GSSSB Recruitment : सरकारी विभाग में असिस्टेंट मैनेजर बनने का मौका, 27 जून तक करें आवेदन करें

Manya Jain | Jun 02, 2025, 19:25 IST
Share
gsssb recruitment 2025
gsssb recruitment 2025

गुजरात ग्रामीण सेवा चयन मंडल (GSSSB) ने रोड्स एंड बिल्डिंग्स विभाग में असिस्टेंट मैनेजर (क्लास-3) के 100 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 28 मई से 27 जून 2025 तक करें।

गुजरात में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। गुजरात शासन की गुजरात ग्रामीण सेवा चयन मंडल (GSSSB) ने 2025 के लिए असिस्टेंट मैनेजर (क्लास-3) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यह भर्ती रोड्स एंड बिल्डिंग्स विभाग में कुल 100 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। अगर आप गुजरात में स्थायी सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है।

उम्मीदवार 28 मई 2025 से 27 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

📊 पदों की जानकारी

कुल 100 पदों में विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण भी है।

  • सामान्य (अनारक्षित) : 41 पद (महिलाओं के लिए 13 आरक्षित)
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 10 पद (महिलाओं के लिए 2 आरक्षित)
  • अनुसूचित जाति (SC) : 7 पद (महिलाओं के लिए 2 आरक्षित)
  • अनुसूचित जनजाति (ST) : 15 पद (महिलाओं के लिए 4 आरक्षित)
  • सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग (SEBC) : 27 पद (महिलाओं के लिए 8 आरक्षित)
    कुल महिलाओं के लिए 29 पद आरक्षित हैं।

🎓 एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

आवेदक के पास निम्नलिखित में से कोई एक एलिजिबिलिटी होनी चाहिए।

  • होटल मैनेजमेंट या कैटरिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा या डिग्री।
  • हॉस्पिटैलिटी और होटल प्रशासन में स्नातक।
  • होटल मैनेजमेंट और टूरिज्म में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की डिग्री।
  • टूरिज्म और होटल मैनेजमेंट में एमबीए या पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।
  • यह सभी डिग्रियां भारत के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से होनी चाहिए। इसके अलावा, आवेदक को गुजराती या हिंदी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है।
ये भी पढ़ें...RCFL Recruitment : केंद्र सरकार की कंपनी में जॉब का मौका, जानिए सैलरी

⌛ आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 से 37 साल के बीच होनी चाहिए (27 जून 2025 को आधार मानते हुए)।
आयु में विभिन्न वर्गों के लिए सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी:

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 साल की छूट।
  • आरक्षित वर्ग के पुरुषों को 5 साल, महिलाओं को 10 साल की छूट।
  • शारीरिक रूप से अक्षम उम्मीदवारों को अलग-अलग आयु सीमा में छूट।
  • पूर्व सैनिकों को सेवा अवधि के साथ 3 साल अतिरिक्त छूट।
🗓️ महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 28 मई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 28 मई 2025 दोपहर 2 बजे से
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जून 2025 रात 11:59 बजे तक
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 30 जून 2025 रात 11:59 बजे तक
  • परीक्षा तिथि: बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

💰 सैलरी

चयनित उम्मीदवार को शुरुआत में ₹26 हजार रूपए हर महीने निश्चित वेतन मिलेगा जो पहले पांच सालों तक रहेगा। पांच साल पूरे होने के बाद सैलरी 19 हजार 900 हर महीने से 63 हजार 200 हर महीने (लेवल-2) के अनुसार होगा।

साथ ही अन्य सरकारी लाभ भी नियमों के अनुसार उपलब्ध होंगे।

ये भी पढ़ें...10वीं पास वालों के लिए ISRO में निकली भर्ती, इस लिंक से जल्दी करें आवेदन

📝 चयन प्रक्रिया

चयन के लिए एक चरण की परीक्षा आयोजित होगी जिसमें MCQ आधारित प्रश्न होंगे।

  • भाग-A (60 अंक): तर्कशक्ति और डेटा इंटरप्रिटेशन (30 अंक), गणितीय योग्यता (30 अंक)
  • भाग-B (150 अंक): भारतीय संविधान, समसामयिक घटनाएँ, गुजराती और अंग्रेजी भाषा ज्ञान (30 अंक), होटल मैनेजमेंट से संबंधित विषय (120 अंक)

  • कुल प्रश्न 210 होंगे और समय 3 घंटे (180 मिनट) होगा।
  • गलत उत्तर पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
  • दोनों भागों में कम से कम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
  • शारीरिक या विधवा उम्मीदवारों को कुछ ग्रेस मार्क्स मिल सकते हैं।
  • परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट सूची परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
ये भी पढ़ें...10वीं-12वीं पास के लिए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में निकली सरकारी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

💸 आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग के लिए 500 रूपए
  • आरक्षित वर्ग (SC, ST, SEBC, EWS, PwD, पूर्व सैनिक, महिलाएं) के लिए 400 रूपए

🖥️ कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक ओजस गुजरात पोर्टल http://ojas.gujarat.gov.in/ पर जाएं।
  • "ऑनलाइन आवेदन" सेक्शन में जाकर GSSSB के तहत विज्ञापन संख्या 306/202526 ढूंढे ।
  • "Apply Now" पर क्लिक करें और आवेदन पत्र भरना शुरू करें।
  • व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण सही-सही भरें।
  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें (JPG फॉर्मेट, 15KB तक)।
  • आवेदन की पुष्टि करें और कॉन्फर्मेशन नंबर सेव करें।
  • आवेदन पत्र प्रिंट करके सुरक्षित रखें।
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन या चालन के माध्यम से जमा करें।
thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

नई सरकारी नौकरी | सरकारी नौकरी का मौका | JOBS 2025 | govt jobs 2025 | BHEL job alerts 2022 | govt job alert

Tags:
  • सरकारी नौकरी
  • govt job alert
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • BHEL job alerts 2022
  • नई सरकारी नौकरी
  • JOBS 2025
  • govt jobs 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती