Bihar Sarkari Naukri 2025 : बिहार में हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी का मौका
Manya Jain | Mar 15, 2025, 18:32 IST
bihar sarkari naukri
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने चार महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 8 अप्रैल 2025 तक btsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है।
Bihar Sarkari Naukri 2025 : बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने चार महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल तक चलेगी। बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये शानदार अवसर है।
बिहार जनरल मेडिकल ऑफिसर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन
बिहार ड्रेसर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन
बिहार डेंटिस्ट भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन
पदों की जानकारी
- फार्मासिस्ट (Pharmacist): 2473 पद
- जनरल मेडिकल ऑफिसर (General Medical Officer): 667 पद
- ड्रेसर (Dresser): 3326 पद
- डेंटिस्ट (Dentist): 808 पद
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
- फार्मासिस्ट: उम्मीदवार को 12वीं पास और फार्मेसी के डिप्लोमा के सभी पार्ट्स (I, II, III) में पास होना चाहिए। उम्मीदवार को बिहार फार्मेसी काउंसिल से रजिस्टर्ड भी होना चाहिए।
- जनरल मेडिकल ऑफिसर: उम्मीदवार के पास एमसीआई/एनएमसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए।
- ड्रेसर: उम्मीदवार को 10वीं कक्षा पास के साथ-साथ सीएमडी सर्टिफिकेट प्राप्त होना चाहिए।
- डेंटिस्ट: उम्मीदवार को भारतीय दंत चिकित्सा परिषद (DCI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से बीडीएस डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा
- 18 से 42 साल तक
सिलेक्शन प्रोसेस
- लिखित परीक्षा (Written Exam)
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (Document Verification)
सैलरी
- 9,300 – 34,800 रुपए हर महीने पद के अनुसार।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, पिछड़ा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 600 रुपए
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति: 150 रुपए
- अनारक्षित वर्ग की महिला (बिहार के स्थायी निवासी): 150 रुपए
- राज्य से बाहर के उम्मीदवार: 600 रुपए
एग्जाम पैटर्न
- परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- सभी प्रश्न एमसीक्यू (Multiple Choice Questions) प्रकार के होंगे।
- प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी में होगा।
- परीक्षा की कुल समय सीमा 2 घंटे होगी।
- परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी।
आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Register” या “New Registration” पर क्लिक करें।
- “Apply Now” पर क्लिक करके आवश्यक जानकारी भरें।
- मांगे गए दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- आवेदन का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
बिहार जनरल मेडिकल ऑफिसर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन
बिहार ड्रेसर भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन
बिहार डेंटिस्ट भर्ती का ऑफिशियल नोटिफिकेशन
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari