छत्तीसगढ़ जॉब अलर्ट: 295 पदों के लिए 19 जुलाई को होगी परीक्षा, करें आवेदन
Manya Jain | Published:
CG Vyapam JOB
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने नगर सेना और फायर विभाग में 295 पदों पर भर्ती निकाली है। PET पास अभ्यर्थी 5 जून तक आवेदन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को रायपुर में होगी।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने नगर सेना और अग्निशमन विभाग में भर्ती निकाली है। फायरमैन और स्टेशन ऑफिसर समेत कुल 295 पद भरे जाएंगे। केवल पीईटी (PET) पास उम्मीदवार ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं। छत्तीसगढ़ अग्निशमन भर्ती की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 मई से शुरू हो चुकी है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 तय है। लिखित परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा रायपुर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। स्टोर कीपर और वाहन चालक के लिए भी पद खाली हैं। लिखित परीक्षा के लिए विभाग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
उम्मीदवार की आयु 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों और आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को शासन के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी मेंलिखित परीक्षा के लिए 2 घंटे 15 मिनट का समय दिया जाएगा। इसमें कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, जो उम्मीदवारों के लिए एक राहत की बात है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और पद से संबंधित तकनीकी जानकारी के प्रश्न शामिल होंगे।
आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट
नोटिफिकेशन
ये भी पढ़ें...
SBI Recruitment 2026: एसबीआई ने किया 4000 नए पदों पर भर्ती का एलान, 40 हजार तक होगी सैलरी
मेटा में फिर छंटनी: 20 मई को आठ हजार कर्मचारी जाएंगे घर, जानें जुकरबर्ग ने क्या कहा
ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन शुरू, बिना देरी किए ऐसे भरें फॉर्म
RBI Recruitment 2026: ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेद
आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 जून 2026 तय है। लिखित परीक्षा का आयोजन 19 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा रायपुर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। स्टोर कीपर और वाहन चालक के लिए भी पद खाली हैं। लिखित परीक्षा के लिए विभाग ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
किन पदों पर होगी भर्ती?
| पद का नाम (Post Name) | रिक्तियों की संख्या |
| फायरमैन (Fireman) | 117 |
| वाहन चालक-सह-ऑपरेटर (Vehicle Driver-cum-Operator) | 86 |
| स्टोर कीपर (Store Keeper) | 32 |
| स्टेशन ऑफिसर (सब-इंस्पेक्टर) | 21 |
| वॉच रूम ऑपरेटर (Watch Room Operator) | 19 |
| वाहन चालक (Vehicle Driver) | 14 |
| अन्य पद (मैकेनिक, वायरलेस ऑपरेटर) | 06 |
| कुल पद (Total Posts) | 295 |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- फायरमैन/ड्राइवर/स्टोर कीपर: मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (हायर सेकेंडरी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- स्टेशन ऑफिसर: फायर इंजीनियरिंग में बी.एससी (B.Sc) या बी.ई (B.E) की डिग्री होना आवश्यक है।
- मैकेनिक: 10+2 के साथ डीजल मैकेनिक में आईटीआई (ITI) डिप्लोमा।
- ड्राइवर पद के लिए: भारी वाहन चलाने का वैध लाइसेंस (Heavy Driving Licence) होना चाहिए।
2. आयु सीमा (Age Limit)
चयन प्रक्रिया और परीक्षा का पैटर्न
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET): यह चरण पहले ही आयोजित किया जा चुका है।
- लिखित परीक्षा (Written Exam): इसमें 100 अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।
- दस्तावेज सत्यापन (DV): मेरिट के आधार पर सफल उम्मीदवारों के प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
परीक्षा पैटर्न की खास बात
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग (General): 350 रुपए
- अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 250 रुपए
- SC / ST / PwD: 200 रुपए
- नोट: छत्तीसगढ़ सरकार के नए नियमों के अनुसार, स्थानीय निवासियों को परीक्षा के बाद आवेदन शुल्क वापस (Refund) कर दिया जाएगा।
आवेदन कैसे करें और कितनी लगेगी फीस?
- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर "एनएसएफ26 - फायरमैन लिखित परीक्षा" लिंक पर क्लिक करें।
- नए उपयोगकर्ताओं को प्रोफ़ाइल बनानी होगी, पहले से पंजीकृत उपयोगकर्ता अपनी प्रोफ़ाइल आईडी और जन्मतिथि से लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र में व्यक्तिगत, शैक्षिक और शारीरिक विवरण भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भरें।
- "सबमिट" बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें।
जरूरी तारीखें
| कार्यक्रम (Event) | तिथि (Date) |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 08 मई 2026 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 05 जून 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 13 जुलाई 2026 |
| लिखित परीक्षा की तिथि | 19 जुलाई 2026 |
नोटिफिकेशन
ये भी पढ़ें...
SBI Recruitment 2026: एसबीआई ने किया 4000 नए पदों पर भर्ती का एलान, 40 हजार तक होगी सैलरी
मेटा में फिर छंटनी: 20 मई को आठ हजार कर्मचारी जाएंगे घर, जानें जुकरबर्ग ने क्या कहा
ITBP में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए आवेदन शुरू, बिना देरी किए ऐसे भरें फॉर्म
RBI Recruitment 2026: ग्रेड बी ऑफिसर के पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेद
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari