CG Sarkari Naukri : छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, 10 दिन में लास्ट डेट
Manya Jain | Published:
CGPSC Recruitment
छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग में विभिन्न विशेषज्ञ पदों के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार 28 अप्रैल 2025 से 27 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CGPSC भर्ती 2025 छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग (Public Health and Family Welfare Department) में विभिन्न विशेषज्ञ पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करता है।
इसमें प्रमुख पदों में मनोचिकित्सक (Psychiatrist), पैथोलॉजी विशेषज्ञ (Pathology Specialist), क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक (Clinical Psychologist) और सलाहकार (मनोचिकित्सा) (Counselor Psychiatry) शामिल हैं।
इस भर्ती का उद्देश्य इन विशेषज्ञ पदों पर रिक्तियों को भरना है। इस भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार 27 मई 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे।
चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान निम्नलिखित रहेगा।
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जा सकते हैं।
JOBS 2025 | govt jobs 2025 | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी | सरकारी नौकरी का मौका | sarkari naukri
इसमें प्रमुख पदों में मनोचिकित्सक (Psychiatrist), पैथोलॉजी विशेषज्ञ (Pathology Specialist), क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक (Clinical Psychologist) और सलाहकार (मनोचिकित्सा) (Counselor Psychiatry) शामिल हैं।
इस भर्ती का उद्देश्य इन विशेषज्ञ पदों पर रिक्तियों को भरना है। इस भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार 27 मई 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पदों की जानकारी
- मनोचिकित्सक (Psychiatrist) (बैकलॉग)
- पैथोलॉजी विशेषज्ञ (Pathology Specialist) (बैकलॉग)
- क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक (Clinical Psychologist)
- सलाहकार (मनोचिकित्सा) (Counselor Psychiatry)
योग्यता
- मनोचिकित्सक: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोचिकित्सा में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा, और छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल या अन्य राज्य मेडिकल काउंसिल या एमसीआई द्वारा पंजीकरण अनिवार्य है।
- पैथोलॉजी विशेषज्ञ: पैथोलॉजी में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा और छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल या अन्य राज्य मेडिकल काउंसिल या एमसीआई से पंजीकरण अनिवार्य है।
- क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक: क्लिनिकल मनोविज्ञान में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या अन्य समान योग्यता।
- सलाहकार (मनोचिकित्सा): काउंसलिंग मनोविज्ञान में पोस्टग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा या अन्य समान योग्यता।
आयु सीमा
- मनोचिकित्सक और पैथोलॉजी विशेषज्ञ: न्यूनतम 25 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
- क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक और सलाहकार: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष।
- आयु में छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों के लिए 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
- परीक्षा: यदि आवेदन संख्या अधिक होती है, तो परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा पैटर्न और सिलेबस बाद में घोषित किया जाएगा।
- इंटरव्यू : मेरिट सूची के आधार पर उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन : चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स को वेरिफिकेशन के लिए देना होगा।
सैलरी
- मनोचिकित्सक और पैथोलॉजी विशेषज्ञ: 67 हजार 300 रुपए (Pay Matrix Level-13)
- क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक और सलाहकार: 56 हजार 100 रुपए (Pay Matrix Level-12)
आवेदन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं और पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
- आवेदन का प्रिंटआउट रखें।
जरूरी लिंक्स
- Official Notification PDF: Download Here
- Online Application Link: Apply Online via CGPSC Website
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
JOBS 2025 | govt jobs 2025 | सरकारी नौकरी | नई सरकारी नौकरी | सरकारी नौकरी का मौका | sarkari naukri
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari