इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती: 350 पदों के लिए नोटिफिकेशन आउट, जानें डिटेल्स
Manya Jain | Apr 08, 2026, 13:55 IST
indian bank specialist officer recruitment 2026
इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 350 पदों पर भर्ती निकाली है। क्रेडिट मैनेजर और IT ऑफिसर जैसे पदों के लिए 8 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं।
Govt Jobs 2026. इंडियन बैंक ने साल 2026 के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कई पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। बैंक कुल 350 खाली पदों को इस बार भरेगा। इसमें क्रेडिट मैनेजर और आईटी ऑफिसर के पद शामिल हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट और रिस्क मैनेजमेंट के लिए भी वैकेंसी है। बैंकिंग क्षेत्र में करियर सरकारी नौकरी पाने का यह शानदार मौका है। इंडियन बैंक भर्ती मेंऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो गई है।
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
विभिन्न स्केल्स के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है:
ये खबरें भी पढ़ें...
10वीं-12वीं पास के लिए नोएडा एयरपोर्ट में निकली भर्ती, जानें फॉर्म भरने के स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
CSIR AMPRI Vacancy: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, जानें सैलेरी
MPSC Vacancy 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 571 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
एमपी में 3 महीने में 28 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी रिटायर, कामकाज पर पड़ेगा असर
पदों की जानकारी
- क्रेडिट और फाइनेंस (Credit & Finance): मैनेजर (क्रेडिट) के 80 पद और सीनियर मैनेजर के 20 पद। साथ ही फाइनेंस मैनेजर के भी 80 पद शामिल हैं।
- आईटी और डेटा (IT & Data): डीबीए, नेटवर्क ऑपरेशंस, डेटा एनालिस्ट और एप्लिकेशन डेवलपर जैसे तकनीकी पदों पर नियुक्तियां।
- चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA): मैनेजर-सीए के लिए 10 पद आरक्षित हैं।
- अन्य पद: मार्केटिंग, एचआर, सिविल इंजीनियर, आर्किटेक्ट और सुरक्षा अधिकारियों के लिए भी वैकेंसी निकाली गई हैं।
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
- मैनेजर (IT/Technical): B.E./B.Tech/MCA या कंप्यूटर साइंस/IT में M.Sc के साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव।
- मैनेजर (क्रेडिट/फाइनेंस): MBA (Finance) या CA/ICWA/CFA की डिग्री।
- सीए पद के लिए: ICAI का सदस्य होना जरूरी है।
- असिस्टेंट मैनेजर (सिविल/आर्किटेक्ट): संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में ग्रेजुएट की डिग्री।
विभिन्न स्केल्स के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है:
- स्केल II (मैनेजर): 23 से 33 साल (कुछ पदों के लिए 35 साल तक)।
- स्केल III (सीनियर मैनेजर): 25/26 से 37 साल तक।
- स्केल I (असिस्टेंट मैनेजर): पद के अनुसार 22 से 32 साल या उससे अधिक।
- नोट: आरक्षित श्रेणियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सैलरी
- स्केल-I: 48 हजार 480 – 85 हजार 920 रुपए
- स्केल-II: 64 हजार 820 – 93 हजार 960 रुपए
- स्केल-III: 85 हजार 920 – एक लाख पांच हजार 280 रुपए
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: 850 रुपए
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूबीडी: 175 रुपए (केवल सूचना शुल्क)
जरूरी डाक्यूमेंट्स
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर।
- पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी।
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र और कार्य अनुभव प्रमाण पत्र (Work Experience Certificate)।
- आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड/पैन कार्ड)।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
- शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों में से योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
- ऑनलाइन परीक्षा / ग्रुप डिस्कशन: यदि बैंक आवश्यक समझे तो प्रारंभिक छंटनी के लिए ऑनलाइन टेस्ट या जीडी आयोजित कर सकता है।
- साक्षात्कार (Interview): अंतिम चयन पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाएं और "Careers" सेक्शन में जाएं।
- "Recruitment of Specialist Officers - 2026" लिंक पर क्लिक करें।
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ पंजीकरण (Registration) करें।
- आवेदन पत्र में अपनी शैक्षणिक और पेशेवर जानकारी (Work Experience) सावधानीपूर्वक भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
| Apply Online | Click Here |
| Notification | Click here |
| Short Notification | Click here |
| Official Website | Click here |
10वीं-12वीं पास के लिए नोएडा एयरपोर्ट में निकली भर्ती, जानें फॉर्म भरने के स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
CSIR AMPRI Vacancy: एमपी में सरकारी नौकरी का बढ़िया मौका, जानें सैलेरी
MPSC Vacancy 2026: मेडिकल ऑफिसर सहित 571 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें आवेदन प्रक्रिया
एमपी में 3 महीने में 28 हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी रिटायर, कामकाज पर पड़ेगा असर
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj