सीआईएसएफ 2024 में निकली कई पदों पर भर्ती, इस लिंक से करें अप्लाई

Dolly patil | Aug 22, 2024, 14:08 IST
Share
Recruitment
Recruitment

सीआईएसएफ में कांस्टेबल की नई भर्ती आ गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले नीचे दी गई गई सारी बातों को ध्यान से पढ़ें...

अगर आप भी सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स ( CISF ) में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल हाल ही में सीआईएसएफ ने कांस्टेबल और फायर के 1 हजार 100 से अधिक पदों पर वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होने वाली है। इस भर्ती में उम्मीदवार 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।

कहा- कहा है वैकेंसी

नोटिफिकेशन के मुताबिक कांस्टेबल की यह भर्ती यूपी, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य सभी राज्यों के लिए निकाली गई हैं।

श्रेणीकांस्टेबल/फायर की वैकेंसी
अनारक्षित वर्ग466
ओबीसी236
ईडब्ल्यूएस114
अनुसूचित जाति153
अनुसूचित जनजाति161

योग्यता

सीआईएसएफ में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय से 12वीं पास होना जरूरी है। आपको बता दें कि इस भर्ती में केवल पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।

हाइट

शैक्षिक योग्यता के अलावा उम्मीदवारों के लिए शारीरिक योग्यता भी निर्धारित की गई है। पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 170 सेमी होनी चाहिए। वहीं सीना 80 सेमी और फुलने के बाद 85 सेमी होना चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए। इसी के साथ उम्र की गणना 30 सितंबर 2024 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को एज लिमिट में छूट दी जाएंगी।

कैसे होगा चयन

नोटिफिकेशन के मुताबिक उम्मीदवारों का चयनलिखित परीक्षा,पीईटी, पीएसटी, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के दौरान 100 रुपए एप्लिकेशन फीस सबमिट करनी होगी। वहीं अन्य सभी आरक्षित वर्ग बिल्कुल निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

Apply Link

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स
  • Central Industrial Security Force
  • CISF Recruitment
  • सीआईएसएफ कांस्टेबल भर्ती
  • सीआईएसएफ भर्ती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच