MP मेट्रो ने कई पदों पर निकाली वैकेंसी, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Vikram Jain | Jan 04, 2025, 15:55 IST
MP Metro Recruitment 2025। Photograph: (the sootr)
MP Metro Recruitment 2025: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 17 जनवरी है। जानें पूरी डिटेल
MP Metro Recruitment 2025: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) ने विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती वरिष्ठ पर्यवेक्षक/संचालन, पर्यवेक्षक/संचालन और वरिष्ठ पर्यवेक्षक/पर्यवेक्षक (सुरक्षा) के कुल 26 रिक्त पदों के लिए की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं, तो आप आधिकारिक वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार MPMRCL ने 2025-26 के लिए 26 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक/संचालन, पर्यवेक्षक/संचालन और वरिष्ठ पर्यवेक्षक/पर्यवेक्षक (सुरक्षा) के पद शामिल हैं। इस भर्ती का उद्देश्य योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों को भर्ती करना है, जिन्हें अनुबंध पर 3 साल के लिए नियुक्त किया जाएगा, जो 5 साल या 60 वर्ष की आयु तक बढ़ाया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट mpmetrorail.com पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
रेलवे बोर्ड ने भर्ती के लिए योग्यता में दी छूट, निकाली बंपर वैकेंसी
वरिष्ठ पर्यवेक्षक (Senior Supervisor)
ग्रेड I: 46,000 - 1,45,000 रूपए तक
ग्रेड II: 40,000 - 1,25,000 रूपए तक
पर्यवेक्षक (Supervisor)
ग्रेड I: 35,000 - 1,10,000 रूपए तक
ग्रेड II: 30,000 - 1,00,000 रूपए तक
CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई ने निकाली वैकेंसी, देखें पूरी डिटेल्स
MPMRCL ने जारी किया नोटिफिकेशन
रेलवे बोर्ड ने भर्ती के लिए योग्यता में दी छूट, निकाली बंपर वैकेंसी
रिक्त पदों का विवरण
- वरिष्ठ पर्यवेक्षक/संचालन (Senior Supervisor/Operations): 4 पद
- पर्यवेक्षक/संचालन (Supervisor/Operations): 16 पद
- वरिष्ठ पर्यवेक्षक/पर्यवेक्षक (सुरक्षा) (Senior Supervisor/Security Supervisor): 6 पद
योग्यता
- वरिष्ठ पर्यवेक्षक/संचालन और पर्यवेक्षक/संचालन: किसी भी इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा या बीएससी (भौतिकी/रसायन विज्ञान/गणित) या बीएससी ऑनर्स (भौतिकी/रसायन विज्ञान/गणित) होना अनिवार्य है।
- वरिष्ठ पर्यवेक्षक/पर्यवेक्षक (सुरक्षा): किसी भी विषय में सरकारी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
वेतनमान
ग्रेड I: 46,000 - 1,45,000 रूपए तक
ग्रेड II: 40,000 - 1,25,000 रूपए तक
पर्यवेक्षक (Supervisor)
ग्रेड I: 35,000 - 1,10,000 रूपए तक
ग्रेड II: 30,000 - 1,00,000 रूपए तक
CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई ने निकाली वैकेंसी, देखें पूरी डिटेल्स
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आयु प्रमाण (मैट्रिकुलेशन प्रमाणपत्र या समकक्ष)
- आवश्यक योग्यता प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- वेतन विवरण (तीन महीने की वेतन पर्ची)
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman