MP Government Jobs 2025: 3000 से ज्यादा पदों पर निकली भर्तियां, जानें डिटेल

Vikram Jain | Jan 09, 2025, 02:37 IST
Share
mp recruitment 2025 job opportunities madhya pradesh
MP Government Jobs 2025 Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां निकाली है। इसमें एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड, राज्य विद्युत बोर्ड और एमपी लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। आइए जानते हैं इन भर्तियों को लेकर डिटेल...

MP Government Jobs 2025: मध्य प्रदेश में नए साल की शुरुआत के साथ युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका आया है। राज्य के कई विभागों में बंपर भर्तियां निकली हैं। एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड, लोक सेवा आयोग और राज्य विद्युत बोर्ड ने हजारों पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। आइए जानते हैं इन भर्तियों से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां।

कई विभागों ने निकाली बंपर भर्ती

मध्य प्रदेश में विभिन्न सरकारी विभागों में बंपर वैकेंसी निकाली है। इसमें एमपी कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB), राज्य विद्युत बोर्ड(MPESB), और एमपी लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन भर्तियों के तहत हजारों पदों पर उम्मीदवारों को मौका दिया जा रहा है।

MPESB ने निकाली कई पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) की ओर ग्रुप-5 के तहत नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ सहित अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के माध्यम से ग्रुप 5 के तहत आने वाले कुल 1170 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 30 दिसंबर 2024 से शुरू किए हैं। आवेदन पत्र भरने की लास्ट डेट 13 जनवरी 2025 है। आवेदन फॉर्म में करेक्शन की लास्ट डेट 18 जनवरी तय की गए है। इसकी परीक्षा 15 फरवरी 2025 से शुरू होगी।

आयु सीमा

  • 18 से 40 वर्ष ( जनरल कैटेगरी)
  • 18 से 45 वर्ष (SC, ST, OBC, EWS और महिलाओं के लिए)

परीक्षा फीस

  • सामान्य वर्ग के लिए 500 रूपए।
  • एससी, एसटी, ओबीसी, आर्थिक रूप से कमजोर और महिलाओं के लिए 250 रुपए।

कैसे करें आवेदन

  • पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाए।
  • अब आवेदन करने के लिए हिंदी या अंग्रेजी का चयन करें।
  • नए पेज पर आपको भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • अब अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूर्ण कर लें।
  • आखिर में अभ्यर्थी तय शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।

राज्य विद्युत बोर्ड (MPESB) भर्ती

मध्य प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (MPESB) ने 2573 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं, और उम्मीदवारों को 20 जनवरी से 25 जनवरी तक आवेदन पत्र में करेक्शन की सुविधा भी मिलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार
mponline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पदों की कुल संख्या: 2573

आयु सीमा

  • 18 से 40 साल के बीच (जनवरी 2024 के अनुसार आयु काउंट की जाएगी)
  • पुरुष जनरल कैटेगरी के लिए: 40 वर्ष
  • महिला जनरल कैटेगरी: 45 वर्ष
  • OBC और सरकारी कर्मचारियों के लिए: 45 वर्ष

योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
  • UGC द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर/मैकेनिकल का डिप्लोमा।
  • नई दिल्ली NCVT या SCTV (मध्य प्रदेश) से COPA प्रोग्रामिंग असिस्टेंट डिप्लोमा।

आवेदन शुल्क

  • जनरल: 1200 रुपए
  • OBC/SC/ST/EWS: 600 रुपए
वेतनमान: चयनित उम्मीदवारों को 19,500 रुपए - 42,700 रुएप तक वेतन मिलेगा। (पद के अनुसार वेतन में भिन्नता हो सकती है।)

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 23 जनवरी 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं।
  • आवेदन पत्र में सुधार: उम्मीदवार 20 जनवरी से 25 जनवरी तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं।

MPPSC State Service Exam 2025

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2025 के तहत 158 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार 17 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों में एसडीएम, उप पुलिस अधीक्षक, बाल विकास परियोजना अधिकारी और अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 8 से 19 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार भी कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • एसडीएम-10
  • उप पुलिस अधीक्षक- 22
  • अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त- 10
  • बाल विकास परियोजना अधिकारी-65
  • वित्त विभाग- 14
  • 7 सहकारी निरीक्षक सहित 158 पद भरे जाएंगे।
  • 38 अनारक्षित, 24 SC, 48 ST, 35 OBC, और 13 EWS के लिए आरक्षित हैं।

आयु सीमा

  • 21 से 40 साल के बीच (गैर-वर्दीधारी पद के लिए)
  • 21 से 33 वर्ष के बीच (वर्दीधारी पदों के लिए)
  • आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट मिलेगी।

योग्यता

  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, कॉलेज, संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • भर्ती के लिए फाइनल ईयर के छात्र भी आवेदन भर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए रोजगार पंजीयन होना जरूरी है।

आवेदन फीस

  • जनरल उम्मीदवारों के लिए 500 रुपए
  • SC/ST/OBC उम्मीदवारों के लिए 250 रुपए
  • आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किया जाएगा (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, वॉलेट)।

एग्जाम डेट

राज्य सेवा परीक्षा 2025 प्रारंभिक परीक्षा 16 फरवरी 2025 को होगी।
सामान्य अध्ययन का पेपर सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होगा।
सामान्य अभिरुचि परीक्षण का पेपर 2:15 से 4:15 बजे तक होगा। इसके लिए प्रवेश पत्र 11 फरवरी 2025 को जारी होंगे।

रेलवे में करियर बनाने का सुनहरा मौका, आरआरबी ने खोले इन पदों पर आवेदन

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • सरकारी नौकरी
  • government jobs
  • मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड
  • एमपी लोक सेवा आयोग
  • वैकेंसी
  • MPESB
  • एमपी में नौकरी
  • MP Government Jobs 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा