देखें 'उलझ' और 'औरों में कहां दम था' का बॉक्स ऑफिस पर कैसा है हाल

Amresh Kushwaha | Updated:
Share
'उलझ' और 'औरों में कहां दम था'
'उलझ' और 'औरों में कहां दम था'

रोमांटिक ड्रामा मूवी औरों में कहां दम था और थ्रिल मूवी उलझ ने एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। चलिए जानते हैं कि चार दिन के अंदर अजय और जाह्नवी की फिल्मों ने कितनी कमाई की है।

रोमांटिक ड्रामा मूवी औरों में कहां दम था ( Auron Mein Kahan Dum Tha ) और थ्रिलर फिल्म उलझ ( Ulajh ) एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 2 अगस्त को रिलीज हुई इन फिल्मों को लेकर उम्मीद थी कि ये अच्छी कमाई कर सकती हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। चलिए जानते हैं कि चार दिन के अंदर अजय और जाह्नवी की फिल्मों ने कितनी कमाई की है।

ये खबर भी पढ़िए...पुष्पा 2 : फैंस का इंतजार खत्म, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

उलझ के चार दिन के आंकड़े

सुधांशु सरिया के निर्देशन में बनी फिल्म उलझ ने शुक्रवार को 1.37 करोड़ से खाता खोला था। शनिवार और रविवार को कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई। शनिवार को जहां कारोबार 2.2 करोड़ रहा, वहीं रविवार को 2.42 करोड़ की कमाई की। एक आंकड़ों की मानें तो सोमवार को उलझ 1 करोड़ भी नहीं कमा सकी। मूवी का कारोबार लगभग 60 लाख रुपए रहा।

ये खबर भी पढ़िए...श्रद्धा कपूर का हुआ ब्रेकअप, एक्ट्रेस ने किया इंस्टाग्राम पर अनफॉलो

क्या है उलझ मूवी की स्टोरी

जाह्नवी कपूर और गुलशन देवैया स्टारर मूवी उलझ की कहानी आईएफएस अधिकारी की है जो एक साजिश में फंस जाती है। जाह्नवी ने सुहाना का किरदार निभाया है और गुलशन नकुल की भूमिका में दिख रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Aamir Khan अब एक्टिंग से लेंगे रिटायरमेंट, बेटे जुनैद को सौंपी जिम्मेदारी

औरों में कहां दम था के चार दिन के आंकड़े

रिलीज के दिन औरों में कहां दम था फिल्म ने 1.85 करोड़ से खाता खोला था। वहीं शनिवार को 2.15 करोड़ और रविवार को 2.75 करोड़ की कमाई की। एक रिपोर्ट के मुताबिक अजय देवगन की फिल्म ने सोमवार को लगभग 1 करोड़ की ही कमाई की।

ये खबर भी पढ़िए...अमिताभ बच्चन के शो KBC 16 में बड़ा बदलाव, जीतने वालों की रकम होगी डबल

क्या है औरों में कहां दम था की स्टोरी

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म औरों में कहां दम था में प्रेम, दोस्ती, और जिंदगी के मायने जैसे विषयों पर चर्चा की गई है। यह फिल्म दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या सच्चा प्यार सिर्फ एक ही व्यक्ति के लिए होता है, या यह कई लोगों के साथ बांटा जा सकता है। इस फिल्म में शांतनु माहेश्वरी, साई मांजरेकर, जिम्मी शेरगिल और सयाजी शिंदे जैसे कलाकार अहम भूमिका में हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Box office
  • बॉक्स ऑफिस
  • उलझ मूवी
  • Auron Mein Kahan Dum Tha
  • औरों में कहां दम था
MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया

By Sandeep Kumar

MP में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले: एक IPS समेत 25 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की बदली पोस्टिंग, जानें किसे कहां भेजा गया
लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील

By Jageshwar Prasad

लाखों के बकाया टैक्स पर जोधपुर नगर निगम का एक्शन, पूर्व विधायक महेंद्र विश्नोई का बाइक शोरूम सील
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा

By Mukesh Sharma

सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार

By Umeshwari Baghel

रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना

By Amresh Kushwaha

अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग