सरके चुनर गाना को लेकर कंट्रोवर्सी में नोरा फतेही, क्या अब भारत में काम नहीं कर पाएंगी नोरा
Anjali Dwivedi | Mar 22, 2026, 12:49 IST
sarke chunar controversy
नोरा फतेही के गाने सरके चुनर पर अश्लीलता का आरोप लगा है। वकीलों ने गृह मंत्रालय से उनका वर्क परमिट रद्द कर उन्हें भारत से डिपोर्ट करने की मांग की है। एक्ट्रेस ने विवाद पर सफाई दी है।
बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों एक बड़े कानूनी भंवर में फंसती नजर आ रही हैं। कन्नड़ फिल्म केडी: द डेविल के गाने सरके चुनर के हिंदी वर्जन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब उनके करियर के लिए खतरा बन गया है।
सोशल मीडिया पर हुई थू-थू के बाद गाने को तो हटा लिया गया, लेकिन नोरा के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नोरा फतेही के खिलाफ अब कानूनी मोर्चा खुल गया है। इसकी शिकायत 10 वकीलों के एक समूह ने गृह मंत्रालय में दर्ज कराई है। इस शिकायत में मांग की गई है कि नोरा फतेही का भारत में काम करने का वर्क परमिट तुरंत कैंसिल किया जाए।
इतना ही नहीं, वकीलों ने उन्हें भारत से डिपोर्ट करने यानी वापस भेजने की भी मांग की है। इसके लिए सीबीएफसी और महिला आयोग समेत कई विभागों को पत्र भेजा गया है।
![Sarke Chunar Song Controversy Lawyers Reach Ministry of Home Affairs To Cancel Nora Fatehi Work Permit in India 'सरके चुनर' गाना विवाद के बाद मुश्किल में फंसीं नोरा फतेही, भारत में वर्क परमिट कैंसिल करने की हो रही मांग]()
शिकायती आवेदन में कहा गया है कि नोरा फतेही भारत में रहने के विशेषाधिकार का दुरुपयोग कर रही हैं। वकीलों का तर्क है कि वह जानबूझकर ऐसे कंटेंट का हिस्सा बन रही हैं जो अश्लील और अभद्र है।
शिकायत में यह भी जिक्र है कि यह गाना महिलाओं और बच्चों की गरिमा के खिलाफ है और भारतीय समाज के लिए अपमानजनक है। विदेशी अधिनियम, 1946 का हवाला देते हुए कहा गया है कि अगर किसी विदेशी नागरिक का आचरण सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ हो, तो सरकार कार्रवाई कर सकती है।
![बेंगलूर की घटनाओं पर आधारित है 'केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड' - Apka Akhbar]()
विवाद की जड़ सरके चुनर गाने के हिंदी लिरिक्स हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुए इस गाने के बोल इतने आपत्तिजनक थे कि रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
भारी विरोध के बाद इस गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया। लोगों का मानना है कि केवल गाना हटाना काफी नहीं है, बल्कि इसके जरिए अश्लीलता परोसने वालों पर सख्त एक्शन होना चाहिए।
चौतरफा घिरने के बाद नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उन्हें बिना वजह ट्रोल किया जा रहा है। एक्ट्रेस का दावा है कि उन्हें गाने के हिंदी बोलों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी।
वहीं, गाने के गीतकार ने भी माफी मांगते हुए स्पष्ट किया कि ये शब्द कन्नड़ भाषा से सीधे ट्रांसलेशन किए गए थे, जिसके कारण यह अनर्थ हुआ।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या होता है फिल्म सर्टिफिकेट, यहां जानें U, UA, A और S सर्टिफिकेट का मतलब
रोहित शेट्टी ने शुरू की Golmaal 5 की शूटिंग, क्या फिल्म में होगी अक्षय कुमार की एंट्री?
बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने आ रही रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2
Dhurandhar 2: सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दी A रेटिंग, जानें फिल्म का रनटाइम
सोशल मीडिया पर हुई थू-थू के बाद गाने को तो हटा लिया गया, लेकिन नोरा के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
वर्क परमिट पर मंडराया खतरा
इतना ही नहीं, वकीलों ने उन्हें भारत से डिपोर्ट करने यानी वापस भेजने की भी मांग की है। इसके लिए सीबीएफसी और महिला आयोग समेत कई विभागों को पत्र भेजा गया है।
Sarke Chunar Song Controversy Lawyers Reach Ministry of Home Affairs To Cancel Nora Fatehi Work Permit in India 'सरके चुनर' गाना विवाद के बाद मुश्किल में फंसीं नोरा फतेही, भारत में वर्क परमिट कैंसिल करने की हो रही मांग
भारतीय संस्कृति के अपमान का दावा
शिकायत में यह भी जिक्र है कि यह गाना महिलाओं और बच्चों की गरिमा के खिलाफ है और भारतीय समाज के लिए अपमानजनक है। विदेशी अधिनियम, 1946 का हवाला देते हुए कहा गया है कि अगर किसी विदेशी नागरिक का आचरण सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ हो, तो सरकार कार्रवाई कर सकती है।
बेंगलूर की घटनाओं पर आधारित है 'केडी: द डेविल्स वॉरफील्ड' - Apka Akhbar
गाने के बोल पर अश्लीलता की सारी हदें पार?
भारी विरोध के बाद इस गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया। लोगों का मानना है कि केवल गाना हटाना काफी नहीं है, बल्कि इसके जरिए अश्लीलता परोसने वालों पर सख्त एक्शन होना चाहिए।
मुझे हिंदी बोल की जानकारी नहीं थी
वहीं, गाने के गीतकार ने भी माफी मांगते हुए स्पष्ट किया कि ये शब्द कन्नड़ भाषा से सीधे ट्रांसलेशन किए गए थे, जिसके कारण यह अनर्थ हुआ।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या होता है फिल्म सर्टिफिकेट, यहां जानें U, UA, A और S सर्टिफिकेट का मतलब
रोहित शेट्टी ने शुरू की Golmaal 5 की शूटिंग, क्या फिल्म में होगी अक्षय कुमार की एंट्री?
बॉक्स ऑफिस पर आग लगाने आ रही रणवीर सिंह की फिल्म Dhurandhar 2
Dhurandhar 2: सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दी A रेटिंग, जानें फिल्म का रनटाइम
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman