HPSC Vacancy Notification जारी, 102 पदों पर भर्ती शुरू, करें आवेदन

HPSC HCS भर्ती 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग ने 102 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ग्रेजुएट पास उम्मीदवार 26 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

author-image
Manya Jain
New Update
hpsc-hcs-allied-services-vacancy-sarkari-naukri
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

हरियाणा में प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है।हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने आधिकारिक तौर पर HPSC HCS (Ex. Br.) & Allied Services Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस सरकारी नौकरी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 102 पदों (Latest Sarkari Naukri) को भरा जाएगा। इनमें एचसीएस (HCS Executive), डीएसपी (DSP), ईटीओ (ETO) और तहसीलदार जैसे पद शामिल हैं।

पदों की जानकारी

इस साल आयोग ने 10 अलग-अलग श्रेणियों में पदों का आवंटन किया है। यह भर्ती राज्य की 'ग्रुप ए' और 'ग्रुप बी' सेवाओं के लिए आयोजित की जा रही है।

पद का नामकुल रिक्तियांश्रेणी (Group)
HCS (Executive Branch)24ग्रुप ए
डीएसपी (DSP)08ग्रुप बी
आबकारी एवं कराधान अधिकारी (ETO)27ग्रुप बी
सहायक आबकारी एवं कराधान अधिकारी (AETO)22ग्रुप बी
ट्रैफिक मैनेजर (TM)07ग्रुप बी
अन्य (Tehsildar, DFSC, ARCS आदि)14ग्रुप बी

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

उम्मीदवार के पास बीए, बीएससी या बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए। आपकी पढ़ाई 26 फरवरी 2026 तक पूरी होनी जरूरी है। ग्रेजुएशन पास छात्र इस भर्ती के लिए तुरंत आवेदन करें।

2. आयु सीमा (Age Limit)

    • HCS और अन्य पदों के लिए उम्र 18 से 42 साल है।

    • डीएसपी पद के लिए उम्र 18 से 27 साल होनी चाहिए।

    • आरक्षित श्रेणियों को उम्र में 5 साल की छूट मिलेगी।

    • हरियाणा सरकार के नियमों के अनुसार यह लाभ मिलेगा।

    • SC, BC और PwBD वर्ग को यह राहत दी जाएगी।

3. शारीरिक मानक (Physical Standards for DSP)

केवल डीएसपी पद के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 5'7" (170.19 सेमी) और महिला उम्मीदवारों की लंबाई 5'2" (157.50 सेमी) होनी अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

चरण 1: प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)

यह केवल एक स्क्रीनिंग टेस्ट है। इसमें दो पेपर होंगे (सामान्य अध्ययन और CSAT)। मेरिट लिस्ट केवल पेपर-I के आधार पर बनेगी, जबकि पेपर-II में 33% अंक लाना अनिवार्य है।

चरण 2: मुख्य लिखित परीक्षा (Main Written Examination)

मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी और सामान्य अध्ययन (govt jobs 2026) चार पेपर शामिल हैं। यह वर्णनात्मक (Descriptive) प्रकार की परीक्षा होगी।

चरण 3: व्यक्तित्व परीक्षण (Personality Test/Interview)

मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 75 अंकों के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के कुल 675 अंकों के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?  

इच्छुक उम्मीदवार 06 फरवरी 2026 से आधिकारिक वेबसाइट http://hpsc.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  1. पंजीकरण: मोबाइल और आधार नंबर का उपयोग करके रजिस्टर करें।

  2. फॉर्म भरना: शैक्षणिक विवरण और पद वरीयता (Post Preference) दर्ज करें।

  3. डॉक्यूमेंट्स अपलोड: फोटो, हस्ताक्षर और जाति प्रमाण पत्र जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

  4. शुल्क भुगतान: सामान्य वर्ग के लिए 1 हजार रुपए और आरक्षित/महिला वर्ग के लिए 250 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करें।

  5. साइंड फॉर्म अपलोड: फॉर्म का प्रिंट लेकर उस पर हस्ताक्षर करें और पुनः पोर्टल पर अपलोड करें। (यह चरण अनिवार्य है)।

Official Notification PDFClick Here
Apply OnlineClick Here
Syllabus (Preliminary & Main Exam)Click Here
Service Rules (CS Haryana)Click Here
Download e-Admit Card (when available)Click Here
Official WebsiteClick Here

ये भी पढ़ें...

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

HPSC Recruitment 2026: वेटरनरी ऑफिसर बनने का मौका, ऐसे करें अप्लाई

BEd पास के लिए सरकारी नौकरी, 21 फरवरी तक करें अप्लाई, जानें कैसे

बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर बनें, 418 पदों पर भर्ती, जानें सिलेक्शन प्रोसेस

सरकारी नौकरी sarkari naukri Latest Sarkari Naukri jobs 2026 govt jobs 2026
Advertisment