Ladli Laxmi Yojna : मध्य प्रदेश की बेटियों को ऐसे मिलेंगे एक लाख रुपए और पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप
Manya Jain | Jun 05, 2024, 08:26 IST
लाड़ली लक्ष्मी योजना
मध्य प्रदेश सरकार की चर्चित लाड़ली लक्ष्मी योजना ( ladli laxmi yojna ), बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्च में सहयोग करती है। इसमें शिक्षा के लिए बेटियों को स्कॉलरशिप भी दी जाती है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में…
मध्य प्रदेश सरकार की बहुचर्चित लाड़ली लक्ष्मी योजना ( ladli laxmi yojana) बेटियों के सशक्तिकरण के लिए लाई गई है। यह योजना साल 2007 में आई थी। योजना के अंतर्गत बेटियों की पढ़ाई से लेकर शादी तक मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से सहायता प्रदान की जाती है। जानें कैसे प्रदेश की बेटियां इस योजना का लाभ उठा सकती हैं-
लाड़ली लक्ष्मी योजना मध्य प्रदेश की बेटियों के सशक्तिकरण की योजना है। इसके अंतर्गत बेटी के जन्म से शादी तक निम्न लाभ ( ladli laxmi yojan benefits ) मिलते हैं-
रिजल्ट के बाद मिलेंगे पीएम विश्वकर्मा योजना के लोन
लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन ( ladli laxmi yojana registration ) सीधे आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से हो सकता है। इसके अलावा किसी भी लोकसेवा केंद्र या इंटरनेट कैफे से भी रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। आवेदन के लिए निम्न दस्तावेजों की जरूरत होगी-
योजना से बढ़ा नारी का सम्मान, पर कई महिलाएँ फायदे से वंचित, सरकार बढ़ाए योजना का दायरा: लाडली बहना की नई पोस्टर गर्ल जूली प्रिया
लाड़ली लक्ष्मी योजना की पात्रता ( ladli laxmi yojana beneficiaries ) बेटियों के लिए सरकार द्वारा निर्धारित की गई है। यह पात्रता है-
लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है
लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभ
- योजना के लिए पंजीकरण के बाद प्रदेश की बेटियों को एक लाख 43 हजार रुपए आश्वासन का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
- बालिकाओं को कक्षा 6वीं में प्रवेश लेने पर 2,000 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा कक्षा 9वीं में प्रवेश लेने पर 4,000 रुपए, कक्षा 11वीं में प्रवेश करने पर 6,000 रुपए और कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने पर भी 6,000 रुपए की स्कॉलरशिप दी जाएगी।
- योजना की लाभार्थी बेटियों को 12वीं के बाद ग्रेजुएशन या किसी व्यावसायिक पाठ्यक्रम (जिसकी अवधि कम-से-कम 2 वर्ष हो) में प्रवेश पर 25,000 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि दो किस्तों में पाठ्यक्रम के पहले और दूसरे साल में दी जाएगी।
- लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं के ग्रेजुएशन के लिए शुल्क सरकार द्वारा दिया जाएगा।
- इस योजना का अंतिम भुगतान एक लाख रुपए का होगा। यह 21 वर्ष की आयु पूरी होने पर, 12वीं की परीक्षा पास करने पर एवं बालिका का विवाह होने पर दी जाएगी।
रिजल्ट के बाद मिलेंगे पीएम विश्वकर्मा योजना के लोन
लाड़ली लक्ष्मी योजना पंजीकरण की प्रक्रिया
- जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी।
- मूलनिवासी प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
- प्रकरण में पात्रता की शर्तों के अनुसार बालिका के माता अथवा पिता द्वारा परिवार नियोजन अपनाए जाने संबंधी प्रमाण पत्र।
- माता-पिता के साथ बालिका का वर्तमान फोटो।
योजना से बढ़ा नारी का सम्मान, पर कई महिलाएँ फायदे से वंचित, सरकार बढ़ाए योजना का दायरा: लाडली बहना की नई पोस्टर गर्ल जूली प्रिया
लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ किसे मिलेगा ?
- बालिका का स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकरण होना चाहिए।
- बालिका के माता-पिता मध्य प्रदेश के मूलनिवासी होने चाहिए।
- माता-पिता आयकरदाता नहीं होने चाहिए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari