India Post GDS रिजल्ट की पहली लिस्ट जारी, यहां देखें डिटेल्स
Anjali Dwivedi | Feb 20, 2026, 15:35 IST
india-post-gds-result-2026-merit-list
भारतीय डाक विभाग ने 28 हजार 636 जीडीएस पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है। अब उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। इसका चयन केवल 10वीं के अंकों के आधार पर होगा।
इंडिया पोस्ट जल्द ही 28 हजार 636 ग्रामीण डाक सेवक (GDS) पदों के लिए भर्ती परिणाम घोषित करने जा रहा है। उम्मीदवार जिसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह भर्ती प्रक्रिया 31 जनवरी से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थी। इसमें जीडीएस, ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) के पद शामिल थे।
उम्मीदवार अपना इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। राज्यवार जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुई है। इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 28 हजार 636 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement
जब विभाग रिजल्ट घोषित करेगा तो आप नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके अपना नाम चेक कर सकेंगे-
भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक के कुल 28 हजार 636 पदों पर भर्ती (India Post GDS Recruitment) के लिए आवेदन मांगे थे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से 14 फरवरी, 2026 तक चली थी। इसके बाद विभाग ने उम्मीदवारों को अपनी गलतियां सुधारने के लिए 18 और 19 फरवरी, 2026 को करेक्शन विंडो भी उपलब्ध कराई थी। अब जब सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, तो उम्मीदवार बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
इस भर्ती अभियान के जरिए विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग और डाक सेवाओं को मजबूत करेगा। इसके तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 28 हजार 636 खाली पदों को भरने के लिए यह विशाल भर्ती आयोजित की जा रही है।
नतीजों को लेकर हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है। लेकिन पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड और रुझानों को देखें तो उम्मीद जताई जा रही है कि, जीडीएस की मेरिट लिस्ट मार्च और जुलाई महीने के बीच जारी की जा सकती है। यह पूरी भर्ती प्रक्रिया बिना किसी लिखित परीक्षा के होती है, जिसमें चयन का आधार आपकी कक्षा दसवीं के अंक होते हैं।
ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से कक्षा दसवीं में प्राप्त नंबरों के पर आधारित होता है। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल परीक्षा से गुजरना होता है। इन तीनों चरणों में सफल होने के बाद ही अंतिम नियुक्ति दी जाती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंजीनियर्स के लिए बड़ा मौका: MMRDA Vacancy में 235 पदों पर सरकारी नौकरी
छत्तीसगढ़ में मिल रही शानदार सरकारी नौकरी, बस NHM Bilaspur Vacancy में करें अप्लाई
GSSSB Vacancy: 336 वर्क असिस्टेंट पदों पर जीएसएसएसबी भर्ती, आवेदन करें
राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार अपना इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। राज्यवार जीडीएस मेरिट लिस्ट 2026 पीडीएफ फॉर्मेट में जारी हुई है। इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 28 हजार 636 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
https://indiapost.gov.in/gdsonlineengagement
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
- सबसे पहले विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
- यहां आपको India Post GDS Result 2026 का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट की पीडीएफ खुल जाएगी।
- आप अपना नाम या रोल नंबर सर्च करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।
आवेदन प्रक्रिया पूरी, अब नतीजों की बारी
किन पदों पर मिलेगी नियुक्ति
कब तक आ सकती है मेरिट लिस्ट?
कैसे होगा चयन और क्या है प्रक्रिया?
ये खबरें भी पढ़ें...
इंजीनियर्स के लिए बड़ा मौका: MMRDA Vacancy में 235 पदों पर सरकारी नौकरी
छत्तीसगढ़ में मिल रही शानदार सरकारी नौकरी, बस NHM Bilaspur Vacancy में करें अप्लाई
GSSSB Vacancy: 336 वर्क असिस्टेंट पदों पर जीएसएसएसबी भर्ती, आवेदन करें
राजस्थान सरकारी विभाग में भर्ती, 20 फरवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari