IPL में धोनी लगातार हो रहे फेल, हार के बाद कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बता दी वजह
Rohit Sahu | Apr 01, 2025, 11:17 IST
dhoni coach
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महेंद्र सिंह धोनी के 8वें या 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि इतने निचले क्रम पर उतरने से टीम को ज्यादा फायदा नहीं हो रहा। अब कोच ने इसकी वजह बता दी है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में महेंद्र सिंह धोनी के 8वें या 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों ने सवाल उठाए हैं। उनका मानना है कि इतने निचले क्रम पर उतरने से टीम को ज्यादा फायदा नहीं हो रहा। इस पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने सफाई दी है। इसके साथ ही कोच Stephen Fleming ने इसकी वजह भी बताई है कि धोनी क्यों नंबर 9 पर आ रहे हैं।
फ्लेमिंग ने कहा कि मैच के दिन धोनी खुद यह तय करते हैं कि वे टीम के लिए क्या कर सकते हैं। अगर मैच का संतुलन ठीक रहा तो वे पहले भी आ सकते हैं। लेकिन फिलहाल उनका देर से आना ही सही रणनीति लग रही है। हमने पिछले सीजन में भी देखा कि वे टीम के लिए बेशकीमती हैं। विकेटकीपिंग करने के साथ-साथ 9-10 ओवर बल्लेबाजी करना उनके लिए सही नहीं रहेगा।
![csk coach]()
दरअसल IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स को रन चेज करते हुए लगातार दो मैचों में हार मिली है। दोनों ही मुकाबलों में धोनी निचले क्रम में खेलने उतरे थे। 30 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 6 रनों से हार मिली धोनी इस मैच में सातवें नंबर पर आए और 11 गेंदों में 16 रन बनाए। 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 17 साल बाद चेपॉक में हार मिली। धोनी 9वें नंबर पर आए और 16 गेंदों में 30 रन बनाकर नाबाद रहे।
2023 से पहले धोनी नंबर 3 या 4 पर बल्लेबाजी करने आते थे। लेकिन 2023 IPL के पहले ही उनके घुटने में चोट लग गई, जिसके बाद वे निचले क्रम में खेलने लगे। रन चेज के दौरान CSK के जीते गए मैचों में धोनी का योगदान न के बराबर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, पिछले तीन सफल चेजिंग मुकाबलों में धोनी ने कुल सिर्फ 3 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: IPL में टीमों की ब्रांड वैल्यू 1 लाख करोड़, CSK बनी सबसे वैल्यूएबल टीम
महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए एक ब्रांड हैं और उनकी लोकप्रियता टीम के लिए आर्थिक रूप से बहुत फायदेमंद है। धोनी की शख्सियत और उनके चेहरे की वजह से चेन्नई सुपरकिंग्स को बहुत पैसा मिलता है, जो कि उनके मैदान में बने रहने का एक बड़ा कारण है, भले ही उनकी उम्र 44 साल हो चुकी है। वहीं कोच का मानना है कि टीम में लीडर के तौर पर धोनी का रोल बहुत अहम है।
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2025 : एमएस धोनी की धमाकेदार स्टंपिंग : सूर्यकुमार यादव को 0.12 सेकंड में पवेलियन भेजा
thesootr links
क्यों नीचे उतर रहे हैं धोनी?
स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी की फिटनेस अब पहले जैसी नहीं रही। उनके लिए लगातार 10 ओवर तक बल्लेबाजी करना मुश्किल हो सकता है। फ्लेमिंग ने बताया कि धोनी खुद तय करते हैं कि वे कब और कितनी देर बल्लेबाजी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि धोनी की चाल-ढाल ठीक है, लेकिन चोट के जोखिम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
धोनी की लंबी बल्लेबाजी अब कम ही दिखेगी
csk coach
चेन्नई की लगातार दो हार इसलिए उठे सवाल
2023 से बदली बैटिंग पोजीशन
यह भी पढ़ें: IPL में टीमों की ब्रांड वैल्यू 1 लाख करोड़, CSK बनी सबसे वैल्यूएबल टीम
फिर क्यों खेल रहे धोनी?
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2025 : एमएस धोनी की धमाकेदार स्टंपिंग : सूर्यकुमार यादव को 0.12 सेकंड में पवेलियन भेजा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava