मजदूर परिवारों के बच्चों को छत्तीसगढ़ मेधावी छात्र योजना करती है आर्थिक मदद
Kaushiki | Jun 03, 2025, 14:22 IST
मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ सरकार की मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत 10वीं, 12वीं, अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है। यह योजना विशेष रूप से मजदूर परिवारों के बच्चों के लिए है।
मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक जरूरी पहल है, जो मजदूर परिवारों के मेधावी बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
इस योजना के तहत 10वीं, 12वीं, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और व्यावसायिक कोर्स के छात्रों को वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है। एलिजिबल छात्रों को फीस, हॉस्टल, किताबें आदि में मदद मिलती है। आवेदन ऑफलाइन तरीके से नजदीकी CSC केंद्र या श्रम कार्यालय में किया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... 8वीं से 12वीं तक के छात्रों की नहीं लगेगी ट्यूशन फीस, इस NACST Scholarship में करें आवेदन
ऑफलाइन आवेदन
ये खबर भी पढ़ें... Hull GREAT Scholarship : भारतीय छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए 10 लाख की स्कॉलरशिप
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना | medhavi chhatra | सरकारी योजनाएं | Government Scheme | Chhattisgarh | CG News
इस योजना के तहत 10वीं, 12वीं, अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और व्यावसायिक कोर्स के छात्रों को वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है। एलिजिबल छात्रों को फीस, हॉस्टल, किताबें आदि में मदद मिलती है। आवेदन ऑफलाइन तरीके से नजदीकी CSC केंद्र या श्रम कार्यालय में किया जा सकता है।
ये खबर भी पढ़ें... 8वीं से 12वीं तक के छात्रों की नहीं लगेगी ट्यूशन फीस, इस NACST Scholarship में करें आवेदन
योजना के लाभ
- 10वीं और 12वीं के लिए: लड़कों को पांच हजार रुपए और लड़कियों को पांच हजार पांच सौ वार्षिक प्रोत्साहन।
- सभी स्नातक पाठ्यक्रम: दोनों के लिए 75 सौ रुपए वार्षिक।
- स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम: लड़कों को दस हजार रुपए और लड़कियों को दस हजार पांच सौ रुपए।
- व्यावसायिक और प्रोफेशनल शिक्षा: लड़कों को 12 हजार रुपए और लड़कियों को 12 हजार 5 सौ रुपए।
- छत्तीसगढ़ बोर्ड की टॉप 10 मेरिट लिस्ट के छात्र: दोनों के लिए एक लाख रुपए।
- आईटीआई, इंजीनियरिंग, मेडिकल, लॉ, नर्सिंग में प्रवेश: एडमिशन फीस, ट्यूशन फीस, हॉस्टल और भोजन खर्च बोर्ड द्वारा कवर।
- इसके अलावा दो हजार रुपए प्रति वर्ष कॉपी-बुक्स और स्टेशनरी के लिए।
जरूरी डाक्यूमेंट्स
- श्रम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (संरक्षक का)।
- आधार कार्ड।
- बैंक खाता डिटेल।
- स्थायी निवास प्रमाण पत्र।
- पिछले वर्ष की कक्षा की मार्कशीट।
- वर्तमान सत्र में स्टडी इंस्टिट्यूट के प्राचार्य द्वारा जारी प्रमाणपत्र।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- परिवार के पहले दो बच्चे ही लाभार्थी होंगे।
- श्रमिक का रजिस्ट्रेश होना जरुरी।
- छात्र को पिछले परीक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त होने चाहिए।
- रजिस्ट्रेशन के 90 दिनों बाद ही लाभ मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया
- रजिस्टर्ड मजदूर CSC केंद्र या श्रम कार्यालय से आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदन पत्र प्राप्त करें और जरूरी जानकारी भरें।
- जरूरी डाक्यूमेंट्स संलग्न करें और जमा करें।
FAQ
- मेधावी छात्र/छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
योजना के लिए पंजीकृत श्रमिक अपने नजदीकी CSC केंद्र या श्रम कार्यालय से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। - इस योजना के तहत छात्र को कितनी राशि मिलती है?
कक्षा और कोर्स के आधार पर पांच हजार से एक लाख रुपए तक वार्षिक प्रोत्साहन राशि दी जाती है। - कौन-कौन से छात्र इस योजना के लिए पात्र हैं?
छत्तीसगढ़ के स्थायी निवासी, श्रमिक परिवारों के पहले दो बच्चे, जिन्होंने पिछले वर्ष में 75% से अधिक अंक प्राप्त किए हों।
ये खबर भी पढ़ें... Hull GREAT Scholarship : भारतीय छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए 10 लाख की स्कॉलरशिप
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬
👩👦👨👩👧👧
मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना | medhavi chhatra | सरकारी योजनाएं | Government Scheme | Chhattisgarh | CG News
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari