सिविल जज के 173 पदों पर निकली भर्ती, कौन कर सकता है अप्‍लाई, जल्दी करें अप्‍लाई?

Anjali Dwivedi | Mar 17, 2026, 19:19 IST
Share
bpsc-civil-judge
bpsc-civil-judge

बिहार लोक सेवा आयोग ने सिविल जज के 173 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें LLB डिग्री धारक युवा 100 रुपए फीस के साथ BPSC की वेबसाइट पर तुरंत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने न्यायिक सेवा के सिविल जज के पदों पर भर्ती निकाली है। सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 173 खाली पदों को भरा जाएगा। आप 18 मार्च 2026 तक ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि इसके बाद आवेदन का पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

कितने पदों पर वैकेंसी?

बिहार में सिविल जज के कुल 173 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसमें अनारक्षित वर्ग के 69 पद,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 17 पद,अनुसूचित जाति (SC) के 28 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के 2 पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के 36 पद,पिछड़ा वर्ग (BC) के 21 पद शामिल हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक (LLB) की डिग्री होना जरूरी है। साथ ही संस्थान का बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त होना जरूरी है।

आयु सीमा (Age Limit):

  • न्यूनतम आयु: 22 साल
  • अधिकतम आयु (सामान्य पुरुष): 35 साल
  • अधिकतम आयु (सामान्य महिला और आरक्षित वर्ग): 40 साल
आवेदन शुल्क: सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित किया गया है।

चयन प्रक्रिया क्या है?

प्रारंभिक परीक्षा (Prelims): यह एक ऑब्जेक्टिव (MCQ) परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और विधि (Law) से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। यह अगले चरण के लिए केवल क्वालीफाइंग होगी।

मुख्य परीक्षा (Mains): प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इसमें बैठने का मौका मिलेगा। यह वर्णनात्मक (Descriptive) होगी, जिसमें अनिवार्य और वैकल्पिक विषय शामिल होंगे।

इंटरव्यू (Interview): मुख्य परीक्षा पास करने वालों को व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

फाइनल मेरिट: चयन की आखिरी लिस्ट मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। लिस्ट में नाम आने पर ही आपकी पक्की ज्वाइनिंग होगी।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन ऑनलाइन प्रक्रिया से होगा-

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद Online Registration टैब पर क्लिक करें।
  • संबंधित भर्ती विज्ञापन के सामने Apply Online का चुनाव करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर पंजीकरण (Registration) पूरा करें।
  • सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
ये खबरें भी पढ़ें...

BOB Capital Vacancy: बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पदों पर सीधी भर्ती

HKRN Vacaoncy 2026 में कई पदों पर भर्ती, जानें आवेदन करने का तरीका

हफ्ते की टॉप जॉब्स: पुलिस, बैंक और ऑयल सेक्टर में नौकरियों की बहार, करें आवेदन

HPCL Vacancy 2026: इंजीनियर और जूनियर एग्जीक्यूटिव के 731 पदों पर भर्ती

Tags:
  • लोक सेवा आयोग
  • सरकारी नौकरी
  • बिहार लोक सेवा आयोग
  • सिविल जज
  • BPSC
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा