Bank of Baroda : 4 हजार अप्रेंटिस पदों पर निकली भर्ती, यहां जानें पूरी डिटेल

Kaushiki | Feb 20, 2025, 09:16 IST
Share
bank of baroda
bank of baroda

बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका! बैंक ऑफ बड़ौदा ने 4 हजार अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की घोषणा की, जहां चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग क्षेत्र में विशेष ट्रेनिंग और अनुभव मिलेगा – क्या आप तैयार हैं...

Bank of Baroda : अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 4 हजार अप्रेंटिस पदों (apprentice posts) पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 फरवरी से इसके ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और 11 मार्च किए जा सकते हैं। इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को बैंक में ट्रेनिंग का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें बैंकिंग के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव भी होगा।

ये खबर भी पढ़ें...

कैसे करें अप्लाई

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 19 फरवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सभी इच्छुक अभ्यर्थी 11 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन केवल ऑनलाइन मीडियम से ही स्वीकार किए जाएंगे।
इसके लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।

कौन कर सकता है अप्लाई

  • एजुकेशनल क्वालिफिकेशन – उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduate) होना जरूरी है।
  • आयु सीमा – उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए।
  • रिजर्व्ड केटेगरी के लिए छूट – अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के मुताबिक ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें..

एप्लीकेशन फी

  • बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) – 800 रूपए
  • एससी (SC), एसटी (ST) और महिला अभ्यर्थी – 600 रूपए
  • दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवार – 400 रूपए
  • सभी उम्मीदवारों को अतिरिक्त रूप से जीएसटी (GST) का भुगतान करना होगा।

स्टेप-बाय-स्टेप गाइड एप्लीकेशन प्रोसेस

  • अगर आप इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
  • सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिसियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "करियर" सेक्शन में जाएं और “Apprenticeship Recruitment 2025” पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म खोलें और मांगी गई सभी जानकारियां सही-सही भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का पेमेंट करें।
  • आवेदन पत्र को सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

सिलेक्शन प्रोसेस

  • बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा।
  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Written Exam) – इसमें सामान्य ज्ञान, बैंकिंग अवेयरनेस, अंग्रेजी भाषा, गणित और रीजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन (Document Verification) और लोकल लैंग्वेज टेस्ट – ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को उनके डाक्यूमेंट्स की जांच के लिए बुलाया जाएगा और उन्हें स्थानीय भाषा की परीक्षा देनी होगी।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट (Final Merit List) – सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें...

FAQ

  1. बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
    आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 है।
  2. इस भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
    किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduate) होना अनिवार्य है।
  3. क्या इस भर्ती में आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट मिलेगी?
    हां, एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।
  4. बैंक ऑफ बड़ौदा अप्रेंटिस भर्ती में चयन प्रक्रिया क्या है?
    उम्मीदवारों को पहले ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, फिर दस्तावेज सत्यापन और लोकल लैंग्वेज टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
  5. आवेदन शुल्क कितना है?
    सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 800 रूपए, एससी/एसटी/महिला अभ्यर्थियों के लिए 600 रूपए और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 400 रूपए है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Bank Of Baroda
  • बैंक ऑफ बड़ौदा
  • सरकारी नौकरी
  • job in bank of baroda
  • बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी
  • Jobs
  • Bank of Baroda Recruitment
  • जॉब्स न्यूज
  • JOBS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती