BHU Recruitment 2025 : बनारस यूनिवर्सिटी में कई पदों पर भर्ती, ऐसे होगा सिलेक्शन

Manya Jain | Mar 20, 2025, 16:20 IST
Share
banaras hindu university recruitment mein
banaras hindu university recruitment mein

BHU ने जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अप्रैल 2025 तक BHU की आधिकारिक वेबसाइट bhu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह सरकारी नौकरी का बेहतरीन अवसर है।

BHU Recruitment 2025 : अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और प्रतिष्ठित संस्था में काम करने की इच्छा रखते हैं, तो बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) ने आपके लिए एक शानदार अवसर दिया है। BHU ने जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 20 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन BHU की आधिकारिक वेबसाइटbhu.ac.inपर जाकर कर सकते हैं।

पदों की जानकारी

BHU ने जूनियर क्लर्क के कुल 199 पद घोषित किए हैं। इन पदों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण भी निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग के लिए सबसे अधिक पद हैं, जबकि OBC, SC, ST, EWS, और दिव्यांग (PwD) वर्ग के लिए भी पर्याप्त पद आरक्षित हैं। इससे विभिन्न वर्गों के युवाओं के लिए अवसरों के दरवाजे खुल गए हैं।

जरूरी शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता होना आवश्यक है।

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सेकेंड क्लास ग्रेजुएट (स्नातक) होना चाहिए।
  • साथ ही, ऑफिस ऑटोमेशन, बुक कीपिंग और वर्ड प्रोसेसिंग में 6 महीने की कंप्यूटर ट्रेनिंग ली होनी चाहिए।
  • यदि अभ्यर्थी के पास AICTE से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर में सेकेंड क्लास डिप्लोमा है, तो वे भी आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा

  • 18 साल से 35 साल
ये खबर भी पढ़िए...Bank of India Jobs 2025 : बैंक ऑफ इंडिया में करना है जॉब, तो जल्दी करें आवेदन

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन एक निर्धारित परीक्षा प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा: पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी।
  • टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट: लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट से गुजरना होगा।
  • चयन से संबंधित सभी जानकारी और परीक्षा पैटर्न BHU की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
ये खबर भी पढ़िए...IPPB Recruitment 2025 : इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में जॉब के लिए करें अप्लाई

आवेदन कैसे करें

  • आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए निम्नलिखित कदम उठाएं।
  • BHU की आधिकारिक वेबसाइटbhu.ac.inपर जाएं।
  • होमपेज पर 'Recruitment' सेक्शन में जाकर जूनियर क्लर्क भर्ती 2025 का लिंक खोलें।
  • आवश्यक जानकारी भरें, दस्तावेज अपलोड करें और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
ये खबर भी पढ़िए...APSC Recruitment 2025 : लोक सेवा आयोग में नौकरी का मौका, 1 लाख तक सैलरी

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

    By Sanjay Dhiman

    UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
    अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

    By VINAY VERMA

    अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
    RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

    By Ashish Bhardwaj

    RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
    वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

    By Arohi Raj

    वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
    हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

    By Umeshwari Baghel

    हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड