कंपनियों में AI और छंटनी का डर, कैसे बचाएं अपनी नौकरी, यहां जानें सबसे आसान टिप्स

Anjali Dwivedi | Nov 01, 2025, 13:38 IST
Share
AI
AI

AI और ऑटोमेशन के चलते बड़ी कंपनियों में छंटनी हो रही है। इस माहौल में, नौकरी बचाने के लिए अपनी स्किल्स, पर्सनल ब्रांडिंग और एक मजबूत इमरजेंसी फंड को कैसे अपडेट करना है यहां जानें। अब भर्तियां सिर्फ डिग्री से नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर होंगी।

Job Alert: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऑटोमेशन के कारण बड़ी कंपनियों में छंटनी हो रही है। Amazon, Microsoftजैसी दिग्गज कंपनियों ने हजारों कर्मचारियों को निकाला है। इंटेल और नेस्ले जैसी कंपनियों ने भी यही रास्ता अपनाया है। नई भर्तियों पर भी रोक लगा दी गई है और कर्मचारियों को पिंक स्लिप दी जा रही है। टेक से लेकर ट्रांसपोर्ट तक हर इंडस्ट्री में यह उथल-पुथल साफ दिख रही है। हर सेक्टर के कर्मचारियों का फ्यूचर में क्या होगा ये डर हमेशा सताता है।

US तनाव और नीतियों का बाजार पर असर

इस बीच, अमेरिकी अर्थव्यवस्था एक अजीब स्थिति में फंस गई है। यह 'नो हायर, नो फायर' वाली सिचुएशन बन गई है। इसका मेन कारण है अंतरराष्ट्रीय तनाव यानी जियोपॉलिटिक्स। ऑटोमेशन, टैक्स और ग्राहकों की बदलती आदतें भी एक वजह हैं। अमेरिका में सरकारी शटडाउन से हजारों लोगों की नौकरियां चली गई हैं। कई लोगों को सैलरी नहीं मिली है और उनके पास कोई जवाब नहीं है। ये खबरें भी पढ़ें... JEE Mains 2026 के रजिस्ट्रेशन शुरु, ये रही जरूरी प्रोसेस, जानिए कब से है एग्जाम LIC AAO Prelims Result 2025 जारी, ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड और रिजल्ट

अब भर्तियां डिग्री पर नहीं, स्किल्स पर होंगी

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अब भारत में भी भर्ती का तरीका बदल जाएगा। अब कंपनियां सिर्फ आपकी डिग्री पर ध्यान नहीं देंगी। बल्कि आपकी जॉब के लिए तैयारी को परखा जाएगा। प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप और योग्यता मूल्यांकन से आपकी स्किल्स देखी जाएगी। बड़ी कंपनियां एकेडमिक इंस्टीट्यूशन्स के साथ मिलकर काम कर रही हैं। वे मिलकर स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम और करिकुलम को डिजाइन कर रही हैं। इसका मकसद कर्मचारियों को जॉब के लिए तैयार करना है।

प्रमुख कंपनियों में कटौती का हाल

खर्चों को कम करने के लिए कई बड़ी कंपनियों ने हाथ टाइट कर लिया है।
  • अमेजन ने लगभग 14,000 कर्मचारियों को निकाला है।
  • यह कंपनी यह पैसा अब AI में निवेश कर रही है।
  • यूपीएस ने शिपिंग कम होने के कारण 48,000 नौकरियां घटाई हैं।
  • नेस्ले बढ़ती कीमतों के कारण 16,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी।
  • लुफ्थांसा 2030 तक 4,000 पद खत्म करने की योजना बना रही है।
  • माइक्रोसॉफ्ट ने भी इस साल हजारों कर्मचारियों को बाहर किया है।

कैसे बचाएं अपनी नौकरी?

JOBS 2025 मेंबदलते मार्केट में टिके रहने के लिए आपको इन बातों पर ध्यान देना होगा। खुद को अपग्रेड करें: एक स्किल से अब काम नहीं चलेगा, हमेशा सीखते रहें। AI लिटरेसी और डेटा इंटरप्रिटेशन जैसी स्किल्स सीखें। पर्सनल ब्रांड बनाएं: लिंक्डइन पर नेटवर्किंग करके अपनी ऑनलाइन पहचान बनाएं। डिजिटल दुनिया में आपकी मौजूदगी भीड़ से अलग करेगी। पैसा बचाएं: कम से कम छह महीने के खर्चों का एक इमरजेंसी फंड बनाएं। फ्रीलांसिंग या निवेश से इनकम के सोर्स बढ़ाएं। नेटवर्किंग: अपने पुराने सहयोगियों और इंडस्ट्री के लोगों से जुड़े रहें। मुश्किल समय में यह इमोशनल सपोर्ट का काम करेगा। मानसिक संतुलन: नौकरी की ससपेंस होने के वजह से मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। थेरेपी या मेडिटेशन से खुद को मजबूत रखें। जॉब मार्केट खत्म नहीं हुआ है, यह सिर्फ बदल रहा है। अब सिर्फ टेक्निकल काबिलियत ही नहीं चाहिए। इमोशनल इंटेलिजेंस और बदलाव को अपनाने की क्षमता भी जरूरी है।

FAQ

  1. छंटनी की मुख्य वजह क्या है?
    AI, ऑटोमेशन और बड़ी कंपनियों की खर्च कम करने की नीति मुख्य वजह है।
  2. भविष्य में किस आधार पर भर्ती होगी?
    अब भर्तियां सिर्फ डिग्री पर नहीं, बल्कि प्रोजेक्ट, इंटर्नशिप और स्किल्स पर होंगी।
  3. क्या AI सभी नौकरियां खत्म कर देगा?
    नहीं, AI से नौकरी का तरीका बदल रहा है, लेकिन नई तरह की नौकरियों के रास्ते भी खुल रहे हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...

10वीं के बाद पढ़ाई का खर्च उठाएगी Post Matric Scholarship, ऐसे करें अप्लाई

बोर्ड एग्जाम टॉपर कैसे बनें! यहां जानें 10 आसान स्टडी टिप्स जो आपको बनाएंगे क्लास का टॉपर

Tags:
  • Microsoft
  • Job alert
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • AI
  • Amazon
  • JOBS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि