टैटू का शोक न तोड़ दे वर्दी का सपना, अग्निवीरों के लिए सेना का नया फरमान

Manya Jain | Sept 12, 2026, 22:35 IST
Share
army agniveer tattoo policy rules
army agniveer tattoo policy rules

भारतीय सेना ने अग्निवीर रैली के लिए नई टैटू पॉलिसी जारी की है। इसमें शरीर के किन हिस्सों पर टैटू प्रतिबंधित है और ट्राइबल-धार्मिक टैटू को कैसे छूट मिलेगी, यह बताया गया है।



अग्निवीर बननेका सपना देख रहेयुवाओं के लिए यहजानकारी बेहद जरूरीहै। भारतीय सेना नेअग्निवीर रैली के लिएएक विस्तृत टैटूपॉलिसी जारी की है।

जिसमें साफ बताया गयाहै कि शरीर पर कहांटैटू बनवाया जा सकताहै और कहां नहीं। साथही एक अच्छी खबर यह भीहै कि जो युवाअग्निवीर के तौर परसेवा पूरी कर चुकेहैं, उन्हें अब देश केकई सुरक्षा बलों औरसरकारी विभागों मेंभारी आरक्षण और अन्यरियायतें मिल रही हैं।

अग्निवीर भर्ती मेंशारीरिक गतिविधियों केसाथ-साथ उम्मीदवारोंके पूरे शरीर कीबारीकी से जांच कीजाती है, जिसमें टैटूकी जांच भी शामिल है।अगर शरीर पर किसी ऐसीजगह टैटू है, जो सेनाकी पॉलिसी मेंप्रतिबंधित है, तोउम्मीदवार को अयोग्यघोषित कर दिया जाताहै।

इन पार्ट्स पर नहीं बनवा सकते टेटू

भारतीयसेना की नई गाइडलाइनके मुताबिक चेहरा,गर्दन, सिर, छाती,पेट, पीठ, कंधा, जांघऔर पैर, इन सभी जगहोंपर टैटू बनवाना पूरीतरह प्रतिबंधित है।यानी अभ्यर्थियों कोइन बॉडी पार्ट्स परकिसी भी तरह का टैटूबनवाने से बचना चाहिए,वरना उन्हें भर्ती सेबाहर किया जा सकता है।

किन विषयों वाले टैटू पूरी तरह वर्जित

सेना ने कंटेंट केआधार पर भी छह तरह केटैटू को पूरी तरहप्रतिबंधित किया है।इनमें अश्लील याआपत्तिजनक टैटू,नस्लवादी याभेदभावपूर्ण टैटू,सांप्रदायिक तनाव पैदाकरने वाले टैटू,सेक्सिस्ट यानी लैंगिकभेदभाव वाले टैटू,अनुशासन या सेना कीछवि के खिलाफ जानेवाले टैटू और अभद्रभाषा या आपत्तिजनकसंदेश वाले टैटू शामिलहैं। इस तरह के किसीभी टैटू के साथउम्मीदवार भर्ती केलिए योग्य नहीं मानाजाएगा।

किन उम्मीदवारों को मिलेगी टैटू में छूट

हालांकिटैटू बनवाने के कुछमामलों मेंउम्मीदवारों को छूट भीदी गई है, लेकिन इसकेलिए जरूरी सर्टिफिकेटजमा करने होंगे। हालही में भारतीय सेनाभर्ती महानिदेशालय कीतरफ से इसकी विस्तृतजानकारी दी गई है।

जनजातीय क्षेत्र औरसमुदाय के उम्मीदवार,जिन्होंने अपनेरीति-रिवाज के मुताबिकशरीर पर स्थायी टैटूबनवाए हैं, उन्हेंअनुमति दी जाएगी।लेकिन ऐसे उम्मीदवारोंको सेल्फ सर्टिफिकेशनसर्टिफिकेट औरDC/DM/SDM सेहस्ताक्षरित ट्राइबलटैटू परमिशनसर्टिफिकेट जमा करानाहोगा।

इसके अलावाशरीर के कुछ हिस्सोंपर धार्मिक टैटू को भीअनुमति है, लेकिन यहसिर्फ कोहनी से कलाईतक और हाथ के पिछलेहिस्से पर ही मान्यहोंगे। सेना की नीतिके मुताबिक पारंपरिकटैटू, धार्मिक महत्ववाले टैटू, नाम यापारंपरिक चिन्ह औरसमुदाय की परंपरा सेजुड़े टैटू बनवाए जासकते हैं।

नौसेना और वायुसेना में टैटू के अलग नियम

भारतीयनौसेना में सामान्यउम्मीदवारों के लिएआमतौर पर सिर्फ कोहनीसे कलाई की अंदरूनीसतह और हाथ के पिछलेहिस्से पर बने टैटू हीमान्य होते हैं। शरीरके बाकी हिस्सों परबने टैटू मान्य नहींमाने जाते, हालांकिट्राइबल समुदाय केउम्मीदवारों को परंपराके आधार पर विशेषरियायत मिल सकती है।

वहीं भारतीय वायुसेनाके भर्ती नियमों केमुताबिक आमतौर परस्थायी टैटू की अनुमतिनहीं है। हालांकिकोहनी से कलाई कीअंदरूनी सतह पर बनाटैटू, हाथ के पिछलेहिस्से पर बना टैटू औरआदिवासी उम्मीदवारोंके पारंपरिक टैटूमान्य हो सकते हैं।लेकिन इस पर आखिरीफैसला भारतीय वायुसेनाके सिलेक्शन सेंटर काही होता है।

भर्ती के दौरान सही जानकारी देना जरूरी

अगर आपअग्निवीर, एनडीए,सीडीएस, आर्मी भर्तीरैली, इंडियन नेवी याअग्निवीर वायु कीतैयारी कर रहे हैं औरआपके शरीर पर पहले सेटैटू है, तो उसेछिपाने के बजाय भर्तीके दौरान सही जानकारीदेनी चाहिए। हर भर्तीनोटिफिकेशन की टैटूपॉलिसी अलग एंट्री औरसेवा के अनुसार बदलसकती है, लेकिन आखिरीफैसला हमेशा मेडिकलबोर्ड या सिलेक्शनअथॉरिटी का ही होताहै।

गौरतलब है कि 11मई 2015 से भारतीयसशस्त्र बलों में टैटूसे जुड़े दिशा-निर्देशलागू हुए थे। इसके बाद14 जून 2022 को केंद्रसरकार ने अग्निपथयोजना को मंजूरी दी,जिसके बाद 2022 सेशुरू हुई अग्निवीरभर्ती में पहले सेमौजूद सेना के टैटूनियमों को भर्तीशर्तों में शामिल करलिया गया।

पूर्व अग्निवीरों को मिल रहा है बड़ा आरक्षण

अग्निवीरों की पहलीपारी ने अभी अपनीट्रेनिंग भी पूरी नहींकी है, और सरकार नेउनके लिए कई क्षेत्रोंमें आरक्षण सहित कईसुविधाएं देने कीघोषणा कर दी है।

हालही में दिल्ली केउपराज्यपाल तरणजीतसिंह संधू ने पूर्वअग्निवीरों को राहतदेते हुए दिल्ली सरकारके प्रमुख विभागों मेंसीधी भर्ती के दौरान20 प्रतिशत आरक्षणदेने के फैसले कोमंजूरी दे दी है।

यहफैसला दिल्ली पुलिस,दिल्ली फायर सर्विस,जेल विभाग और वन एवंवन्यजीव विभाग जैसेविभागों में लागूहोगा, जहांकॉन्स्टेबल, फायरमैन,वार्डर/मैट्रन औरफॉरेस्ट गार्ड जैसेपदों पर यह आरक्षणमिलेगा।

दिल्ली पुलिस में अग्निवीरों को मिलने वाली खास सुविधाएं

दिल्लीपुलिस में पूर्वअग्निवीरों के लिए 20प्रतिशत पद आरक्षितकिए गए हैं। इसकेअलावा सामान्य वर्ग केलिए अधिकतम उम्र सीमामें 3 साल की छूट दीजाएगी, जबकि पहले बैचके अग्निवीरों कोअधिकतम उम्र सीमा मेंअतिरिक्त 5 साल की छूटमिलेगी।

इसके साथ हीउन्हें फिजिकलएफिशिएंसी टेस्ट से भीछूट दी जाएगी। इसभर्ती के लिए सैलरी21,700 से 69,100 रुपएप्रतिमाह तय की गई है,और योग्यता 12वीं पासरखी गई है।

यह फैसलाभारत सरकार की तरफ सेपूर्व अग्निवीरों केपुनर्वास के लिए बनाईगई नीति के तहत लियागया है। दिल्ली गृहविभाग ने इस संबंध मेंनोटिफिकेशन भी जारी करदिया है। संविधान केअनुच्छेद 309 के तहतउपराज्यपाल ने भर्तीनियमों में यहप्रावधान किया है।

BSF में कोटा 10% से बढ़ाकर 50% किया गया

पूर्व अग्निवीरोंके लिए सबसे बड़ी राहतBSF में देखने को मिलीहै। दिसंबर 2025 मेंभर्ती नियमों मेंसंशोधन कर कॉन्स्टेबल(GD) पदों पर पूर्वअग्निवीरों का कोटा 10प्रतिशत से बढ़ाकरसीधे 50 प्रतिशत करदिया गया है।

इसकेअलावा CAPF यानीकेंद्रीय सशस्त्रपुलिस बलों और असमराइफल्स में भीकॉन्स्टेबल (GD) औरराइफलमैन (GD) पदों परपूर्व अग्निवीरों को50 प्रतिशत आरक्षणदिया गया है, साथ हीआयु सीमा में छूट औरभर्ती प्रक्रिया मेंकई अन्य रियायतें भीमिल रही हैं।

CRPF, CISF, ITBP और रेलवे में भी मिलेगी प्राथमिकता

CRPF ने भी भर्तीनियमों में संशोधन करपूर्व अग्निवीरों केलिए आरक्षण और अन्यरियायतों का प्रावधानकिया है। वहीं CISF,ITBP और SSB में पूर्वअग्निवीरों के लिएविशेष कैटेगरी बनाई गईहै, जिसमें उन्हें आयुसीमा में छूट और भर्तीमें प्राथमिकता दीजाएगी।

इसके अलावारेलवे सुरक्षा बल औरभारतीय रेलवे ने भीअपने यहां आरक्षितपदों पर पूर्वअग्निवीरों को अवसरदेने की घोषणा की है।

राज्य सरकारों ने भी दी राहत

केंद्र सरकार के अलावा कईराज्य सरकारों जैसेहरियाणा, उत्तराखंड,मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश ने भी अपनीपुलिस और अन्य सुरक्षासेवाओं में अग्निवीरोंके लिए विशेष आरक्षणऔर आयु सीमा में छूटकी घोषणा की है।

गृहमंत्रालय के मुताबिकपूर्व अग्निवीरों कोफिजिकल स्टैंडर्डटेस्ट (PST), फिजिकलएफिशिएंसी टेस्ट (PET)और कुछ मामलों मेंलिखित परीक्षा से भीछूट दी जाएगी। यानीसेवा पूरी करने के बादउनकी आगे की सरकारीनौकरी की भर्तीप्रक्रिया को पहले केमुकाबले काफी आसान बनादिया गया है।

ये भी पढ़ें...

MP में अग्निवीरों को वर्दी का रास्ता साफ: होमगार्ड और पूर्व सैनिकों का कोटा घटाकर मिलेगा आरक्षण

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में मिलेगा 10% आरक्षण

अग्निवीर योजना में बदलाव की तैयारी, 25% से ज्यादा को मिल सकती है परमानेंट नौकरी

अग्निवीरों को सरकारी जॉब में 10 फीसदी आरक्षण, नीट, जेईई की कोचिंग फ्री



Tags:
  • केंद्र सरकार
  • दिल्ली पुलिस
  • भारतीय वायुसेना
  • अग्निवीर
  • टैटू
  • कॉन्स्टेबल
RCA प्रशासक बने रहेंगे IAS भास्कर सावंत, सुप्रीम कोर्ट ने हटाने की मांग वाली याचिका खारिज की

By Mukesh Sharma

RCA प्रशासक बने रहेंगे IAS भास्कर सावंत, सुप्रीम कोर्ट ने हटाने की मांग वाली याचिका खारिज की
सौरभ चंद्राकर से 8 दिन होगी पूछताछ, CBI को मिली रिमांड, 12 नवंबर को कोर्ट में फिर पेशी

By VINAY VERMA

सौरभ चंद्राकर से 8 दिन होगी पूछताछ, CBI को मिली रिमांड, 12 नवंबर को कोर्ट में फिर पेशी
RSS ने SIR को बताया सही, सरकार्यवाह दत्तात्रेय बोले- देश में अराजक शक्तियां, जेन जी आंदोलन की दिशा सही हो

By Sanjay Gupta

RSS ने SIR को बताया सही, सरकार्यवाह दत्तात्रेय बोले- देश में अराजक शक्तियां, जेन जी आंदोलन की दिशा सही हो
एमपी में 5 साल बाद निकली आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती: 3,062 पदों पर होगा सिलेक्शन, 16 नवंबर से पात्र महिलाएं कर सकेंगी आवेदन

By Arohi Raj

एमपी में 5 साल बाद निकली आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती: 3,062 पदों पर होगा सिलेक्शन, 16 नवंबर से पात्र महिलाएं कर सकेंगी आवेदन
सीएम हाउस में किसान संघ की 48 मांगें, 11 लाख डिफॉल्टर किसानों का ब्याज माफ करने की मांग

By Aman Vaishnav

सीएम हाउस में किसान संघ की 48 मांगें, 11 लाख डिफॉल्टर किसानों का ब्याज माफ करने की मांग
छह महीने में दो चुनाव, 230 करोड़ खर्च, एक साथ होते तो बचते 100 करोड़ से ज्यादा, छत्तीसगढ़ के इन आंकड़ों ने खोली खर्च की पोल

By Arun Tiwari

छह महीने में दो चुनाव, 230 करोड़ खर्च, एक साथ होते तो बचते 100 करोड़ से ज्यादा, छत्तीसगढ़ के इन आंकड़ों ने खोली खर्च की पोल
IAS शिखर अग्रवाल के विला विवाद मामले में भजनलाल-गहलोत आमने-सामने, सीएम की भूमिका पर उठाए सवाल

By Ashish Bhardwaj

IAS शिखर अग्रवाल के विला विवाद मामले में भजनलाल-गहलोत आमने-सामने, सीएम की भूमिका पर उठाए सवाल