Sarkari Naukri : ITBP से लेकर SBI तक इस हफ्ते निकलीं ये भर्तियां, आज ही करें आवेदन
Manya Jain | Mar 15, 2025, 16:50 IST
weekly top sarkari naukri
अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं या सरकारी क्षेत्रों में करियर बनाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहतरीन हो सकती है। इस हफ्ते की टॉप सरकारी नौकरियों के बारे में जानें, सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri : अगर आप सरकारी क्षेत्रों में करियर बनाने की सोच रहे हैं या सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए ये खबर बेहतरीन साबित हो सकते हैं। आज हम आपको इस हफ्ते की टॉप सरकारी नौकरियों की जानकारी देंगे। सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और उम्मीदवारों को इन पदों पर आखिरी तारीख से पहले आवेदन कर सकते हैं।
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने 133 कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार 2 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है और आयु सीमा 18 से 23 साल तक निर्धारित की गई है। चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन , शारीरिक मानक परीक्षण और चिकित्सा परीक्षा शामिल हैं। इस पद के लिए 21 हजार 700 रुपए से 69 हजार 100 रुपए तक सैलरी मिलेगी।
पूरी खबर पढ़ें...ITBP Police Recruitment 2025 : जानें न दें पुलिस में नौकरी का मौका, आज ही करें आवेदन
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 273 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें मैनेजर रिटेल प्रोडक्ट्स, एफएलसी काउंसलर्स और एफएलसी डायरेक्टर्स जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को संबंधित शैक्षिक योग्यता और अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 मार्च 2025 है और चयन प्रक्रिया में शॉर्टलिस्टिंग, साक्षात्कार और मेरिट सूची शामिल होगी।
पूरी खबर पढ़ें...SBI Vacancy 2025 : हर महीने 1 लाख तक सैलरी पाने का मौका, जानें आवेदन की प्रक्रिया
Dedicated Freight Corridor Corporation of India Limited (DFCCIL) ने 642 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें जूनियर मैनेजर, एग्जीक्यूटिव और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) जैसे पद शामिल हैं। उम्मीदवारों के पास CA/CMA, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या ITI डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदन की आखिरी तारीख 22 मार्च 2025 है और विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
पूरी खबर पढ़ें...DFCCIL Recruitment 2025: MTS, एग्जीक्यूटिव के सैकड़ों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10वीं पास युवा 20 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत युवाओं को बेहतरीन प्रशिक्षण मिलेगा, और वे अपनी सेवाएं देश की रक्षा में दे सकेंगे। आयु सीमा 17 से 21 साल तक है, और सैलरी 30 हजार रुपए से 40 हजार रुपए तक होगी।
पूरी खबर पढ़ें...Agniveer Bharti 2025 : 10वीं पास युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का शानदार मौका
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने सामान्य ग्रेड मेडिकल ऑफिसर (General Grade Medical Officer) के 276 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री और उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। इस पद के लिए 56 हजार रुपए से 1 लाख 77 हजार 500 रुपए तक सैलरी मिलेगी। आवेदन की आखिरी तारीख 31 मार्च 2025 है। चयन वायवा टेस्ट और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
पूरी खबर पढ़ें...UKMSSB Recruitment 2025 : मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, आवेदन हुए शुरु
ITBP Constable Recruitment 2025
पूरी खबर पढ़ें...ITBP Police Recruitment 2025 : जानें न दें पुलिस में नौकरी का मौका, आज ही करें आवेदन
SBI Recruitment 2025
पूरी खबर पढ़ें...SBI Vacancy 2025 : हर महीने 1 लाख तक सैलरी पाने का मौका, जानें आवेदन की प्रक्रिया
DFCCIL Recruitment 2025
पूरी खबर पढ़ें...DFCCIL Recruitment 2025: MTS, एग्जीक्यूटिव के सैकड़ों पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Agniveer Recruitment 2025
पूरी खबर पढ़ें...Agniveer Bharti 2025 : 10वीं पास युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती का शानदार मौका
UKMSSB Recruitment 2025
पूरी खबर पढ़ें...UKMSSB Recruitment 2025 : मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, आवेदन हुए शुरु
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari