फैक्ट चेक : सरकार बदलने पर करेंगे हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई, राहुल गांधी ने दी धमकी! जानें वायरल वीडियो का सच
Amresh Kushwaha | Sept 10, 2024, 10:12 IST
सरकार बदलने पर करेंगे हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई, राहुल गांधी ने दी धमकी, जानें वायरल वीडियो का सच
जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान की तिथियां घोषित हो गई हैं, वहीं इस बीच राहुल गांधी ने सरकार बदलने के बाद हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है..!
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 18 सितंबर से शुरू होने वाले हैं, जबकि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होगा। इस बीच कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल ने बीजेपी सरकार के हटने के बाद हिंदुओं के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : राहुल गांधी ने की पीएम मोदी को वोट देने की अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
23 सेकंड के इस वायरल वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं कि जो लोग ऐसा कर रहे हैं उन्हें यह सोचना चाहिए कि एक दिन बीजेपी सरकार बदल जाएगी और फिर कार्रवाई होगी। राहुल गांधी ने कहा कि ऐसी कार्रवाई होगी जिससे यह फिर कभी नहीं होगा।
वायरल वीडियो को यूजर्स ने एक्स, फेसबुक और थ्रेड्स पर शेयर किया है।
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, मीडिया के सामने राहुल खान खुद बोल रहे हैं कि हिंदुओं को सोचना चाहिए कि कभी ना कभी तो बीजेपी की सरकार बदलेगी। फिर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और ऐसी कार्रवाई होगी कि वे फिर जिंदगी भर याद रखेंगे।
वहीं वायरल वीडियो को फेसबुक पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, मीडिया के सामने कि, राहुल गांधी खुद बोल रहे हैं कि हिंदुओं को सोचना चाहिए कि , कभी ना कभी तो बीजेपी की सरकार बदलेगी। फिर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और ऐसी कार्रवाई होगी कि, वे फिर जिंदगी भर याद रखेंगे। इसकी शुरुआत राहुल ने बांग्लादेश से शुरू कर दी है वहां पर साजिश रच के तब सत्तापलटकरवा दिया और हिंदुओं का नरसंहार करवा रहे हैं और जो नरसंहार कर रहा है उसको बधाई दे रहे हैं। अब आपको वोट देना हो तो दो भाई । इतना सुनने के बाद, हम तो कांग्रेस को कभी वोट देंगे नहीं।
Manoj Kumar
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : राहुल गांधी ने कोलकाता रेप व हत्या मामले को बताया महत्वहीन! जानें वायरल वीडियो का सच
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ये वीडियो राहुल गांधी के एक्स अकाउंट पर 23 मार्च 2024 को अपलोड किया हुआ मिला। इसके टाइटल में लिखा गया था कि जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई जरूर होगी!
राहुल गांधी के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया 29 सेकंड के वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं कि अगर ये इंस्टिट्यूशन अपना काम करते, अगर ईडी अपना काम करती, अगर सीबीआई अपना काम करती, तो ये नहीं होता। जो ये सब कर रहे हैं, उनको ये भी सोचना चाहिए कि किसी न किसी दिन बीजेपी की सरकार बदलेगी और फिर कार्रवाई होगी। और ऐसी कार्रवाई होगी कि मैं गारंटी कर रहा हूं कि ये फिर से कभी नहीं होगा।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : क्या फिर से पलटेंगे नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव से मुलाकात का वीडियो वायरल, जानें सच
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा राहुल गांधी का यह वीडियो एडिट किया गया है। राहुल का कार्रवाई वाला बयान हिंदुओं के लिए नहीं बलकी ईडी और सीबीआई के लिए था। इस वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा पूरी तरह से गलत है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहे, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : राहुल गांधी ने की पीएम मोदी को वोट देने की अपील, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
जानें क्या है वीडियो में...
वायरल हो रहा वीडियो...
वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, मीडिया के सामने राहुल खान खुद बोल रहे हैं कि हिंदुओं को सोचना चाहिए कि कभी ना कभी तो बीजेपी की सरकार बदलेगी। फिर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और ऐसी कार्रवाई होगी कि वे फिर जिंदगी भर याद रखेंगे।
राहुल खान खुद बोल रहा है मीडिया के सामने कि, हिंदुओं को सोचना चाहिए कि , कभी ना कभी तो बीजेपी की सरकार बदलेगी।फिर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। और ऐसी कार्रवाई होगी कि, वे फिर जिंदगी भर याद रखेंगे।
jay shree Ram 🙏 pic.twitter.com/QVlyvn93s3
— 🙏Ritesh🇮🇳Maheshwari🙏 (@RiteshMaheshw16) August 13, 2024
Manoj Kumar
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : राहुल गांधी ने कोलकाता रेप व हत्या मामले को बताया महत्वहीन! जानें वायरल वीडियो का सच
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
राहुल गांधी के एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया गया 29 सेकंड के वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं कि अगर ये इंस्टिट्यूशन अपना काम करते, अगर ईडी अपना काम करती, अगर सीबीआई अपना काम करती, तो ये नहीं होता। जो ये सब कर रहे हैं, उनको ये भी सोचना चाहिए कि किसी न किसी दिन बीजेपी की सरकार बदलेगी और फिर कार्रवाई होगी। और ऐसी कार्रवाई होगी कि मैं गारंटी कर रहा हूं कि ये फिर से कभी नहीं होगा।
जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई ज़रूर होगी!
और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की।
ये मेरी गारंटी है।#BJPTaxTerrorism pic.twitter.com/SSkiolorvH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 29, 2024
गलत है वायरल वीडियो का दावा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari