करीना कपूर की 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर आउट, मर्डर की गुत्थी सुलझाने आ रही एक्ट्रेस
Amresh Kushwaha | Aug 20, 2024, 16:38 IST
The Buckingham Murders Teaser
करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर 20 अगस्त को रिलीज़ हो गया है। जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है।
The Buckingham Murders Teaser Out: करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' का टीजर आज मंगलवार 20 अगस्त को रिलीज हो गया है। इस थ्रिलर फिल्म में करीना ने अपने लेडी बॉस अवतार से फैंस को प्रभावित किया है।
करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी अपकमिंग फिल्म के टीजर की एक झलक साझा की है। उन्होंने रक्षाबंधन के अवसर पर एक पोस्टर साझा करके टीजर जारी करने की घोषणा की थी। टीजर में सस्पेंस और थ्रिलर का मिश्रण है, जिससे उम्मीद है कि फिल्म भी दर्शकों को आकर्षित करेगी।
ये खबर भी पढ़िए...तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कंटेंट से की छेड़छाड़ तो होगी कार्रवाई
करीना कपूर खान और एकता कपूर 'द बकिंघम मर्डर्स' के माध्यम से फिर से एक साथ काम कर रहे हैं। एकता 'द बकिंघम मर्डर्स' फिल्म की प्रोड्यूसर हैं। इससे पहले, करीना ने इसी साल एकता कपूर की फिल्म 'क्रू' में अभिनय किया था। 'द बकिंघम मर्डर्स' में करीना पुलिस अधिकारी जसमीत भामरा की भूमिका में नजर आएंगी, जो बकिंघमशायर में मारे गए एक बच्चे की मौत के मामले को सुलझाती हुई दिखाई देंगी।
ये खबर भी पढ़िए...बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार, देखें तस्वीरें...
करीना का लेडी बॉस लुक फैंस को सिनेमाघरों में लाने में सफल हो सकता है। एक्ट्रेस ने अपने इंटेंस और थ्रिलिंग अभिनय से दर्शकों को आकर्षित किया है। 'द बकिंघम मर्डर्स' के माध्यम से, करीना दर्शकों के सामने एक नया और अलग अवतार पेश करेंगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध निर्देशक हंसल मेहता ने किया है।
ये खबर भी पढ़िए...करण पटेल-अंकिता के रिश्ते में आई दरार, तलाक की बातों पर किया रिएक्ट
फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' पहले 2023 में रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब यह 13 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स के तहत निर्मित और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई इस फिल्म की कहानी असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ ने लिखी है।
करीना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया टीजर
ये खबर भी पढ़िए...तारक मेहता का उल्टा चश्मा के कंटेंट से की छेड़छाड़ तो होगी कार्रवाई
साथ में दिखी एकता और करीना
ये खबर भी पढ़िए...बॉलीवुड सितारों ने इस अंदाज में मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार, देखें तस्वीरें...
हंसल मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म
ये खबर भी पढ़िए...करण पटेल-अंकिता के रिश्ते में आई दरार, तलाक की बातों पर किया रिएक्ट
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman