AIIMS में सरकारी नौकरी का मौका: नर्सिंग ऑफिसर के 2,218 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
Manya Jain | Published:
aiims deoghar senior resident recruitment
एम्स नई दिल्ली ने नॉरसेट 11 (NORCET-11) के जरिए 2,218 नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती निकाली है। B.Sc नर्सिंग और GNM पास उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एम्स नई दिल्ली ने नॉरसेट-11 (NORCET-11) परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी किया है। देशभर के 19 एम्स संस्थानों में कुल 2,218 नर्सिंग ऑफिसर पद भरे जाएंगे।
नॉरसेट भर्ती में कुल 80% पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगे। योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।
अंतिम चयन 12 और 30 सितंबर को होने वाली सीबीटी परीक्षा से होगा।
इस परीक्षा में बैठने के लिए शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा के स्पष्ट नियम हैं। आवेदन करने से पहले इन शर्तों को अच्छी तरह समझ लें:
फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को तय श्रेणी के अनुसार आवेदन फीस देनी होगी। फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस तीन हजार रुपए तय है। एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को दो हजार 400 रुपए का भुगतान करना होगा।
दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस में पूरी तरह छूट दी गई है। परीक्षा देने वाले एससी और एसटी उम्मीदवारों की फीस रिजल्ट के बाद वापस कर दी जाएगी।
नॉरसेट भर्ती में पास होने के लिए उम्मीदवारों को दो ऑनलाइन परीक्षाएं देनी होंगी। दोनों परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम में होंगी।
यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी और 12 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 100 प्रश्न हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा।
पेपर में 20 प्रश्न जनरल नॉलेज के और 80 प्रश्न नर्सिंग विषय से होंगे। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
मुख्य परीक्षा 30 सितंबर 2026 को आयोजित होगी और इसी से फाइनल मेरिट बनेगी। इसमें 160 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 180 मिनट मिलेंगे।
सभी प्रश्न नर्सिंग विषय और प्रैक्टिकल केस स्टडी पर आधारित होंगे। इस चरण में भी प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा।
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल है, जो 24 जुलाई से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर फॉर्म भर सकते हैं:
ये भी पढ़ें...
ग्वालियर ESIC में बिना परीक्षा पाएं नौकरी, 29 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
दिल्ली शिक्षा विभाग में बड़ी भर्ती, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन
Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 900 के ज्यादा पदों पर भर्ती
RRB Recruitment 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर निकली भर्ती
नॉरसेट भर्ती में कुल 80% पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रहेंगे। योग्य उम्मीदवार 13 अगस्त 2026 की शाम 5 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं।
अंतिम चयन 12 और 30 सितंबर को होने वाली सीबीटी परीक्षा से होगा।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- शैक्षणिक योग्यता: आपके पास B.Sc Nursing या Post-Basic B.Sc Nursing की डिग्री होनी चाहिए।
- GNM डिप्लोमा धारक: GNM डिप्लोमा पास उम्मीदवार भी इसमें आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- अनुभव की शर्त: GNM पास उम्मीदवारों के पास 50 बेड के अस्पताल में 2 साल का अनुभव अनिवार्य है।
- पंजीकरण: भारतीय या किसी भी राज्य नर्सिंग काउंसिल में नर्स के रूप में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
- आयु सीमा: 13 अगस्त 2026 तक आपकी उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांगों को नियमों के अनुसार ऊपरी उम्र में राहत मिलेगी।
सैलरी 80:20 का नियम: कुल विज्ञापित पदों में से 80% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। पुरुषों के लिए सीट: बाकी बची 20% सीटों पर पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। पे मैट्रिक्स: चयनित युवाओं को पे मैट्रिक्स लेवल-07 के तहत बेहतरीन वेतन मिलेगा। पे बैंड: 9,300 रुपए से 34,800 रुपए के साथ 4,600 रुपए का ग्रेड पे मिलेगा। अतिरिक्त भत्ते: मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, एचआरए और सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए फीस तीन हजार रुपए तय है। एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को दो हजार 400 रुपए का भुगतान करना होगा।
दिव्यांग उम्मीदवारों को फीस में पूरी तरह छूट दी गई है। परीक्षा देने वाले एससी और एसटी उम्मीदवारों की फीस रिजल्ट के बाद वापस कर दी जाएगी।
सीबीटी परीक्षा, जानिए पूरा पैटर्न
1. प्रारंभिक परीक्षा (NORCET Stage-I)
पेपर में 20 प्रश्न जनरल नॉलेज के और 80 प्रश्न नर्सिंग विषय से होंगे। गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।
2. मुख्य परीक्षा (NORCET Stage-II)
सभी प्रश्न नर्सिंग विषय और प्रैक्टिकल केस स्टडी पर आधारित होंगे। इस चरण में भी प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटा जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
- एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर मौजूद NORCET-11 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी बेसिक डिटेल्स दर्ज करके नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- लॉगिन करके शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी ध्यान से भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी सर्टिफिकेट्स अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से तय आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भरे हुए फॉर्म को सबमिट करके प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।
जरूरी तारीखें
| गतिविधि | निर्धारित तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत | 24 जुलाई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 13 अगस्त 2026 (शाम 5 बजे तक) |
| सरकारी कर्मचारियों के लिए NOC की तारीख | 18 अगस्त 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 9 सितंबर 2026 |
| नॉरसेट प्रारंभिक परीक्षा तिथि (Stage-1) | 12 सितंबर 2026 |
| नॉरसेट मुख्य परीक्षा तिथि (Stage-2) | 30 सितंबर 2026 |
ग्वालियर ESIC में बिना परीक्षा पाएं नौकरी, 29 जुलाई को वॉक-इन इंटरव्यू
दिल्ली शिक्षा विभाग में बड़ी भर्ती, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू से होगा चयन
Banking Jobs 2026: PNB और यूनियन बैंक में 900 के ज्यादा पदों पर भर्ती
RRB Recruitment 2026: रेलवे सेक्शन कंट्रोलर के पदों पर निकली भर्ती
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma