Medicine Price Reduced: डायबिटीज और हार्ट पेशेंट को मिलेगी राहत, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Dolly patil | May 17, 2024, 09:12 IST
Share
davsai
davsai

मरीजों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। अब मरीज हार्ट और डायबिटीज समेत कई बीमारियों का इलाज सस्ते में करा पाएंगे। सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए कुछ निर्देश दिए गए हैं।

डायबिटीज, हार्ट, लिवर जैसी कई बीमारियों के इलाज में काम आने वाली दवाइयां अब सस्ती मिलेंगी। दरअसल सरकार ने 41 दवाओं और छह फॉर्मूलेशन के दाम घटाने का फैसला किया है। इसमें शुगर , हार्ट, लिवर, इन्फेक्शन, एलर्जी की दवाओं के साथ मल्टीविटामिन, एंटासिड और एंटीबायोटिक्स शामिल हैं। ये फैसला केंद्र सरकार की एजेंसी नेशनल फार्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी ( National Pharmaceutical Pricing Authority ) ने लिया है।

निर्देश में क्या कहा

जारी निर्देश में कहा गया कि दवा कंपनियां लोगों से दवा की कीमत के अलावा सिर्फ जीएसटी ले सकती है। खून में ग्लूकोज का स्तर घटाने वाली डेपेग्लीफ्लोजिन मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड की गोली के दाम 30 रुपए के बजाय 16 रुपए और अस्थमा के इलाज में ली जाने वाली बूडेसोनाइड, फॉर्मोटेरोल की एक डोज के दाम 6.62 रुपए कर दिए है।

कई दवाएं सस्ती

फार्मास्यूटिकल्स विभाग और राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल मूल्य निर्धारण प्राधिकरण ( NPPA ) की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार, एंटासिड, मल्टीविटामिन और एंटीबायोटिक्स इन दवाओं में से हैं जो सस्ती हो जाएंगी। इसके साथ सभी फार्मा कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे विभिन्न दवाओं की कम कीमत की जानकारी जल्द प्रभाव से डीलरों और स्टॉकिस्टों को दें।

भारत में कौन से पेशेंट सबसे ज्यादा

भारत डायबिटीज के सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में से एक है। यहां 10 करोड़ से अधिक रोगी हैं, जिन्हें दवा की कीमत में कटौती से लाभ होने की उम्मीद है।

Tags:
  • National Pharmaceutical Pricing Authority
  • नेशनल फार्मास्यूटिकल्स प्राइसिंग अथॉरिटी
  • NPPA
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि