फैक्ट चेक : किडनैपर से लिपटकर रोने लगा बच्चा, अधूरे सच के साथ वायरल हो रहा वीडियो
Amresh Kushwaha | Sept 03, 2024, 14:26 IST
किडनैपर से लिपटकर रोने लगा बच्चा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अपहरण किए गए बच्चे को पुलिस ने किडनैपर से छुड़ाया तो बच्चा रोने लगा। जानें क्या है वायरल वीडियो का सच...
राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बच्चे के अपहरण का मामला सामने आया है। यहां जब पुलिस ने किडनैपर से बच्चे को छुड़ाया तो बच्चा किडनैपर से लिपटकर रोने लगा। ऐसा हम नहीं कह रहे, यह दावा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस घटना के वीडियो के साथ किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : रेल हादसे की साजिश, पाकिस्तान का वीडियो हुआ वायरल
2 मिनट 5 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस वाले बच्चे को एक व्यक्ति से छुड़ाकर बाहर ले जा रहे हैं और बच्चा उससे बिछड़ने के बाद रो रहा है। इसके बाद पुलिस वाले उस बच्चे को एक महिला को देते हैं और पूछते हैं कि ये बच्चा उनका है या नहीं।
वायरल वीडियो को यूजर्स ने एक्स पर शेयर किया है।
वीडियो को शेयर करके एक एक्स यूजर ने लिखा कि जयपुर में 14 महीने पहले अगवा हुआ बच्चा जब पुलिस को मिला तो वह किडनैपर को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हुआ। वह आरोपी से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे को रोता देख किडनैपर की आंखों में भी आंसू आ गए।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : कोलकाता कांड - पीड़िता की मां का रोते हुए वीडियो हो रहा वायरल, जानें कितनी है इसमें सच्चाई
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें इस वायरल वीडियो से जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट देखने को मिली। इसमे बताया गया है कि बच्चे का नाम पृथ्वी उर्फ कुक्कू है। आरोपी उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का एक निलंबित हेड कॉन्स्टेबल है जिसका नाम तनुज चाहर है और वह बच्चे का पिता है।
किडनेपर तनुज चाहर का दावा है कि बच्चा उसका अपना है और पूनम उसकी पूर्व पत्नी है, जिससे उसका विवाद हो गया था। तनुज का कहना है कि पूनम बच्चे को लेकर जयपुर चली गई थी। इसलिए उसने बच्चे को वापस पाने के लिए उसका अपहरण किया।
thesootr ने इसे लेकर जयपुर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी राजेश यादव से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि की कि बच्चे को अगवा करने वाला शख्स तनुज चाहर बच्चे के परिवार का ही सदस्य है।
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहें, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : रेल हादसे की साजिश, पाकिस्तान का वीडियो हुआ वायरल
जानें क्या है वीडियो में...
वायरल हो रहा वीडियो...
वीडियो को शेयर करके एक एक्स यूजर ने लिखा कि जयपुर में 14 महीने पहले अगवा हुआ बच्चा जब पुलिस को मिला तो वह किडनैपर को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हुआ। वह आरोपी से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे को रोता देख किडनैपर की आंखों में भी आंसू आ गए।
जयपुर में 14 महीने पहले अगवा हुआ बच्चा जब पुलिस को मिला तो वह किडनैपर को छोड़ने के लिए तैयार ही नहीं हुआ। वह आरोपी से लिपटकर जोर-जोर से रोने लगा। बच्चे को रोता देख किडनैपर की आंखों में भी आंसू आ गए।@INCIndia @RahulGandhi #Toney #Root #voiceofpublic #Nokia #gomblegames pic.twitter.com/nL36giStjG
— Rehan Khan (@iamrehanu) August 30, 2024
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
किडनेपर तनुज चाहर का दावा है कि बच्चा उसका अपना है और पूनम उसकी पूर्व पत्नी है, जिससे उसका विवाद हो गया था। तनुज का कहना है कि पूनम बच्चे को लेकर जयपुर चली गई थी। इसलिए उसने बच्चे को वापस पाने के लिए उसका अपहरण किया।
thesootr ने इसे लेकर जयपुर पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी राजेश यादव से संपर्क किया। उन्होंने पुष्टि की कि बच्चे को अगवा करने वाला शख्स तनुज चाहर बच्चे के परिवार का ही सदस्य है।
गलत है वायरल वीडियो का दावा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava