50 हजार भारतीयों को इजरायल देगा जॉब, जानिए कैसे करें अप्लाई

Anjali Dwivedi | Feb 28, 2026, 19:14 IST
Share
israel-jobs-50-thousand-indian-apply-visa
israel-jobs-50-thousand-indian-apply-visa

इजरायल ने अगले 5 सालों में 50 हजार भारतीयों को नौकरी देने का ऐलान किया है। यहां जानिए कैसे अप्लाई करें, वीजा प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

News In Short

  • इजरायल अगले 5 साल में 50 हजार भारतीयों को जॉब देगा।
  • इजरायल में नौकरी के लिए NSDC और IRAs से संपर्क करें।
  • इजरायल में काम करने के लिए B/1 वर्क वीजा की जरूरत होगी।
  • नौकरी पाने के लिए मेडिकल एग्जाम और शर्तों का पालन करना जरूरी है।

News In Detail

इजरायल ने 50 हजार भारतीयों को अपनी नौकरी देने का ऐलान किया है। यह घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच हुई बैठक में हुई। दोनों देशों ने इस पहल के लिए सहमति जताई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, इजरायल हर साल 10 हजार भारतीयों को नौकरी देगा। यह सिलसिला अगले पांच सालों तक जारी रहेगा। इस तरह से 5 साल में कुल 50 हजार भारतीयों को इजरायल में रोजगार मिलेगा।

इजरायल में नौकरी के लिए कहां अप्लाई करें?

अगर आप इजरायल में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि आपको कहां अप्लाई करना है। बता दें इसके लिए भारतीय नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (NSDC) और भारतीय रिक्रूटमेंट एजेंसियों (IRAs) से संपर्क करना होगा।

  • NSDC (National Skill Development Corporation): NSDC की वेबसाइट पर इजरायल से जुड़ी नौकरियां पोस्ट की जाती हैं। यहां आपको जॉब के लिए शर्तों की जांच करनी होगी और फिर आवेदन करना होगा। NSDC की वेबसाइट पर जाकर आप सीधा आवेदन कर सकते हैं।
  • IRAs (Indian Recruitment Agencies): IRAs का काम भारतीय वर्कर्स को इजरायल में जॉब दिलाने में मदद करना है। ये एजेंसियां वर्कर्स को यात्रा, कॉन्ट्रैक्ट और मेडिकल एग्जाम के लिए भी मदद करती हैं। विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर IRAs की लिस्ट भी उपलब्ध है, जिसमें आप उन एजेंसियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिनके जरिए आप आवेदन कर सकते हैं।

इजरायल में जॉब के लिए किस वीजा की जरूरत होगी?

इजरायल में जॉब के लिए आपको B/1 वर्क वीजा की जरूरत होगी। यह वीजा इजरायली दूतावास से जारी किया जाता है और इसकी वैधता एक साल तक होती है। यह वीजा एक्सटेंड भी किया जा सकता है, और आमतौर पर वर्कर को 63 महीने (लगभग 5 साल) तक का एक्सटेंड वीजा मिलता है, जो वर्कर के इंडस्ट्री और जॉब की प्रकृति पर निर्भर करता है।

ध्यान दें कि वीजा के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। अगर आप नियमों का उल्लंघन करते हैं तो आप हिरासत में भी लिए जा सकते हैं या डिपोर्ट हो सकते हैं। इसलिए वीजा की शर्तों को ठीक से समझना और पालन करना जरूरी है।

इजरायल में नौकरी से जुड़े जरूरी टिप्स

इजरायल में काम करने के लिए आपको केवल वीजा ही नहीं, बल्कि कुछ खास कदमों की भी जरूरत पड़ेगी। यह रोजगार न केवल अच्छे वेतन की सुविधा देता है, बल्कि जीवन की अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। इजरायल में काम करने का अनुभव और बेहतर जीवनशैली की ओर एक कदम बढ़ने का बेहतरीन मौका है।

ये खबरें भी पढ़ें...

विदेश में करनी है पढ़ाई, तो अभी National Overseas Scholarship Scheme में करें आवेदन

विदेश में डॉक्टरी की डिग्री लेकर आए, बनवाया फर्जी सर्टिफिकेट, मास्टर माइंड गिरफ्तार

इजरायल का विरोध पड़ा महंगा, पुष्कर में दो ब्रिटिश नागरिकों को भारत छोड़ने का दिया नोटिस

नगर निगम में इंजीनियर्स के लिए नौकरी, VMC Vacancy 2026 लाई शानदार मौका

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • इजरायल
  • विदेश मंत्रालय
  • जॉब
  • इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू
  • वीजा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब