क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता के लिए निकली भर्ती, जानें कितनी होगी सैलरी

Dolly patil | Jul 03, 2024, 16:13 IST
Share
ेिि्
ेिि्

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती निकाली है।ये 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का गोल्डेन चांस है। झारखंड क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियुक्ति प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है।

झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में 500 से अधिक क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती होने वाली है। आपको बता दें कि इसका विज्ञापन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने शुक्रवार को जारी किया है।

झारखंड क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियुक्ति परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इसी के साथ एप्लीकेशन फीस दो सितंबर तक जमा की जा सकती है।फोटो और हस्ताक्षर 4 सितंबर तक अपलोड किए जा सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन में संशोधन छह से आठ सितंबर तक किया जा सकेगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट https://jssc.nic.in/ पर जाकर करना है।

योग्यता

  • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता पद पर भर्ती होने के लिए मैट्रिक पास होना जरूरी है। आपको बता दें कि न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है।
  • आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। इसी के साथ अधिकतम उम्र सीमा अनारक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 35 साल है।
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग के लिए 37 साल है। जबकि अनारक्षित वर्ग, EWS, पिछड़ा वर्ग के लिए 38 साल है। वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के महिला व पुरुष उम्मीदवारों के लिए उम्र सीमा 40 साल है।

JSSC Vacancy

  • एससी-133
  • अनारक्षित-230
  • एसटी-44
  • अत्यंत पिछड़ा-45
  • पिछड़ा वर्ग-7
  • EWS वर्ग-51

कितना होगा आवेदन शुल्क

क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए है। साथ ही राज्य के एससी/एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपए है।

सैलरी

झारखंड स्वास्थ्य विभाग में क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता को पे मैट्रिक्स लेवल-2, 18000-569000 रुपए प्रति माह सैलरी मिलेगी।

कैसे होगी परीक्षा

जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित या ओएमआर आधारित परीक्षा होगी। परीक्षा एक चरण ( मुख्य परीक्षा ) में ली जाएगी। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रत्येक प्रश्न तीन अंक का होगा। इसी के साथ प्रत्येक गलत जवाब पर एक अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। पहला पेपर भाषा ज्ञान और दूसरा जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा व तीसरा सामान्य अध्ययन का होगा। प्रत्येक पेपर में 30-30 फीसदी अंक हासिल करना जरूरी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • स्वास्थ्य विभाग
  • sarkari naukari
  • government job
  • Government Job Alert
  • Sarkari Jobs
  • Government Job Tips
  • झारखंड स्वास्थ्य विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि