/sootr/media/media_files/2026/02/11/hp-goverment-staff-nurse-vacancy-2026-2026-02-11-17-37-45.jpg)
हिमाचल प्रदेश में नर्सों के लिए सरकारी नौकरी का मौका है। राज्य चयन आयोग ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। असिस्टेंट स्टाफ नर्स वैकेंसी के कुल 390 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। यह नियुक्तियां 5 साल के फिक्स्ड मानदेय पर होंगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 5 मार्च 2026 है। इच्छुक महिलाएं जल्द से जल्द अपना ऑनलाइन फॉर्म भरें।
जरूरी डेट्स
| विवरण | जानकारी |
| संस्था का नाम | हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) |
| पद का नाम | असिस्टेंट स्टाफ नर्स (केवल महिला) |
| कुल पदों की संख्या | 390 |
| मासिक वेतन | 25 हजार रुपए (फिक्स्ड मानदेय) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 मार्च 2026 |
पदों की जानकारी
सामान्य (UR): 140 पद
EWS: 50 पद
SC (UR/IRDP/WFF): 95 पद
OBC (UR/IRDP/WFF): 80 पद
ST (UR/IRDP): 20 पद
सामान्य (WFF): 05 पद
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
HPRCA असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती (govt jobs 2026) के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा।
पढ़ाई (Education): आपके पास B.Sc नर्सिंग या GNM की डिग्री होनी चाहिए। इसमें कम से कम 50% नंबर होना जरूरी है।
रजिस्ट्रेशन: आपका नाम हिमाचल प्रदेश नर्सिंग काउंसिल में रजिस्टर होना चाहिए। बिना रजिस्ट्रेशन के आप आवेदन नहीं कर पाएंगे।
उम्र (Age): आपकी उम्र कम से कम 21 साल होनी चाहिए। अधिकतम उम्र की सीमा 45 साल रखी गई है।
उम्र में छूट: SC, ST और OBC को 5 साल की छूट मिलेगी। सरकारी कर्मचारियों के लिए भी उम्र में छूट का प्रावधान है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (Latest Sarkari Naukri) या लिखित स्क्रीनिंग परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। यह परीक्षा 120 अंकों की होगी और इसके लिए 1.5 घंटे का समय दिया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके 05 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।
यदि आपने पहले पंजीकरण नहीं किया है, तो One Time Registration (OTR) प्रक्रिया पूरी करें।
'Online Recruitment Application' (ORA) लिंक पर क्लिक करें और असिस्टेंट स्टाफ नर्स पद का चयन करें।
अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
आवश्यक दस्तावेज़ (मार्कशीट, पंजीकरण प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर) अपलोड करें।
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करें।
फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Apply Online: Click here
Official Notification PDF: Click here
Official Website: Click here
ये भी पढ़ें...
NCL Vacancy: एनएलसी में निकली सीधी भर्ती, डिप्लोमा होल्डर्स करें अप्लाई
MP Govt Job: एमपी में इंजीनियरों की सीधी भर्ती, बिना परीक्षा नौकरी
HPSC Vacancy Notification जारी, 102 पदों पर भर्ती शुरू, करें आवेदन
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us