IPPB Recruitment 2025 : इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक में जॉब के लिए करें अप्लाई

Manya Jain | Mar 06, 2025, 12:24 IST
Share
IPPB Recruitment 2025 1
IPPB Recruitment 2025 1

IPPB भर्ती 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ippbonline.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

IPPB Recruitment 2025 : सरकारी बैंक में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए अच्छी खबर है।इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसके लिए उम्मीदवारों को IPPB की आधिकारिकhttps://www.ippbonline.com/ वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

SARKARI NAUKRI
SARKARI NAUKRI


योग्यता

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार को आवेदन करने वाले राज्य का निवासी होना चाहिए।

ये खबर भी पढ़िए...BTSC Recruitment 2025: बिहार में सरकारी मेडिकल ऑफिसर बनने का अवसर

आयु सीमा

  • 21 साल से 35 साल

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा (Written Exam) नहीं होगी।
  • स्नातक में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।
  • मेरिट लिस्ट के बाद इंटरव्यू (Interview) होगा।
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट (Domicile Certificate) धारकों को प्राथमिकता मिलेगी।
ये खबर भी पढ़िए...JKSSB Reruitment 2025 : डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सरकारी नौकरी, जल्द शुरू होंगे आवेदन

नौकरी का समय

यह भर्ती संविदा (Contract) के आधार पर होगी।
शुरुआत में 1 साल का अनुबंध मिलेगा।
प्रदर्शन के आधार पर 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है।

सैलरी

  • चयनित उम्मीदवारों को 30 हजार रुपए हर महीनेसैलरीमिलेगी।
  • वेतन में टैक्स और अन्य कटौतियां (Deductions) होंगी।
  • प्रदर्शन के आधार पर इंसेंटिव (Incentive) और सालाना वेतन वृद्धि (Increment) मिलेगी।
ये खबर भी पढ़िए...Navy Recruitment 2025 : भारतीय नौसेना में नौकरी, ये लोग कर सकते हैं अप्लाई

आवेदन शुल्क

  • जनरल, ओबीसी, और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपए शुल्क देना होगा।
  • एससी, एसटी, और पीएच उम्मीदवारों को 150 रुपए शुल्क देना होगा। यह शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया

  • IPPB की आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.ippbonline.com/पर जाएं।
  • "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • "New Registration" पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  • शैक्षिक और व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

FAQ

  1. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के CBO पदों पर आवेदन कैसे करें?
    आवेदन के लिए IPPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख क्या है?
    इस भर्ती में आवेदन की आखिरी तारीख 21 मार्च 2025 है।
  3. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स भर्ती में आवेदन शुल्क कितना है?
    जनरल, OBC, और EWS के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए है। SC, ST और PH के लिए 150 रुपए शुल्क है।
  4. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स भर्ती में आयु सीमा क्या है?
    इंडिया पोस्ट पेमेंट्स भर्ती में आयु सीमा 21 साल से 35 साल है।
  5. इंडिया पोस्ट पेमेंट्स भर्ती के लिए योग्यता क्या है?
    इस भर्ती के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

thesootr links

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • सरकारी नौकरी का मौका
  • sarkari naukri
  • सरकारी जॉब
  • IPPB Recruitment
  • BANK JOBS
  • JOBS 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई