Fact Check : नेल पेंट लगाकर नहीं कर सकते वोट, क्या है वायरल मैसेज की सच्चाई
Shreya Nakade | May 21, 2024, 15:27 IST
nail paint fact check
सोशल मीडिया पर नेलपेंट मिटाकर वोट देने जाने के लिए महिलाओं से अपील की जा रही है। नेलपेंट लगे होने पर वोट ना करने देने का दावा किया जा रहा है। जाने इस वायरल मैसेज का सच।
देश में लोकसभा चुनाव 2024 ( lok sabha election 2024 ) का दौर चल रहा है। पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं और अभी भी दो चरण बाकी है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक मैसेज लंबे समय से वायरल ( viral message ) हो रहा है। यह मैसेज महिलाओं को वोटिंग के लिए जाते समय हाथों में नेल पेंट ( nail paint during voting ) लगाने से मना करता है। ऐसा करने पर उन्हें वोट करने नहीं दिए जाने का दावा किया जा रहा है। जानते हैं क्या है इस वायरल मैसेज की सच्चाई-
वायरल मैसेज
मतदान के दौरान व्हाट्सप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में उंगलियों में नेल पेंट लगे होने पर वोटिंग की इजाजत न मिलने का दावा किया जा रहा है। हाथ में नेल पेंट लगे होने से वोटिंग की इंक लगाने में समस्या होने की बात महिलाओं के बीच वायरल हो रही है।
वोटिंग के दौरान नेल पेंट न लगाने का वायरल मैसेज
वायरल मैसेज का दावा
वायरल मैसेज का दावा है कि वोटिंग के समय हाथों में नेल पेंट नहीं लगा होना चाहिए। मैसेज में लिखा है- "अटेंशन लेडीज, मतदान के लिए जाने से पहले अपनी उंगलियों पर लग नेल पेंट को आवश्यक रूप से हटा लें, अन्यथा आप को वोट देने नहीं दिया जाएगा।"
यह खबर भी पढ़िये...
Fact Check : लोकसभा चुनाव के दौरान EVM चोरी हुई, वायरल हो रहा वीडियो
वायरल मैसेज का सच
द सूत्र ने इस वायरल मैसेज की पड़ताल की और चुनाव आयोग( election commission) के इस संबंध में नियम जानें।ECIज्वाइंट डायरेक्टर अनुज चांडक के अनुसार नेल पेंट मिटाकर वोटिंग के लिए जाने वाला मैसेज फेक है। चुनाव आयोग ने इस तरह का कोई संदेश जारी नहीं किया है।
ज्वाइंट डायरेक्टर के अनुसार मतदान के बाद लगाई जाने वाली इंक नाखून और त्वचा दोनों पर लगाई जाती है। ऐसे में हाथों की उंगलियों पर नेल पेंट लगे होने से इंक लगाने में कोई समस्या नहीं आती। हमारी जांच में वायरल मैसेज पूरी तरह गलत साबित हुआ। नेलपेंट लगाकर वोट कर सकते हैं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari