Bank of Baroda Recruitment : सरकारी बैंक में नौकरी का मौका, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

Manya Jain | Mar 29, 2025, 17:19 IST
Share
bank of baroda recruitment 2025
bank of baroda recruitment 2025

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2025 के लिए ह्यूमन रिसोर्स की कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च से शुरू हुई है, और अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2025 है।

Bank of Baroda Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया ह्यूमन रिसोर्स के विभिन्न पदों पर होगी। बैंक ने इस भर्ती के जरिए कुल 146 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति करने का ऐलान किया है। आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च 2025 से शुरू हो चुकी है और 15 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगी।

वैकेंसी डिटेल्स

यहां विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनकी जानकारी इस प्रकार है।

  • उप रक्षा बैंकिंग सलाहकार (DDBA) - 1 पद
  • प्राइवेट बैंकर - रेडियंस प्राइवेट - 3 पद
  • वरिष्ठ संबंध प्रबंधक (Senior Relationship Manager) - 101 पद
  • वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (Wealth Strategist) - 18 पद
  • प्रोडक्ट हेड - प्राइवेट बैंकिंग - 1 पद
  • पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट (Portfolio Research Analyst) - 1 पद

योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कुछ शैक्षणिक और आयु संबंधी मानदंडों को पूरा करना होगा।

  • उम्मीदवार की आयु 22 से 50 साल के बीच होनी चाहिए। प्रत्येक पद के लिए आयु सीमा अलग-अलग है।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
  • उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता जांच लें।

एप्लिकेशन फीस

  • जनरल, ओबीसी और EWS कैटेगरी के उम्मीदवारों को 600 रुपए + टैक्स + पेमेंट गेटवे शुल्क देना होगा।
  • एससी, एसटी, PWD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए + टैक्स + पेमेंट गेटवे शुल्क रहेगा।

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले bankofbaroda.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर करियर (Career) टैब पर क्लिक करें।
  • फिर Current Openings पर क्लिक करें।
  • भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • Click here for New Registration पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स भरें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें।
  • एप्लिकेशन फीस जमा करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रखें।

thesootr links

Tags:
  • Bank Of Baroda
  • job in bank of baroda
  • Bank of Baroda Recruitment
  • Bank of Baroda Job Salary
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच