भाईजान की Matrubhumi Movie को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्यों टल रही है सलमान की फिल्म

Kaushiki | Apr 08, 2026, 15:33 IST
Share
salman-khan
salman-khan

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट टल गई है। फिल्म अब जून या अगस्त में रिलीज हो सकती है। सलमान ने कहानी में शांति और इंसानियत का संदेश जोड़ने के लिए बदलाव किए हैं।

Matrubhumi Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के फैंस उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस आजकल काफी चर्चा में बनी हुई है।

पहले ये फिल्म अप्रैल के महीने में ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

फैंस जानना चाहते हैं कि भाईजान की यह फिल्म आखिर कब पर्दे पर आएगी। चलिए हम आपको बताते हैं कि इस फिल्म के साथ आखिर क्या चल रहा है।

सलमान खान की 'मातृभूमि' पर अब तक सा सबसे बड़ा अपडेट, जानें भाईजान की सोच और  फिल्म का सच | Maatrubhumi biggest update How Salman Khan give input on  story and what
सलमान खान की 'मातृभूमि' पर अब तक सा सबसे बड़ा अपडेट, जानें भाईजान की सोच और फिल्म का सच | Maatrubhumi biggest update How Salman Khan give input on story and what

रिलीज डेट क्यों हुई पोस्टपोन

पहले खबरें थीं कि सलमान खान अपनी फिल्म को 15 मई को रिलीज करेंगे। लेकिन सेंसर बोर्ड और फिल्म के अप्रूवल में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं। इसी वजह से मई में फिल्म का रिलीज होना अब नामुमकिन सा लग रहा है।

अब ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म जून में आ सकती है। कुछ रिपोर्ट्स कह रहे हैं कि इसे स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी भी फाइनल तारीख का ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।

सलमान खान की 'मातृभूमि' पर अब तक सा सबसे बड़ा अपडेट, जानें भाईजान की सोच और  फिल्म का सच | Maatrubhumi biggest update How Salman Khan give input on  story and what
सलमान खान की 'मातृभूमि' पर अब तक सा सबसे बड़ा अपडेट, जानें भाईजान की सोच और फिल्म का सच | Maatrubhumi biggest update How Salman Khan give input on story and what

नाम में हुए ये बड़े बदलाव

आपको बता दें कि पहले इस फिल्म का नाम बैटल ऑफ गलवान रखा गया था। लेकिन सलमान खान ने इसका नाम बदलकर मातृभूमि करने का बड़ा फैसला लिया। इसके साथ ही फिल्म का स्लोगन 'मे वॉर रेस्ट इन पीस' रखा गया है।

सलमान खान फिल्म के जरिए युद्ध को ग्लोरिफाई नहीं करना चाहते हैं। उनका मानना है कि सिनेमा का काम लोगों को जोड़ना होना चाहिए। इसीलिए उन्होंने कहानी में इंसानियत और करुणा जैसे पहलुओं को ज्यादा महत्व दिया है।

40% फिल्म की हुई दोबारा शूटिंग

फिल्म शूटिंग के दौरान भारत और चीन के बीच हालात काफी बदल गए थे। इसी वजह से सलमान (Salman Khan) ने फिल्म की स्क्रिप्ट में कुछ सुधार करने का सुझाव दिया। खबरों के मुताबिक, फिल्म का लगभग 40% हिस्सा दोबारा शूट किया गया है।

सलमान ने अपने किरदार में ज्यादा बैकस्टोरी और इमोशन्स को जोड़ा है। फिल्म के अब तक दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं जिन्हें फैंस पसंद कर रहे हैं। री-शूट की वजह से भी फिल्म के शेड्यूल में काफी देरी हो गई है। सलमान इस फिल्म को लेकर कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं।

सलमान खान का क्यूट पोस्ट वायरल, 'मातृभूमि' से पहले दिखा इमोशनल अंदाज़ |  Salman Khan Viral Cute Post Before Matrubhumi, Shares Emotional Moment at  3:55 AM
सलमान खान का क्यूट पोस्ट वायरल, 'मातृभूमि' से पहले दिखा इमोशनल अंदाज़ | Salman Khan Viral Cute Post Before Matrubhumi, Shares Emotional Moment at 3:55 AM

सलमान खान के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

सलमान खान की अपकमिंग मूवीमातृभूमि के अलावा वे कई और बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। वे प्रोड्यूसर दिल राजू के साथ भी एक अनाम फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए सलमान खान अपना वजन भी कम करने में जुटे हुए हैं। ये फिल्म साल 2027 के आसपास रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।

इसके साथ ही सलमान खान राज और डीके की एक फिल्म में भी दिखेंगे। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त के महीने में शुरू होने वाली है। भाईजान के पास इस वक्त फिल्मों (सलमान खान की फिल्म) की एक लंबी और धमाकेदार लिस्ट मौजूद है।

ये खबरें भी पढ़ें...

सैयारा के बाद अहान पांडे की दूसरी फिल्म, अली अब्बास जफर और YRF के साथ शुरू की शूटिंग

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला का ट्रेलर आउट, 14 साल बाद फिर दिखेगा वही पुराना जादू

फिल्म धुरंधर का वो गाना जो दाऊद ने बनवाया, उसी ने मारा, ओए-ओए गाने की असली कहानी

क्या अप्रैल में खाली रहेंगे सिनेमाघर, धुरंधर 2 के खौफ से आधा दर्जन फिल्मों ने बदला अपना प्लान

Tags:
  • Salman Khan
  • सलमान खान
  • सलमान खान की फिल्म
  • सलमान खान की अपकमिंग मूवी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा