छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी का मौका, एक लाख तक सैलरी, जल्द करें आवेदन

Manya Jain | Published:
Share
 cg sarkari naukri
cg sarkari naukri

छत्तीसगढ़ PWD, नव रायपुर अटल नगर ने सब इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) के 113 पदों पर भर्ती शुरू की है। यह भर्ती CG Vyapam के जरिए होगी, जो स्थानीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के लिए सुनहरा करियर अवसर है। जल्द आवेदन करें!

छत्तीसगढ़ के सार्वजनिक निर्माण विभाग (Public Works Department - PWD), नव रायपुर अटल नगर ने सब इंजीनियर (सिविल) और सब इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) के कुल 113 पदों पर भर्ती के लिए बड़ा अभियान शुरू किया है।

यह भर्ती छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (सीजी व्यापम) के माध्यम से आयोजित की जाएगी, जो छत्तीसगढ़ के स्थानीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारकों के लिए एक शानदार अवसर है।

🏢पदों की जानकारी

छत्तीसगढ़ PWD में कुल 113 पद भरे जाएंगे, जिनमें 96 पद सब इंजीनियर (सिविल) के लिए और 17 पद सब इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) के लिए आरक्षित हैं।

सब इंजीनियर (सिविल): 86 सामान्य + 10 विकलांग

सब इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल): 16 सामान्य + 1 विकलांग

पदों पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी ही आवेदन कर सकते हैं और नियुक्ति छत्तीसगढ़ के विभिन्न सरकारी विभागों या दिल्ली के छत्तीसगढ़ भवन डिवीजन में की जा सकती है।

ये भी पढ़ें...CISF Constable Recruitment : 12वीं पास के लिए CISF में निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन

🎓 क्वालिफिकेशन और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता

सब इंजीनियर (सिविल) पद के लिए कम से कम तीन वर्षीय डिप्लोमा इन सिविल इंजीनियरिंग या समकक्ष होना आवश्यक है।

सब इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल) पद के लिए तीन वर्षीय डिप्लोमा इन इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग जरूरी है।

निवास प्रमाण: उम्मीदवार के पास छत्तीसगढ़ का वैध डोमिसाइल सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 35 साल ।

ये भी पढ़ें...CG Sarkari Naukri : छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, 10 दिन में लास्ट डेट

💸 सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को छत्तीसगढ़ सरकार के वेतनमान स्तर 8 के अनुसार 35 हजार 400 से 1 लाख 12 हजार 400 तक का वेतन मिलेगा। नियुक्ति के बाद तीन साल का प्रोबेशन पीरियड रहेगा, जिसके सफल समापन पर वेतन स्थायी किया जाएगा। इसके अलावा, सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और लाभ भी उपलब्ध होंगे।

📝 चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा: CG Vyapam द्वारा आयोजित
  • परामर्श और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन : सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हेतु बुलाया जाएगा।
  • चिकित्सा परीक्षा एवं पुलिस सत्यापन: अंतिम चयन से पहले मेडिकल फिटनेस और पुलिस वेरिफिकेशन आवश्यक होगा।
  • चयन में मेरिट और उम्र को प्राथमिकता दी जाएगी।
ये भी पढ़ें...BARC Recruitment 2025 : भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में कई पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि आज

💻 आवेदन प्रक्रिया

  • CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • “CG Vyapam Sub Engineer Recruitment 2025” लिंक खोजें।
  • यदि नया उपयोगकर्ता हैं, तो पहले पंजीकरण करें, अन्यथा लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें, सभी जानकारियाँ सही और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अनुसार होनी चाहिए।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट (फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, डोमिसाइल आदि) को स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद प्रिंटआउट निकल लें।
सरकारी नौकरी | छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी | छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी | Chhattisgarh | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | sarkari naukri | Cg Sarkari Naukri Notification

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Chhattisgarh
  • सरकारी नौकरी
  • छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी
  • sarkari naukri
  • छत्तीसगढ़ सरकारी नौकरी
  • Cg Sarkari Naukri Notification
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर