फैक्ट चेक : CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर दिए विवादित बयान, वीडियो हुआ वायरल

Amresh Kushwaha | Jul 10, 2024, 11:29 IST
Share
CM मोहन यादव ने ये क्या कह दिया
CM मोहन यादव ने ये क्या कह दिया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए विवादित बयान दिए हैं...

लोकसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदुओं को लेकर बयान दिया था। जिस पर पीएम मोदी ने जवाब देते हुए कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है। राहुल गांधी के बयान पर मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई थी। बीजेपी के कई दिग्गजों ने राहुल गांधी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक: नए आपराधिक कानून के तहत वकील ने दरोगा को पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल

ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का बताते हुए शेयर किया जा रहा है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पत्रकारों से बात करते हुए मोहन यादव ने राहुल गांधी को फिरोज गांधी का पोता और इटेलियन मां का बेटा कहते हुए निशाना साधा है... तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : अनुराग ठाकुर ने संविधान से संबंधित पूछे सवाल, राहुल गांधी नहीं दे पाए जवाब, वायरल हो रहा वीडियो...

वायरल हो रहा वीडियो...

वायरल वीडियो को कई यूजर्स ने एक्स पर शेयर किया है।

वायरल वीडियो को शेयर करते हुए एक एक्स यूजर ने लिखा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री यादव जी ने राहुल गांधी के बारे में क्या सत्य कहा है सुन लीजिए।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : हर महीने 8500 रुपए देने का वादा किया, पैसे ना मिलने पर लोगों ने कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा के ऑफिस के शीशे फोड़े

जानें क्या है इस वीडियो का सच...

thesootr ने जब वायरल वीडियो के दावे की जांच की तो पाया कि राहुल गांधी पर यह बयान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव ने नहीं दिया है। यह बयान मध्य प्रदेश के हुजूर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का है।

thesootr ने यूट्यूब पर चैनल पर रामेश्वर शर्मा के बयान वाला वीडियो 2 जुलाई 2024 को शेयर किया था जिसको शेयर कर thesootr ने बताया था कि सदन में राहुल गांधी के हिंदुओं पर दिए गए बयान पर क्या बोले विधायक रामेश्वर शर्मा।

ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक: हाथरस में भगदड़ मचने से ठीक पहले का वीडियो हुआ वायरल

गलत है वायरल वीडियो का दावा

द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह गलत है। वायरल वीडियो का मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव से कोई सम्बंध नहीं है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राहुल गांधी
  • बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा
  • रामेश्वर शर्मा
  • विधायक रामेश्वर शर्मा हुजूर सीट
  • विधायक रामेश्वर शर्मा
  • बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का भड़काऊ भाषण
  • Fact Check Service
  • फैक्ट चेक यूनिट
  • Fact Check Unit
  • CM मोहन यादव
  • The Sootr Fact Check
  • द सूत्र फैक्ट चेक
  • Fact Check video
  • फैक्ट चेक
  • thesootr fact check
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा