Fact Check : क्या ओम बिरला की बेटी बिना परीक्षा दिए बनी IAS ?
Shreya Nakade | Jul 02, 2024, 14:37 IST
Om Birla Daughter
ओम बिरला की बेटी अंजलि बिरला IAS अधिकारी हैं। उन्होंने अपने पहले ही अटेम्प्ट में परीक्षा पास की थी। अब उनके IAS की परीक्षा पास करने पर सवाल उठ रहे हैं।
ओम बिरला के दूसरी बार लोकसभा स्पीकर बनने के बाद उनकी बेटी अंजली बिरला अचानक चर्चा में आ गई है। अंजलि एक IAS अधिकारी है। 2019 में उन्होंने आईएएस की परीक्षा पास करी।अंजली ने पहले ही अटेम्प्ट में आईएएस की परीक्षा पास की थी। वर्तमान में वे रेल मंत्रालय में कार्यरत हैं।
अब सोशल मीडिया पर लोग उनके IAS की परीक्षा पास करने पर सवाल उठा रहे हैं। क्या है इस मामले की सच्चाई बताते हैं-
क्या है वायरल दावा
सोशल मीडिया पर ओम बिरला की छोटी बेटी अंजली बिरला को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वे बिना UPSC की परीक्षा दिए IAS बन गई हैं। दूसरी ओर किसी का कहना है कि उन्हें IAS में उनके पिता के कॉन्टेक्ट लगाकर बैकडोर से एंट्री दी गई है।
ये है वायरल पोस्ट-
ये खबर भी पढ़िए...
फैक्ट चेक: बिकिनी में रैंप वॉक करतीं नजक आई सोनाक्षी सिन्हा, वायरल हो रहा वीडियो
क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई ?
अंजली बिरला के संबंध में सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद द सूत्र ने इसकी पड़ताल की। सबसे पहले हमने चेक किया कि क्या अंजलि बिरला ने UPSC की परीक्षा दी या नहीं। हमने UPSC की चयन लिस्ट में अंजली का जो रोल नंबर था उसे प्रीलिम्स और मेन्स की क्वालीफाइंग लिस्ट में चेक किया। हमें इन दोनों ही लिस्ट में अंजली का नाम मिला।
UPSC प्रीलिम्स पास करने वालो की सूची में अंजलि बिरला का रोल नंबर-
![UPSC LIST]()
UPSC मेन्स पास करने वालो की सूची में अंजलि बिरला का रोल नंबर-
![UPSC LIST]()
इसके बाद हमने यूपीएससी के फाइनल नतीजों की सूची चेक की। अंजली का नाम मुख्य सूची में नहीं बल्कि आरक्षित सूची में आया था। उन्हें लिखित परीक्षा में 777 अंक और इंटरव्यू में 176 अंक प्राप्त हुए थे। मुख्य सूची के बाद 89 उम्मीदवारों की आरक्षित सूची में अंजली बिरला का नाम 67वें स्थान पर था।
UPSC की फाइनल आरक्षिक सूची में अंजलि बिरला का नाम और रोल नंबर-
![UPSC Reservation list]()
द सूत्र की पड़ताल में यह साफ होता है कि अंजली बिरला ने UPSC की परीक्षा दी थी। उन्होंने पहले ही अटेंप्ट में इसे अपने दम पर पास किया था।
ये खबर भी पढ़िए...
फैक्ट चेक : देवघर में कांग्रेस कार्यालय से गिरफ्तार हुए नीट पेपर लीक के आरोपी
अब सोशल मीडिया पर लोग उनके IAS की परीक्षा पास करने पर सवाल उठा रहे हैं। क्या है इस मामले की सच्चाई बताते हैं-
क्या है वायरल दावा
ये है वायरल पोस्ट-
He is Om Birla (Lok Sabha Speaker)
He has 2 Modelling daughters, Akanksha Birla and Anjali Birla.
His elder daughter Akanksha becomes CA in the first attempt.
And younger daughter Anjali clears UPSC in her first attempt.
How did this happen? Is Om Birla misusing his power? pic.twitter.com/w1zMWvSnQh
— Dhruv Rathee (Parody) (@dhruvrahtee) June 30, 2024
ये खबर भी पढ़िए...
फैक्ट चेक: बिकिनी में रैंप वॉक करतीं नजक आई सोनाक्षी सिन्हा, वायरल हो रहा वीडियो
क्या है वायरल पोस्ट की सच्चाई ?
UPSC प्रीलिम्स पास करने वालो की सूची में अंजलि बिरला का रोल नंबर-
UPSC LIST
UPSC मेन्स पास करने वालो की सूची में अंजलि बिरला का रोल नंबर-
UPSC LIST
इसके बाद हमने यूपीएससी के फाइनल नतीजों की सूची चेक की। अंजली का नाम मुख्य सूची में नहीं बल्कि आरक्षित सूची में आया था। उन्हें लिखित परीक्षा में 777 अंक और इंटरव्यू में 176 अंक प्राप्त हुए थे। मुख्य सूची के बाद 89 उम्मीदवारों की आरक्षित सूची में अंजली बिरला का नाम 67वें स्थान पर था।
UPSC की फाइनल आरक्षिक सूची में अंजलि बिरला का नाम और रोल नंबर-
UPSC Reservation list
द सूत्र की पड़ताल में यह साफ होता है कि अंजली बिरला ने UPSC की परीक्षा दी थी। उन्होंने पहले ही अटेंप्ट में इसे अपने दम पर पास किया था।
ये खबर भी पढ़िए...
फैक्ट चेक : देवघर में कांग्रेस कार्यालय से गिरफ्तार हुए नीट पेपर लीक के आरोपी
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA