मोहन सरकार ने निकाली ग्रुप 5 के कई पदों पर बंपर भर्ती! ऐसे करें Apply

Siddhi Tamrakar | Nov 26, 2024, 10:23 IST
Share
mpseb recruitment
mpseb recruitment

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने ग्रुप 5 के कई पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक अभ्यार्थी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें क्या है चयन प्रक्रिया इस लेख में।

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने ग्रुप 5 के पदों पर वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस भर्ती अभियान के तहत पैरामेडिकल, नर्सिंग स्टाफ, एएनएम, तकनीशियन, एनेस्थीसिया तकनीशियन, रेडियोथेरेपी, फार्मासिस्ट, ओटी अटेंडेंट, रेडियोग्राफर और लैब अटेंडेंट के साथ कई पोस्ट पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यार्थी पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर https://esb.mp.gov.in/ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 26 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 दिसंबर है। MPESB ग्रुप 5 में 881 पदों पर चयन किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

1- पहले लिखित परीक्षा

2- फिर डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन

3- मेडिकल टेस्ट

सैलरी

• 15 हजार 500 रुपए से 91 हजार 300 रुपए तक रहेगा वेतन

इन पदों पर निकली वैकेंसी

• नर्सिंग ऑफिसर और स्टॉफ नर्स के 55 पदों पर वैकेंसी

• रेडियोग्राफर, रेडियोग्राफर/रेडियोग्राफिक टेक्नीशियन और डार्क रूम असिस्टेंट के 76 पदों पर वैकेंसी

• टेक्नीशियन, टेक्नीशियन असिस्टेंट, लेबोरेटरी टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन और लैब असिस्टेंट के 323 पदों पर वैकेंसी

• प्रोस्थेटिक और ऑर्थोटिक टेक्नीशियन के 3 पदों पर वैकेंसी

• ऑक्यूपेशनल थेरापिस्ट के 5 पदों पर वैकेंसी

• डेंटल हाईजिनिस्ट, डेंटल मैकेनिक और डेंटल टेक्नीशियन के 11 पदों पर वैकेंसी

• रेडियोथेरेपी टेक्नीशियन- 3 पद

• लैब अटेंडेंट, डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट, OPD अटेंडेंट ड्रेसर ग्रेड-2, डायलिसिस अटेंडेंट के 129 पदों पर वैकेंसी

• एनेस्थीसिया टेक्नीशियन के 7 पदों पर वैकेंसी

• सी.एस.एस.डी. टेक्नीशियन के 6 पदों पर वैकेंसी

आवेदन शुल्क

• जनरल श्रेणी- 500 रुपए

• अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य सभी श्रेणियों- 250 रुपए

क्वालिफिकेशन

• 12वीं पास के साथ संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा

उम्र सीमा

• उम्र 18 से 40 साल के बीच होना चाहिए।

FAQ

  1. MPESB ग्रुप 5 भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी और अंतिम तारीख क्या है?
    भर्ती प्रक्रिया 26 नवंबर से शुरू होकर 10 दिसंबर को समाप्त होगी।
  2. MPESB ग्रुप 5 में कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
    कुल 881 पदों पर भर्ती की जाएगी।
  3. चयन प्रक्रिया में क्या-क्या चरण शामिल हैं?
    चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल हैं।
  4. आवेदन शुल्क क्या है?
    जनरल श्रेणी के लिए 500 रुपए और आरक्षित श्रेणियों के लिए 250 रुपए है।
  5. इन पदों के लिए योग्यता और उम्र सीमा क्या है?
    12वीं पास के साथ संबंधित क्षेत्र में डिग्री या डिप्लोमा और उम्र 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मोहन सरकार
  • मध्य प्रदेश
  • government jobs
  • मध्य प्रदेश में नौकरियां
  • पैरामेडिकल स्टाफ
  • MPESB
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा