फैक्ट चेक : RSS ने खुलकर किया जातिगत जनगणना का विरोध, जानें वायरल वीडियो का सच
Amresh Kushwaha | Sept 04, 2024, 16:37 IST
RSS ने खुलकर किया जातिगत जनगणना का विरोध
आरएसएस ने जातिगत जनगणना का विरोध नहीं किया है। ऐसे ही दावे के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक के जरिए, वायरल वीडियो की सच्चाई...
देश में जातीय जनगणना को लेकर इन दिनों सियासत गर्म हो गई है। जातीय जनगणना सालों बाद एक ऐसा मुद्दा है जिसे लेकर मोदी सरकार न सिर्फ विपक्ष बल्कि, सहयोगियों का भी दबाव झेल रही हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि RSS ने जातिगत जनगणना का विरोध किया है। तो आइए जानते हैं फैक्ट चेक ( Fact Check ) के जरिए, क्या है वायरल वीडियो ( Viral Video ) की सच्चाई...
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : किडनैपर से लिपटकर रोने लगा बच्चा, अधूरे सच के साथ वायरल हो रहा वीडियो
28 सेकंड के इस वीडियो में कथित तौर पर AAJ TAK की एक खबर को दिखाते हुए दावा किया जा रहा है कि RSS का कहना है कि जातिगत जनगणना से समाज की एकता और अखंड़ता को खतरा हो सकता है। इस बयान से साफ है कि BJP और RSS जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहते। वे दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को उनका हक नहीं देना चाहते।
वायरल वीडियो को यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
वीडियो को शेयर करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, RSS ने खुलकर किया जातिगत जनगणना का विरोध।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : रेल हादसे की साजिश, पाकिस्तान का वीडियो हुआ वायरल
वायरल वीडियो का सच जानने के लिए thesootr ने इससे जुड़े की-वर्ड्स गूगल पर सर्च किए। सर्च करने पर हमें ऐसी कोई खबर नहीं मिली जिसमें संघ ने यह दावा किया हो कि वह जातिगत जनगणना नहीं कराना चाहती है।
इससे यह साफ हो गया की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने जाति आधारित जनगणना को समर्थन देने के संकेत दिए हैं।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : रेल हादसे की साजिश, पाकिस्तान का वीडियो हुआ वायरल
द सूत्र फैक्ट चेक ( thesootr fact check ) से ये साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा RSS का जातिगत जनगणना न कराने वाला यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। इसलिए वायरल हो रहे ऐसे वीडियो और पोस्ट से दूर रहें, सही खबरों और फैक्ट चेक के लिए द सूत्र देखते रहें।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : किडनैपर से लिपटकर रोने लगा बच्चा, अधूरे सच के साथ वायरल हो रहा वीडियो
जानें क्या है वीडियो में...
वायरल हो रहा वीडियो...
वीडियो को शेयर करते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा, RSS ने खुलकर किया जातिगत जनगणना का विरोध।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : रेल हादसे की साजिश, पाकिस्तान का वीडियो हुआ वायरल
जानें क्या है इस वीडियो का सच...
बता दें कि हाल ही में केरल में आयोजित आरएसएस की समन्वय बैठक के आखिरी दिन ( 2 सितम्बर 2024 ) प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए RSS के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि जातिगत जनगणना देश की एकता-अखंडता के लिए एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। इसलिये इसको बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है। इस पर राजनीति नहीं की जा सकती है। जातिगत आंकड़ों का इस्तेमाल अलग-अलग जातियों और समुदाय की भलाई के लिए करना चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए...फैक्ट चेक : रेल हादसे की साजिश, पाकिस्तान का वीडियो हुआ वायरल
गलत है वायरल वीडियो का दावा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari