Mother's Day Special Story

Tags:
  • Bollywood News
  • Bollywood Movies
  • Mother's Day
  • मनोरंजन न्यूज
  • bollywood mothers day
  • Mother's Day Special
  • Mother's Day Special Story
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा