IPL में मुंबई इंडियंस की पहली जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया
Rahul Garhwal | Apr 07, 2024, 19:55 IST
Mumbai Indians beat Delhi Capitals by 29 runs in IPL
आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियंस ने पहली जीत दर्ज कर ली। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराया। मुंबई इंडियंस के लिए दोहरा प्रदर्शन करने वाले रोमारियो शेफर्ड मैन ऑफ द मैच रहे।
Mumbai Indians Beat Delhi Capitals By 29 Runs
स्पोर्ट्स डेस्क. मुंबई इंडियंस ने IPL-2024 में आखिरकार अपनी पहली जीत हासिल कर ली। मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया। लगातार 3 हार के बाद मुंबई की ये पहली जीत है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की 4 मैचों में चौथी हार है।
मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को दिया था 235 रन का टारगेट
मुंबई ने दिल्ली को 235 रन का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में दिल्ली 8 विकेट पर 205 रन ही बना सकी। दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाए। उन्होंने 25 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। 7 छक्के और 3 चौके लगाए। पृथ्वी शॉ ने 40 गेंदों में 66 रन बनाए। अभिषेक पोरेल 41 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई के लिए कोटजी ने 4 और बुमराह ने 2 विकेट लिए। रोमारियो शेफर्ड को 1 विकेट मिला।
मुंबई इंडियंस की दमदार बैटिंग
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस ने दमदार शुरुआत की। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने 80 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की। रोहित ने 27 गेंदों में 49 रन बनाए। ईशान ने 23 गेंदों में 42 रन बनाए। पहल मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव बिना खाता खोले आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने 39 रन की पारी खेली। टिम डेविड ने 45 रन बनाए। दिल्ली के लिए अक्षर और नॉर्तजे ने 2-2 विकेट लिए। खलील अहमद को 1 विकेट मिला।
शेफर्ड की धुआंधार पारी
मुंबई के लिए रोमारियो शेफर्ड ने दोहरा प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 गेंदों में 39 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। 3 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। आखिरी ओवर में नॉर्तजे के खिलाफ 32 रन बनाए। इस ओवर में शेफर्ड ने 4 छक्के और 2 चौके जड़े। इसके बाद शेफर्ड ने एक विकेट भी चटकाया। दोहरे प्रदर्शन के लिए रोमारियो शेफर्ड मैन ऑफ द मैच रहे।
पावरप्ले में MI और DC
- मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोए 75 रन बनाए।
- दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 46 रन बनाए।
Mumbai Indians vs Delhi Capitals | Mumbai Indians won by 29 runs | Rohit Sharma | आईपीएल | मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया | मुंबई इंडियंस 29 रन से जीती
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari