भारतीय वायुसेना में भर्ती के लिए आवेदन शुरू, यहां जानें इसकी पूरी डिटेल्स

Kaushiki | Feb 12, 2025, 13:18 IST
Share
INDIAN AIR FORCE
INDIAN AIR FORCE

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु स्पोर्ट्स इनटेक 2025 के तहत खिलाड़ियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ये भर्ती 13 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर चलेगी। ट्रायल 10-12 मार्च 2025 को आयोजित किए जाएंगे।

भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु स्पोर्ट्स इनटेक 02/2025 के तहत खिलाड़ियों के लिए भर्ती की नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ये उन युवा खिलाड़ियों के लिए बेहतरीन मौका है, जो देश की सेवा के साथ-साथ अपने खेल कौशल को भी एक नई ऊंचाई तक ले जाना चाहते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों के ट्रायल 10 से 12 मार्च 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें...

Important Dates

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 13 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 22 फरवरी 2025
रिक्रूटमेंट ट्रायल की तिथि: 10-12 मार्च 2025

आयु सीमा (Age Limit)

  • आयु सीमा: उम्मीदवार का जन्म 03 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के बीच होना चाहिए। यदि चयनित अभ्यर्थी सभी ट्रायल पास कर लेते हैं, तो उनकी अधिकतम उम्र 21 वर्ष तक मान्य होगी।
  • न्यूनतम हाइट: 152 सेमी।
  • वजन: हाइट के अनुसार संतुलित होना चाहिए।
  • छाती: न्यूनतम 77 सेमी होनी चाहिए, जिसमें 5 सेमी का विस्तार (Expansion) जरूरी है।

ये खबर भी पढ़ें..

किन खेलों के लिए होगी भर्ती

भारतीय वायुसेना इस भर्ती के तहत कई खेलों के खिलाड़ियों को अवसर दे रही है। इनमें

  • एथलेटिक्स
  • क्रिकेट
  • बॉक्सिंग
  • बास्केटबॉल
  • साइकिल पोलो
  • साइकिलिंग
  • फुटबॉल
  • जिम्नास्टिक
  • हैंडबॉल
  • हॉकी
  • लॉन टेनिस
  • स्क्वैश
  • स्विमिंग/डाइविंग
  • कबड्डी
  • शूटिंग
  • वॉलीबॉल
  • वाटर पोलो
  • वेटलिफ्टिंग,
  • रेस्लिंग और...
  • वुशु जैसे खेल शामिल हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष (Bachelor) अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता के मुताबिक:

  • साइंस स्ट्रीम: 10+2 या समकक्ष परीक्षा में मैथ्स, फिजिक्स और इंग्लिश विषय के साथ न्यूनतम 50% अंक अनिवार्य हैं।
  • अन्य स्ट्रीम: किसी भी विषय से 10+2 या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक जरूरी हैं।
  • इंजीनियरिंग डिप्लोमा या वोकेशनल कोर्स करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि उन्होंने फिजिक्स और मैथ्स विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों।

ये खबर भी पढ़ें..

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

उम्मीदवारों को इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) द्वारा मान्यता प्राप्त जूनियर या सीनियर इंटरनेशनल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करना अनिवार्य है। इससे जुड़ी अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in अधिसूचना में देख सकते हैं।

जरूरी दस्तावेज (Documents Required)

  • अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान ये दस्तावेज साथ लाने होंगे:
  • 10 पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, जो नोटिफिकेशन जारी होने के 10 दिन से अधिक पुराने न हों।
  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट (ओरिजिनल और चार स्वप्रमाणित फोटोकॉपी)।
  • स्पोर्ट्स अचीवमेंट सर्टिफिकेट (चार फोटोकॉपी और ओरिजिनल)।
  • कैरेक्टर सर्टिफिकेट (OBC/ST/SC/EWS के लिए प्रमाणपत्र)।
  • यदि अभ्यर्थी पहले से ही वायुसेना/आर्मी या किसी सरकारी संस्थान में कार्यरत हैं, तो NOC सर्टिफिकेट।
  • बॉडी टैटू सर्टिफिकेट और PFT/MT अंडरटेकिंग फॉर्म।

कैसे करें आवेदन (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

  • ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • "Agniveer Vayu Sports Intake 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण करें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरकर सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट लें।

इस भर्ती के लिए आवेदन क्यों करें

  • भारतीय वायुसेना में खेल-कूद के साथ सम्मानजनक करियर बनाने का मौका।
  • सरकारी नौकरी के साथ आकर्षक वेतन और सुविधाएं।
  • देश की सेवा करने का गौरवशाली अवसर।

ये खबर भी पढ़ें..

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • भारतीय वायुसेना
  • Jobs
  • इंडियन नेवी अग्निवीर एसएसआर
  • Agniveer Vayu
  • आईएएफ अग्निवीरवायु
  • Agniveer Vayu Intake 02/2025
  • एयरफोर्स अग्निवीर भर्ती
  • जॉब्स न्यूज
  • JOBS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई