T20 विश्व कप 2024 : टीम इंडिया 21 मई को अमेरिका के लिए होगी रवाना, दो ग्रुप में बंटकर जाएगी टीम, जानें क्या है वजह
Sandeep Kumar | Updated:
2024-05-06T100338.222.jpg
आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार विंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को अमेरिका में खेलेगी।
NEW DELHI. टीम इंडिया आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप ( ICC T20 World Cup ) में हिस्सा लेने के लिए 21 मई को अमेरिका के लिए रवाना होगी। आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार विंडीज और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के खिलाफ 5 जून को अमेरिका में खेलेगी।
ये खबर भी पढ़िए...WestIndies नहीं जीत पाएगा टी20 वर्ल्ड कप 2024 ! बन रहा ये संयोग, विश्व कप में 5 विदेशी टीमों में 21 भारतीय खिलाड़ी
आईपीएल 2024 ( IPL 2024 ) के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के एक दिन बाद टीम इंडिया का पहला बैच यूएस के लिए उड़ान भरेगा। पहले बैच में वो खिलाड़ी शामिल नहीं होंगे जिनकी टीमें आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी। इस बैच में टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ सहित उनका पूरा सपोर्ट स्टाफ शामिल होगा।
ये खबर भी पढ़िए...लोकसभा चुनाव 2024 : पिछली लोकसभा से दोगुना इस साल चुनावी खर्च, कितनी कीमत है आपके एक वोट की
दूसरा बैच 26 मई को खेले जाने वाले आईपीएल फाइनल मैच के बाद विश्व कप के लिए रवाना होगा। क्रिकबज के मुताबिक, भारतीय टीम इसके बाद न्यूयॉर्क जाएगी, जहां उसे लीग के पहले तीन मुकाबले खेलने हैं। टीम इंडिया 5 जून को आयरलैंड से, 9 जून को पाकिस्तान से और 12 जून को मेजबान अमेरिका से टकराएगी। टीम इंडिया का शुरुआती कैंप न्यूयॉर्क में लगेगा। आईसीसी मैनहटन से 30 किलोमीटर दूर नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम की प्रैक्टिस सुविधाओं की व्यवस्था कर रही है। टीम इंडिया लगभग 6 ड्रॉप इन प्रैक्टिस पिचों पर अभ्यास करेगी।
ये खबर भी पढ़िए...चुनाव के समय अयोध्या में रोड शो करने वाले पहले पीएम नरेंद्र मोदी
भारतीय टीम में टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इनमें 6 खिलाड़ी पहली बार टी20 विश्व कप खेलते हुए नजर आएंगे। युवा यशस्वी जायसवाल से लेकर शिवम दुबे और कुलदीप यादव व युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी विश्व कप में तुरुप का इक्का साबित हो सकती है। शिवम दुबे आईपीएल 2024 में बल्ले से खूब रन बना रहे हैं, वहीं संजू सैमसन को दिनेश कार्तिक पर तरजीह दिया गया है जो पहली बार विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे।
रोहित शर्मा ( कप्तान ), हार्दिक पंड्या ( उपकप्तान ), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत ( विकेटकीपर ), संजू सैमसन ( विकेटकीपर ), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह ,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
रिजर्व शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान

पहला बैच 21 मई को होगा रवाना

दूसरा बैच 26 मई होगा रवाना

6 प्लेयर पहली बार टी20 विश्वकप में बिखेरेंगे जलवा
भारतीय टीम में टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इनमें 6 खिलाड़ी पहली बार टी20 विश्व कप खेलते हुए नजर आएंगे। युवा यशस्वी जायसवाल से लेकर शिवम दुबे और कुलदीप यादव व युजवेंद्र चहल की स्पिन जोड़ी विश्व कप में तुरुप का इक्का साबित हो सकती है। शिवम दुबे आईपीएल 2024 में बल्ले से खूब रन बना रहे हैं, वहीं संजू सैमसन को दिनेश कार्तिक पर तरजीह दिया गया है जो पहली बार विश्व कप में खेलते हुए नजर आएंगे।
भारत की टी20 विश्व कप 2024 टीम
रोहित शर्मा ( कप्तान ), हार्दिक पंड्या ( उपकप्तान ), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत ( विकेटकीपर ), संजू सैमसन ( विकेटकीपर ), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह ,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ये खिलाड़ी है रिजर्व
रिजर्व शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान
12वीं की छात्रा को टीचर ने भेजे आपत्तिजनक मैसेज, कहा- कहीं चलें, 8 बजे तक फ्री कर दूंगा, बात नहीं मानने पर कम नंबर देने की धमकी
By Sandeep Kumar
नितिन नवीन के वीडियो को लेकर भोपाल में सियासी बवाल, साइबर थाने पहुंची भाजपा, कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग
By Ramanand Tiwari
17 सूत्रीय मांगों को लेकर आर-पार के मूड में सर्व आदिवासी समाज, 90 विधायकों के दरवाजे पर नगाड़ा बजाने से लेकर विधानसभा घेराव तक का ऐलान
By Umeshwari Baghel
गन्ने के रेट बढ़ाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों को उठा ले गई पुलिस, प्रशासन बोला- नहीं थी प्रदर्शन की अनुमति
By Sandeep Kumar
CG Top News : 36 हारी सीटों पर BJP का मिशन 2028, महिला कांग्रेस में बदलाव से लेकर पटवारी भर्ती तक समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
उद्योग के लिए मिली जमीन पर होटल बनाने की थी तैयारी, हाईकोर्ट ने दिया झटका, अब सरकार के पास ही रहेगी 271 एकड़ जमीन
By Mukesh Sharma
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel