AIIMS में 4 हजार से अधिक पदों पर निकली भर्ती, इस दिन तक करें अप्लाई
Siddhi Tamrakar | Jan 11, 2025, 16:30 IST
AIIMS DELHI
AIIMS दिल्ली ने 4 हजार 597 ग्रुप-बी और ग्रुप-सी पदों के लिए भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 26-28 फरवरी 2025 को होगी।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS- All India Institute of Medical Sciences), नई दिल्ली ने सामान्य भर्ती परीक्षा (CRE- Corporate real estate) 2025 के लिए आवेदन शुरू किए हैं। इस भर्ती के तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के अलग-अलग पदों पर अपॉइंटमेंट की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 31 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि, ये भर्ती स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत एम्स और केंद्र सरकार के अस्पतालों में किया जाएगा। ये हैं कुछ डिटेल्स...
रिक्रूटमेंट डिटेल्स:
- कुल पदों की संख्या: 4 हजार 597
- पदों के प्रकार: ग्रुप-बी और ग्रुप-सी
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2025
- परीक्षा की तारीख: 26 से 28 फरवरी 2025
आयु सीमा
- सामान्य और ओबीसी वर्ग: 18 से 35 साल
- एससी/एसटी वर्ग: 18 से 40 साल
- पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार: 18 से 45 साल
- आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के मुताबिक, आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क:
- सामान्य और ओबीसी: ₹3000
- एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस: ₹2400
- पीडब्ल्यूडी: शुल्क में छूट (निःशुल्क)
सिलेक्शन प्रोसेस:
- फेज 1: लिखित परीक्षा - 100 MCQs होंगे।
- फेज 2: स्किल टेस्ट- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्किल टेस्टिंग के लिए बुलाया जाएगा।
परीक्षा पैटर्न:
- लिखित परीक्षा में दो भाग होंगे, प्रत्येक में 50 प्रश्न होंगे।
- प्रत्येक प्रश्न का अंक- 4
- कुल अंक: 400 (100 प्रश्न, 4 अंक प्रत्येक)
आवेदन प्रक्रिया:
- सबसे पहले उम्मीदवार को AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर 'Recruitment' सेक्शन में 'Common Recruitment Examination (CRE)' लिंक पर क्लिक करें।
- रेजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन पत्र भरें और शुल्क जमा करें।
- लास्ट में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
जरूरी बातें:
- उम्मीदवारों को परीक्षा से एक सप्ताह पहले शहर की सूचना और प्रवेश पत्र वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
- परीक्षा केंद्रों की जानकारी और प्रवेश पत्र परीक्षा से तीन दिन पहले जारी की जाएगी।
- इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले, कृपया सभी आवश्यक पात्रता शर्तों और दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- और अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर विजिट करते रहें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari