Assistant Professor Recruitment : असिस्टेंट प्रोफेसर के हजारों पदों पर भर्ती, करें अप्लाई
Manya Jain | Apr 11, 2025, 17:38 IST
assistant professor vacancy
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बिहार के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1711 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन 7 मई 2025 तक किए जा सकते हैं।
अगर आप बिहार में सरकारी नौकरी करने की सोच रहे हैं, खासकर मेडिकल क्षेत्र में, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1711 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में हैं।
इस भर्ती के तहत, बिहार के स्वास्थ्य विभाग के तहत स्थित मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 25 विभिन्न विभागों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें से सबसे अधिक एनेस्थिसियोलॉजिस्ट विभाग में 125 पदों की भर्ती की जाएगी। इसके बाद, औषधि विभाग में 120 पद, स्त्री रोग एवं प्रसव विभाग में 120 पद, और शिशु रोग विभाग में 106 पदों पर भर्ती की जाएगी।
ये भी पढ़ें...Bihar CHO Recruitment : बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती का ऐलान, ऐसे करें आवेदन
इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित फील्ड में MD/MS, DNB या MDS की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार को मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट या ट्यूटर के तौर पर तीन साल का अनुभव भी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन जरूर देखना चाहिए, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
चयनित उम्मीदवारों को 15600-39100 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी, जिसमें 6 हजार 600 रुपए ग्रेड पे के रूप में शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें...RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे में असिस्टेंट पायलट बनने का मौका, आज ही करें आवेदन
पदों की जानकारी
- एनाटॉमी – 69 पद
- एनेस्थिसियोलॉजिस्ट (निश्चेतना) – 125 पद
- बायोकेमिस्ट्री – 60 पद
- औषधि – 120 पद
- पीएसएम – 56 पद
- पैथोलॉजी – 84 पद
- शिशु रोग – 106 पद
- पीएमआर – 43 पद
- रेडियोलॉजी – 73 पद
- चर्म व रति रोग – 67 पद
- टीबी एंड चेस्ट – 68 पद
- जेरियाट्रिक्स – 36 पद
- रेडियोथेरेपी – 76 पद
- दंत रोग – 23 पद
- नेत्र रोग – 64 पद
- नाक, कान व गला – 65 पद
- एफएमटी – 59 पद
- माइक्रोबायोलॉजी – 60 पद
- स्पोर्ट्स मेडिसिन – 03 पद
- इमरजेंसी मेडिसिन – 74 पद
- हड्डी रोग – 76 पद
- स्त्री रोग एवं प्रसव – 120 पद
- मनोरोग – 63 पद
- फिजियोलॉजी – 62 पद
- फार्माकोलॉजी – 59 पद
कहां होगी भर्ती
ये भी पढ़ें...Bihar CHO Recruitment : बिहार के स्वास्थ्य विभाग में बड़ी भर्ती का ऐलान, ऐसे करें आवेदन
योग्यता
सैलरी
ये भी पढ़ें...RRB ALP Recruitment 2025: रेलवे में असिस्टेंट पायलट बनने का मौका, आज ही करें आवेदन
आवेदन कैसे करें
- सबसे पहले उम्मीदवारों को BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा।
- वहां, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद, आवश्यक दस्तावेजों के साथ सबमिट करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अंतिम तिथि से पहले आवेदन जमा करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari