मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती: ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर्स के लिए सरकारी नौकरी
Manya Jain | May 22, 2026, 15:01 IST
Madhya Pradesh MPEZ vacancy mp Government Jobs
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (MPEZ) जबलपुर ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के 72 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य उम्मीदवार 25 जून 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (mpez bharti) ने अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है। एमपी बिजली विभाग द्वारा इंजीनियरिंग ग्रेजुएट, डिप्लोमा और बीकॉम पास युवाओं के लिए कुल 72 सीटें निकाली गई हैं।
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में अपना आवेदन फॉर्म भरकर भेजना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की शुरुआत 25 मई 2026 से हो रही है और अंतिम तिथि 25 जून 2026 तय की गई है।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट पर आधारित है, यानी इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।
इस सरकारी नौकरीके तहत अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता के अनुसार सीटों का वर्गीकरण किया गया है।
MPEZ अप्रेंटिस भर्ती (MPEZ Apprentice Vacancy 2026) के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना होगा।
2. राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण (
ऑफलाइन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों का राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (NATS) के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। आपका प्रोफाइल पोर्टल पर 100% पूरा होना चाहिए और आपके पास एक वैध अप्रेंटिस नंबर होना जरूरी है। इसके बिना आपका कॉन्ट्रैक्ट जनरेट नहीं हो पाएगा।
सरकारी नियमों के अनुसार एक साल की ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को हर महीने निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा:
उम्मीदवारों की उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी:
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का सामना नहीं करना पड़ेगा।
चूंकि यह भर्ती ऑफलाइन मोड में हो रही है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन भेजते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए:
ये भी पढ़ें...
RVSKVV Vacancy 2026: एमपी के सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
JNU Recruitment: जेएनयू में फैकल्टी के 100 पदों पर भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन भर्ती: 899 पदों पर निकली, जानें ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन मोड में अपना आवेदन फॉर्म भरकर भेजना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की शुरुआत 25 मई 2026 से हो रही है और अंतिम तिथि 25 जून 2026 तय की गई है।
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट पर आधारित है, यानी इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी।
किस ट्रेड में कितनी सीटें हैं खाली?
| क्र. | ट्रेड या ब्रांच का नाम (Trade Name) | आवश्यक शैक्षणिक योग्यता | कुल सीटें |
| 1 | ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | बी.ई / बी.टेक (इलेक्ट्रिकल) | 22 |
| 2 | ग्रेजुएट आईटी या सीएसई इंजीनियरिंग | बी.ई / बी.टेक (IT / Computer Science) | 17 |
| 3 | टेक्निकल (डिप्लोमा) इलेक्ट्रिकल | डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) | 14 |
| 4 | ग्रेजुएट कॉमर्स एंड अकाउंट्स | बी.कॉम (B.Com) | 13 |
| 5 | ग्रेजुएट सिविल इंजीनियरिंग | बी.ई / बी.टेक (सिविल इंजीनियरिंग) | 03 |
| 6 | टेक्निकल (डिप्लोमा) सिविल | डिप्लोमा (सिविल इंजीनियरिंग) | 03 |
| कुल पद (Total Seats) | 72 |
एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
1. मूल निवासी और शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक का मध्य प्रदेश का मूल निवासी (Domicile of MP) होना अनिवार्य है। बाहरी राज्यों के लोग इसमें भाग नहीं ले सकते।
- उम्मीदवार ने साल 2022 से 2026 के बीच किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या मान्यता प्राप्त संस्थान से अपनी डिग्री या डिप्लोमा पास किया हो।
- यदि आपने पहले कभी किसी संस्थान से अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग की है, तो आप इसके लिए दोबारा पात्र नहीं माने जाएंगे।
2. राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीकरण (NATS Registration Mandatory)
हर महीने मिलने वाला स्टाइपेंड
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस (B.E/B.Tech/B.Com): 12 हजार 300 प्रति माह
- टेक्निकल अप्रेंटिस (Diploma Holders): 10 हजार 900 प्रति माह
- नोट: इस राशि के अलावा अन्य कोई भी भत्ता या आवास की सुविधा कंपनी द्वारा नहीं दी जाएगी।
आयु सीमा
- सामान्य वर्ग (General/UR): न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 30 साल।
- आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC Non-Creamy Layer): नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी (यानी 18 से 35 साल)।
- दिव्यांगजन (PwBD): इन्हें भी आयु सीमा में 5 साल की राहत मिलेगी।
महत्वपूर्ण तारीखें:
- आवेदन शुरू होने की तिथि: 25 मई 2026
- आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25 जून 2026 (शाम 5:30 बजे तक)
कैसे बनेगी फाइनल मेरिट सूची?
- योग्यता के अंक: चयन पूरी तरह से आपके डिग्री या डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों के प्रतिशत (Aggregate Percentage) के आधार पर बनी मेरिट से होगा।
- टाई-ब्रेकिंग नियम: यदि दो उम्मीदवारों के अंक बिल्कुल बराबर होते हैं, तो अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।
- मेडिकल फिटनेस: फाइनल लिस्ट में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को जिला चिकित्सा अधिकारी (CMO) द्वारा जारी मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जमा करना होगा।
ऑफलाइन आवेदन का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.mpez.co.in पर जाकर आधिकारिक आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकालें।
- फॉर्म में अपना नाम, नैट्स (NATS) रजिस्ट्रेशन नंबर, शैक्षणिक विवरण और पता साफ अक्षरों में भरें।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेजों जैसे—10वीं, 12वीं की मार्कशीट, डिग्री/डिप्लोमा सर्टिफिकेट, मध्य प्रदेश मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और फोटो आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी पर खुद साइन (Self-Attested) करें।
- भरे हुए फॉर्म और दस्तावेजों को एक लिफाफे में डालें और नीचे दिए गए आधिकारिक पते पर डाक द्वारा भेजें या स्वयं जाकर जमा करें।
कार्यालय मुख्य महाप्रबंधक (प्रशिक्षण), केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान SPB-2, नयागांव, जबलपुर (मध्य प्रदेश) - 482008
RVSKVV Vacancy 2026: एमपी के सरकारी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
JNU Recruitment: जेएनयू में फैकल्टी के 100 पदों पर भर्ती, सैलरी 2 लाख से ज्यादा
UGC NET June 2026: यूजीसी नेट जून परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन की तारीख
बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन भर्ती: 899 पदों पर निकली, जानें ऑफलाइन आवेदन प्रोसेस
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari