IPL 2024 : थम गया पैट कमिंस की जीत का सफर, जानें SRH की हार के कारण

Shreya Nakade | May 27, 2024, 08:49 IST
Share
सनराइजर्स हैदराबाद की हार के कारण
सनराइजर्स हैदराबाद की हार के कारण

IPL 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया। एकतरफा मुकाबले में हैदराबाद की हार हुई। SRH के कप्तान पैट कमिंस की कुछ गलतियां हार का कारण बनी...

ट्रॉफी जीतने के मामले में वर्तमान दौर के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले पैट कमिंस की जीत का सिलसिला आखिरकार थम गया। ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप, टी-20 वर्ल्ड कप और वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान अपनीIPL टीम को फाइनल नहीं जिता पाए। फाइनल मैच में कमिंस के कुछ फैसले और उनकी टीम की गलतियां हार का कारण बनी ( srh loss reason )। आइये जानते हैं IPL फाइनल में SRH की हार के कारण -

फाइनल क्यों हारी SRH ?

केकेआर और हैदराबाद के बीच हुए आईपीएल फाइनल मुकाबले में केकेआर ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। हैदराबाद की फाइनल हारने की वजह टीम और कप्तान की कुछ गलतियां रही। जाने हैदराबाद की हार के कारण ( how srh loss ipl final ) -

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करना गलती

टॉस जीतकर हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करना चुना। यही पैट कमिंस की सबसे बड़ी गलती थी। केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी कहा था कि अगर वे टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी चुनते। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए अच्छी होती है। दूसरी इनिंग में यहां बल्लेबाजों को ज्यादा फायदा होने की उम्मीद रहती है। हुआ भी यही। पैट कमिंस का टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला गलत साबित हुआ।

ये खबर भी पढ़िए...

हैदराबाद की हार पर फूट-फूट कर रोने लगी मालकिन काव्य मारन

फ्लॉप टॉप ऑर्डर

बल्लेबाजी करने आई हैदराबाद की टीम का इरादा तो एक बड़ा लक्ष्य रखना था। पर टीम ने महज 21 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए। दोनों ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड जल्दी विकेट दे बैठे। पूरा सीजन शानदार प्रदर्शन करने वाले ट्रेविस हेड, पिछले तीन मुकाबलों से लगातार 0 के स्कोर पर आउट हो रहे हैं। अभिषेक शर्मा ने भी मात्र दो रन बनाए। राहुल त्रिपाठी 9 रन और एडेनमार्कराम20 रन बनाकर आउट हो गए।

ये खबर भी पढ़िए...

एमपी के छोरे वेंकटेश ने दिलाई KKR को IPL 2024 की ट्रॉफी, खेली दमदार नाबाद पारी

केकेआर की बोलिंग लाइनअप

केकेआर की बोलिंग लाइनअप हैदराबाद के लिए घातक साबित हुई।मिचेल स्टार्क ने सही समय पर अपनी गेंद का कमाल दिखाया। उन्होंने 3 ओवर में महज 14 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा आंद्रे रसेल ने 3 और हर्षित राणा ने 2 विकेट झटके। पैट कमिंस की गलती के अलावा, केकेआर की प्लानिंग ने हैदराबाद को मुकाबला हरहा दिया।

ये वीडियो देखें...

मशहूर कवि लक्ष्मीशंकर वाजपेयी की चंद पंक्तियां

क्लासेन को छठे नंबर पर उतारा

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पूरे सीजन ओपनर्स अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बाद हेनरी क्लासेन ने सबसे आकर्षक प्रदर्शन किया है। इसके बावजूद टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने के बाद भी हेनरी क्लासेन को बल्लेबाजी करने के लिए ऊपर नहीं भेजा गया। वे छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। वे 16 रन बनाकर आउट हुए। अगर क्लासेन जल्दी आते तो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अच्छे रन बना सकते थे।

ये खबर भी पढ़िए...

IPL 2024 : कोलकाता ने 10 साल बाद जीता IPL टाइटल, हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

Tags:
  • पैट कमिंस
  • हैदराबाद की हार के कारण
  • फाइनल क्यों हारी SRH
  • how srh loss ipl final
  • srh loss reason
  • पैट कमिंस की गलती
  • SRH की हार के कारण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड