खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका: ITBP में 126 पदों पर स्पोर्ट्स भर्ती, 3 अक्टूबर से आवेदन शुरू, जानें डिटेल

Manya Jain | Sootr Creatives | Oct 01, 2026, 22:40 IST
Share
ITBP कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026
ITBP कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के 126 पदों पर भर्ती निकाली है। पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार 3 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये आवेदन शुल्क रखा गया है। चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्पोर्ट्स ट्रायल और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।

इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती के तहत कुल 126 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का वर्गीकरण पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग तय किया गया है।

कुल पद: 126

पुरुष उम्मीदवारों के लिए पद: 72

महिला उम्मीदवारों के लिए पद: 54

उम्मीदवारों की नियुक्ति कुल 28 अलग-अलग क्षेत्रों में की जाएगी। जिससे योग्य खिलाड़ियों को अपनी कला दिखाने का पूरा मौका मिलेगा।

आवेदन शुल्क और भुगतान की प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले कुछ श्रेणियों के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करना होगा।

  • पुरुष (जनरल, ओबीसी और EWS) उम्मीदवारों को 100 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
  • एससी (SC), एसटी (ST), एक्स-सर्विसमैन (Ex-Serviceman) और सभी महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से पूरी तरह छूट दी गई है।
  • ध्यान रखें कि आवेदन शुल्क का पेमेंट केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किया जाएगा।
ऑर्डनेंस फैक्ट्री इटारसी में ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती: 50 पद, 12,300/- स्टाइपेंड, ऑफलाइन आवेदन करें | Ordnance Factory Itarsi Graduate Apprentice Recruitment: 50 Posts, ₹12,300/- Stipend, Apply Offline
आईटीआई पास युवाओं के लिए एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
30 Sept 2026 ,
By Manya Jain
एमपी की जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री ने ट्रेडमैन पदों पर नई भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए कुल 10 खाली पद भरे जाएंगे। आवेदक के पास आईटीआई या इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना जरूरी है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। इस एमपी में सरकारी नौकरी में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने शानदार सैलरी मिलेगी।

एलिजिबिलिटी, आयु सीमा और सैलरी

विभिन्न पदों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसे आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखा जा सकता है। इसके अलावा उम्मीदवारों को खेल से जुड़े सभी मानदंडों (Sports Norms) को भी पूरा करना अनिवार्य होगा।

आयु सीमा: आवेदक की न्यूनतम आयु 18 सालऔर अधिकतम आयु 23 सालहोनी चाहिए।

सैलरी: चयन के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल 3 के तहत 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपए तक का आकर्षक वेतन मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में कई कड़े चरण शामिल होंगे, जिन्हें पार करने वाले उम्मीदवारों का ही फाइनल सिलेक्शन होगा। चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:

  • सबसे पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।इसके बाद स्पोर्ट्स ट्रायल (Sports Trial) लिया जाएगा।
  • फिर फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और अंत में मेडिकल परीक्षण (Medical Examination) होगा।
अक्टूबर 2026: 47,300+ सरकारी नौकरियों का महा-अवसर! जानें अंतिम तिथियां | October 2026: Mega Opportunity for 47,300+ Govt Jobs! Know Last Dates
अक्टूबर में 47 हजार पदों पर भर्तियां, UPSC, RRB और SSC में जॉब का मौका, जानें लास्ट डेट
01 Oct 2026 ,
By Manya Jain
अक्तूबर 2026 में केनरा बैंक, यूपीएससी, आरआरबी एनटीपीसी, बीपीएससी टीआरई 4 और एसएससी सीएचएसएल के तहत 47,300 से अधिक पदों पर सरकारी नौकरी के अवसर हैं। उम्मीदवार केनरा बैंक , यूपीएससी ईएसई (UPSC ESE) और SSC CHSL जैसी प्रमुख भर्तियों के लिए लास्ट डेट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • सबसे पहले आईटीबीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती के विज्ञापन के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसे अच्छे से पढ़ने के बाद अपना रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
  • इसके बाद लॉग इन करें और जरूरी दस्तावेज, फोटोग्राफ तथा हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन पत्र को अच्छे से चेक करके जमा करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए कन्फर्मेशन पेज या फीस रसीद का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

क्या है ITBP

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल यानी ITBP भारत का एक प्रमुख केंद्रीय सुरक्षा बल है, जिसकी स्थापना 24 अक्टूबर 1962 को हुई थी। इसका मुख्य काम भारत और चीन के बीच करीब 3,488 किलोमीटर लंबी दुर्गम और बर्फीली सीमा की सुरक्षा करना है।

इसके जवान हिमालय के बेहद ऊंचे और कठिन पहाड़ी इलाकों में तैनात रहते हैं। सीमा सुरक्षा के साथ-साथ यह बल देश में आपदा राहत कार्यों, आंतरिक सुरक्षा और प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा के संचालन में भी अहम भूमिका निभाता है। "शौर्य, दृढ़ता, कर्म निष्ठा" इसका आदर्श वाक्य है।

Official Notification

Apply Link
Tags:
  • ITBP Recruitment
  • Constable GD Sports Quota
  • आईटीबीपी वैकेंसी
  • सरकारी नौकरी
  • कांस्टेबल जीडी स्पोर्ट्स कोटा भर्ती
  • खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका
  • ITBP
  • स्पोर्ट्स भर्ती
  • ITBP में 126 पदों पर स्पोर्ट्स भर्ती
  • भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल
अयोध्यापुरी की 350 करोड़ की जमीन भूमाफिया संघवी, मद्दा के पास गई, कलेक्टर, एसडीओ ने पक्ष नहीं रखा

By Sanjay Gupta

अयोध्यापुरी की 350 करोड़ की जमीन भूमाफिया संघवी, मद्दा के पास गई, कलेक्टर, एसडीओ ने पक्ष नहीं रखा
CJP प्रदर्शन पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, बोले- सरकार इतनी डरी हुई है कि ट्रेनें और मेट्रो तक बंद करा दीं

By Umeshwari Baghel

CJP प्रदर्शन पर भूपेश बघेल का बड़ा हमला, बोले- सरकार इतनी डरी हुई है कि ट्रेनें और मेट्रो तक बंद करा दीं
MPPSC और ESB की भर्ती और रिजल्ट पर आया संकट, ओबीसी आरक्षण फैसले में यह लिखा

By Sanjay Gupta

MPPSC और ESB की भर्ती और रिजल्ट पर आया संकट, ओबीसी आरक्षण फैसले में यह लिखा
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन विवि में बड़ी कार्रवाई: छात्राओं के प्रदर्शन के बाद लेक्चरर अजीत चारण बर्खास्त

By The Sootr

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन विवि में बड़ी कार्रवाई: छात्राओं के प्रदर्शन के बाद लेक्चरर अजीत चारण बर्खास्त
नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, जल, जंगल, ज़मीन की लड़ाई शुरू

By Arun Tiwari

नक्सलवाद के खात्मे के बाद पहली बार बस्तर जाएंगे राहुल गांधी, जल, जंगल, ज़मीन की लड़ाई शुरू
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को राहत, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को राहत, अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
स्वामित्व योजना: हरदा में 10 ग्रामीणों को मिला जमीन का मालिकाना हक, सीएम मोहन यादव ने सौंपी रजिस्ट्री

By Manya Jain

स्वामित्व योजना: हरदा में 10 ग्रामीणों को मिला जमीन का मालिकाना हक, सीएम मोहन यादव ने सौंपी रजिस्ट्री